handle - Rokthok Lekhani News

मुंबई : लालबाग जाना हो या चिंतामणि, स्टेशनों पर भीड़ संभालने के लिए मध्य रेलवे तैयार, बनाया ये प्लान
मुंबई: साउथ मुंबई में गणेशोत्सव की धूम शुरू होने के साथ ही मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए खास तैयारी की है। हर साल की तरह इस बार भी गणपति दर्शन के लिए आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारी और सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। खासतौर पर चिंचपोकली, करी रोड और दादर स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई है।

बता दें कि लालबाग, गणेश गली, चिंतामणि सहित आसपास के कई बड़े गणपति पंडालों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इन यात्रियों में से कई लोग दादर (टर्मिनटिंग स्टेशन) , करी रोड और चिंचपोकली स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इन स्टेशनों पर भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए अतिरिक्त टिकट जांच कर्मचारियों की चौबीसों घंटे तैनाती की गई है।

चुनिंदा स्टेशन पर 219 अतिरिक्त जवान संभालेंगे सुरक्षा
गणेशोत्सव के दौरान भायखला, दादर, पनवेल, ठाणे, चिंचपोकली और करी रोड सहित प्रमुख स्टेशनों पर 219 रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात किए जाएंगे। यह नियमित सुरक्षा व्यवस्था के अतिरिक्त होगा। भीड़ वाले स्थानों पर यात्रियों को दिशा बताने के लिए स्पीकर्स, रस्सियां और ब्लॉकर्स लगाए जाएंगे। कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल के लिए वायरलेस सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जाएगा।इसके अलावा कमर्शियल (150) और ऑपरेटिंग (50) विभाग के 200 से अधिक कर्मचारी यात्रियों की मदद के लिए तैनात रहेंगे। टिकट लेने की सुविधा और यात्रियों को डिजिटल टिकट व्यवस्था की जानकारी देने के लिए यूटीएस मोबाइल ऐप की प्रचार टीमें भी स्टेशनों पर मौजूद रहेंगी।

24 एक्स 7 होगी निगरानी
गणेशोत्सव के दौरान केवल उपनगरीय स्टेशनों पर ही नहीं, बल्कि लंबी दूरी की ट्रेनों वाले प्रमुख स्टेशनों पर भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे और पनवेल स्टेशनों पर कमर्शियल डिपार्टमेंट के टिकट चेकिंग स्टाफ लगातार तैनात रहेंगे। अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जो भीड़ और यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखेंगे।

मुंबई में 600 पदों के लिए 25,000 से अधिक आवेदक... एयर इंडिया के लिए काबू करना हुआ मुश्किल
मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की ओर से 'एयरपोर्ट लोडर' के लिए भर्ती के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. 600 पदों के लिए 25,000 से अधिक आवेदक पहुंचे और एयर इंडिया के कर्मचारियों को भारी भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फॉर्म काउंटर तक पहुंचने के लिए आवेदक एक-दूसरे से धक्का-मुक्की कर रहे थे. हवाई अड्डे के लोडरों को विमान पर सामान चढ़ाने और उतारने और बैगेज बेल्ट और रैंप ट्रैक्टर चलाने का काम सौंपा जाता है. प्रत्येक विमान को सामान, कार्गो और खाद्य आपूर्ति को संभालने के लिए कम से कम पांच लोडरों की आवश्यकता होती है.

एयरपोर्ट लोडर का वेतन 20,000 हजार से ​​25,000 रुपये प्रति माह के बीच होता है, लेकिन ज्यादातर ओवरटाइम भत्ते के बाद 30,000 हजार से ज्यादा कमा लेते हैं. नौकरी के लिए शैक्षिक मानदंड बुनियादी हैं, लेकिन उम्मीदवार को शारीरिक रूप से मजबूत होना चाहिए.

कुछ इसी तरह का मामला कुछ दिन पहले गुजरात में भी देखा गया था. गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में 40 रिक्तियों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू के लिए लगभग 800 लोग आए, उस समय भगदड़ मच गई. होटल के प्रवेश द्वार की ओर जाने वाले रैंप पर चढ़ने की कोशिश कर रहे आवेदकों की लंबी कतार और धक्का-मुक्की के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इस दौरान रैंप की रेलिंग भी टूट गई. जिससे कई लोग गिर गए, हालांकि सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ.