Pakistan - Rokthok Lekhani News

मुंबई : खुलेआम बिक रहा था 'मेड इन पाकिस्‍तान' माल, मुंबई से सप्लाई रैकेट, दुकानों में पड़ी रेड तो रैकेट का भंडाफोड़
मुंबई : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस ने 'मेड इन पाकिस्तान' सामान बेचने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा है. सिटी चौक पुलिस थाना क्षेत्र में करीब 60 हजार रुपये मूल्य के पाकिस्तानी ब्यूटी प्रोडक्ट्स कॉस्मेटिक्स जब्त किए हैं. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है कि भारत में पाकिस्‍तान का ये प्रतिबंधित सामान आ कैसा रहा है?

मनसे ने की थी पुलिस से शिकायत
पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के शाहगंज, घासमंडी और सिटी सेंटर मॉल इलाकों में कुछ व्यापारी केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित मेड इन पाकिस्तान कॉस्मेटिक्स प्रोडक्‍ट्स धड़ल्ले से बेच रहे हैं. इस संबंध में महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना ने पुलिस कमिश्‍नर को ज्ञापन भी सौंपा था. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिटी चौक पुलिस ने रविवार दोपहर तीन दुकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान पुलिस बैन 'मेड इन पाकिस्‍तान' सामान देख हैरान रह गई. जांच के घेरे में वे दुकानदार भी हैं, जो सामान बेच रहे थे.

कैसे पहुंचा सामान
शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस कॉस्मेटिक्स प्रोडक्‍ट्स धड़ल्ले की सप्लाई मुंबई से हो रही थी. केंद्र सरकार ने मई 2025 में ही पाकिस्तान से आने वाले सामान पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था. अब पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आखिर यह प्रतिबंधित माल मुंबई कैसे पहुंचा? छत्रपति संभाजीनगर तक कैसे माल की सप्लाई की गई? जब कॉस्‍मेटिक प्रोडक्‍ट्स की तस्‍करी हो सकती है, तो फिर इसी तरीके से खतरनाक चीजें नहीं लाई जा सकती हैं?

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का संकट... 2021 से अब तक 500 से अधिक लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन
पाकिस्तान : पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा पर गहरा संकट मंडरा रहा है। मानवाधिकार संगठन वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बेहद चिंताजनक खुलासे किए हैं। पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण का चलन दिखाती हैं कि कैसे सैकड़ों लड़कियों को उनके परिवारों से छीन लिया गया है। यह स्थिति समाज के हाशिए पर जी रहे इन समुदायों की असुरक्षा और संस्थागत विफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 से 2025 के बीच कुल 515 मामले दर्ज किए गए हैं। इन आंकड़ों में 69 प्रतिशत हिंदू लड़कियां और 31 प्रतिशत ईसाई समुदाय की लड़कियां शामिल हैं। वीओपीएम का कहना है कि हर एक नंबर एक मानवीय त्रासदी और डरे हुए परिवार की कहानी है।

पीड़ितों की उम्र को लेकर संस्था ने बहुत ही गंभीर और चिंताजनक आंकड़े पेश किए हैं। रिपोर्ट बताती है कि 52 प्रतिशत पीड़ित लड़कियां 14 से 18 साल के बीच की आयु की हैं। इसके अलावा 20 प्रतिशत पीड़ित ऐसी हैं जिनकी उम्र महज 14 साल से भी कम है।

अल्पसंख्यक परिवारों के लिए अपनी बेटियों के अपहरण के बाद इंसाफ पाना एक बहुत बड़ा संघर्ष है। अक्सर माता-पिता को बताया जाता है कि उनकी नाबालिग बेटी ने अपनी मर्जी से धर्म बदला है। कार्यकर्ताओं का सवाल है कि नाबालिग की मर्जी का कानूनी और नैतिक आधार आखिर क्या हो सकता है।

कुछ मामलों में तो स्थानीय अदालतों ने भी इन जबरन शादियों और धर्म परिवर्तन को वैध माना है। सेंटर फॉर सोशल जस्टिस ने भी इस मुद्दे की गंभीरता को बताते हुए सैकड़ों मामले दर्ज किए हैं। परिवारों के पास कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न रसूख।

इस गंभीर मुद्दे पर समाज और मीडिया की चुप्पी अल्पसंख्यकों को और अधिक अलग-थलग कर देती है। कोई मामला सोशल मीडिया पर थोड़ी देर के लिए तो चर्चा में आता है पर जल्द गायब हो जाता है। यह खामोशी दोषियों को बढ़ावा देती है और पीड़ितों के घावों को और गहरा कर देती है।

अब समय आ गया है कि पाकिस्तान में कानून को और अधिक सख्त और पारदर्शी बनाया जाए। संस्थाओं की जवाबदेही तय करना और नाबालिगों को मजबूत कानूनी सुरक्षा देना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। समाज को इन अनसुनी आवाजों को सुनने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे आना होगा।

ठाणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के पदाधिकारी पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर एफआईआर
ठाणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के एक पदाधिकारी द्वारा आंदोलन के दौरान गलती से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। गलती का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद उनके खिलाफ मुंब्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

मुंब्रा के कौसा इलाके में राष्ट्रवादी (शरद पवार गुट) की ओर से एक आंदोलन आयोजित किया गया था। इस आंदोलन में विधायक जितेंद्र आव्हाड, उनके स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। सभी के हाथों में भारत का प्रतीकात्मक राष्ट्रीय ध्वज था। नारेबाजी के दौरान पदाधिकारी शमीम खान द्वारा गलती से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाया गया, जो वीडियो में साफ दिखाई देता है।

गलती समझने पर उन्होंने तुरंत 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' कहना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो मुंब्रा के एक निवासी को व्हाट्सऐप पर प्राप्त हुआ। वीडियो देखने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, ऐसे नारे राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले हैं और लोगों की देशभक्ति की भावना को ठेस पहुंचा सकते हैं।

मुंबई : सैकड़ों लोग मारे गए और किसी के दबाव में आपने पाकिस्तान पर हमला नहीं किया, यह देश के साथ बेईमानी है - उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद विदेशी दबाव के कारण पाकिस्तान पर हमला न करने का तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार का फैसला विश्वासघात के समान था। शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली में शिंदे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम  की उस टिप्पणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने तत्कालीन संप्रग सरकार के सैन्य कार्रवाई न करने के फैसले के बारे में कहा था।

शिंदे ने कहा, “सैकड़ों लोग मारे गए और किसी के दबाव में आपने पाकिस्तान पर हमला नहीं किया। यह लाचारी और कायरता है। यह देश के साथ बेईमानी है। यह भारत के लोगों के साथ विश्वासघात है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का कड़ा जवाब दिया। शिंदे ने कहा, “खून का जवाब खून से दिया गया और गोलियों का जवाब तोपों से दिया गया।”

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया और संदेश दिया कि भारत और उसके पड़ोसी के बीच कोई और देश नहीं आएगा। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ़ मोदी ही कह सकते थे और हमें इस पर गर्व होना चाहिए।” हाल में एक पॉडकास्ट में, चिदंबरम ने कहा कि मुंबई आतंकी हमले के बाद वह सैन्य कार्रवाई के पक्षधर थे, लेकिन संप्रग सरकार ने अंततः ऐसा कदम उठाने से मना कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका समेत विश्व शक्तियां चाहती थीं कि भारत युद्ध शुरू न करे।
शिंदे ने कहा, “हमारे सामने पाकिस्तान कौन है? एक गीदड़…सिर्फ खाल ओढ़ लेने से शेर नहीं बन जाता।” उन्होंने कहा, “शेर हमेशा शेर ही रहता है और प्रधानमंत्री मोदी भी शेर की तरह हैं।” प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पर निशाना साधते हुए शिंदे ने तंज कसा कि उनकी दशहरा रैली पाकिस्तान में होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, “आपकी रैली पाकिस्तान में होनी चाहिए थी और आपको पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करना चाहिए था।

शिंदे ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता पर सवाल उठाया और “पाकिस्तान की भाषा बोली।” शिवसेना (उबाठा) नेताओं ने पूर्व में कहा था कि शिंदे को सूरत में अपनी पार्टी की रैली करनी चाहिए और अमित शाह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करना चाहिए। शिंदे ने प्रतिद्वंद्वी गुट से कहा, “हमारी रैली भारत में हो रही है और अगर यह सूरत में होती है, तो हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रित करने में संकोच नहीं करेंगे। आपको हमारी आलोचना करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।” उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी पाकिस्तान का रुख दोहराने का आरोप लगाया।