stranded - Rokthok Lekhani News

मुंबई : होर्मुज पार कर भारतीय टैंकर 'देश गरिमा' पहुंचा मुंबई, जानें कितने भारतीय जहाज अब भी वहां फंसे हैं?
मुंबई : कच्चे तेल का टैंकर 'देश गरिमा' बुधवार शाम को मुंबई बंदरगाह पर पहुंच गया. भारतीय ध्वज वाले इस बड़े कच्चे तेल के टैंकर में 97,422 मीट्रिक टन कच्चे तेल का स्टॉक लोड किया हुआ है और इसपर 31 भारतीय नाविक सवार हैं. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलकर सुरक्षित भारत पहुंचने वाला ये 10वां टैंकर है. 18 अप्रैल को दो भारतीय जहाजों- वीएलसीसी समनार हेराल्ड और बल्क कैरियर जग अर्नव पर IRGC सैनिकों द्वारा फायरिंग के बाद स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से निकलने वाला ये पहला जहाज है. 28 फरवरी 2026 से अब तक 9 एलपीजी टैंकर और 1 कच्चे तेल का टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से निकल चुके हैं. हालांकि, अब भी होर्मुज जलडमरूमध्य में 14 भारतीय ध्वज वाले जहाज फंसे हुए हैं. इनमें 3 कच्चे तेल के टैंकर और 1 बड़ा एलपीजी टैंकर शामिल हैं.

शिपिंग मंत्रालय ने बुधवार को कहा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में टैंकर्स पर सवार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, और पिछले 24 घंटों में भारतीय ध्वज वाले जहाजों से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है. होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ती अनिश्चितता के बीच, भारतीय सरकार ने शेष 14 मालवाहक जहाजों को सुरक्षित मार्ग दिलाने के प्रयासों को तेज कर दिया है. विशेष मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में फंसे सभी जहाज़ों को सुरक्षित निकलने के लिए ईरान सरकार के साथ बातचीत जारी है. हम होर्मुज जलडमरूमध्य से बिना किसी बाधा के जहाजों की आवाजाही बहाल करने के पक्ष में हैं. हम अपने जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं".

उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से शांति का समर्थक रहा है. भारत ने युद्धविराम का स्वागत किया था. हमने कहा है कि इस संघर्ष को जल्द समाप्त करने के लिए तनाव कम करना, संवाद और कूटनीति आवश्यक है. 28 फरवरी को मध्यपूर्व एशिया में युद्ध शुरू होने के समय 24 भारत-ध्वज वाले जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में फंसे थे.

महाराष्ट्र : नागपुर एयरपोर्ट पर ओला-उबर चालकों का धरना... प्रशासन मौन-यात्री बेहाल
महाराष्ट्र : नागपुर एप आधारित (ओला-उबर) टैक्सी चालक और मालिक अपनी लंबित मांगों को लेकर लामबंद हैं। पिछले कई वर्षों से लगातार निवेदन, रैलियों और आंदोलनों के बावजूद कोई समाधान न निकलने पर चालकों ने प्रशासन और एग्रीगेटर कंपनियों के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया है। यही कारण है कि एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर पिछले 5 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। दूसरी ओर प्रशासन की खामोशी यात्रियों पर भारी पड़ रही है।

आंदोलन और चुप्पी के बीच यात्री फंस गए हैं और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी यात्री पूरे दिन परेशान होते रहे। नागपुर तक तो वे विमान से पहुंच गए, लेकिन घर जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, चालकों की मांग है कि इस बैठक में ओला और उबर जैसी एग्रीगेटर कंपनियों के अधिकृत और निर्णय लेने वाले वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया जाए, कंपनियों के अधिकारियों की अनुपस्थिति में बैठक का कोई अर्थ नहीं रहेगा.

टैक्सी चालक संघ ने मिहान इंडिया लिमिटेड, एयरपोर्ट अथॉरिटी पर असहयोग का आरोप लगाया है। चालकों का कहना है कि जब उन्होंने आंदोलन की पूर्व सूचना दी, तो अधिकारियों ने समाधान निकालने के बजाय उन्हें आंदोलन खत्म करने की चेतावनी दी। चालकों के अनुसार हमने यात्रियों की सुविधा के लिए अथॉरिटी से कंपनियों के साथ मध्यस्थता करने का अनुरोच किया था, लेकिन प्रशासन ने हमारी मदद करने के बजाय हमें ही ताकीद दी।
मांगो पर हो उचित फैसला
चालक संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कंपनियों के सक्षम अधिकारी
क्या हैं मुख्य समस्याएं
टैक्सी चालकों का कहना है कि कंपनियों द्वारा कमीशन की दरें, बढ़ती ईचन की कीमते और एयरपोर्ट पर पार्किंग व पिकअप से जुड़ीं समस्याओं के कारण उनका जीवनयापन कठिन हो गया है। उपस्थित नहीं रहते हैं और उनकी मांगों पर न्यायोक्ति फैसला नहीं होता है, तो वे शहरव्यापी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

मुंबई: मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, सतना-प्रयागराज रूट बाधित, मुंबई-हावड़ा मेल के यात्री घंटों तक फंसे रहे
मुंबई: उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बासा पहाड़ रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई. सतना से मानिकपुर की ओर क्लिंकर लेकर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग अचानक टूट गई, जिससे मालगाड़ी के डिब्बे अलग होकर ट्रैक पर रुक गए. इस घटना के कारण सतना-प्रयागराज रेल मार्ग बाधित हो गया. ट्रैक जाम होने से सतना और प्रयागराज की ओर से आने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं. कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका गया, जबकि अन्य को नजदीकी स्टेशनों पर खड़ा करना पड़ा.

कई ट्रेनें प्रभावित
मुंबई-हावड़ा मेल (12322) के यात्री सबसे अधिक प्रभावित हुए. घंटों तक ट्रेन में फंसे रहने के कारण उन्हें पानी, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा. गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं विशेष रूप से परेशान दिखे.

मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया. तत्काल रेलकर्मी और तकनीकी टीम मौके पर भेजी गई. राहत और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. टूटे डिब्बों को जोड़ने और ट्रैक को साफ  करने का प्रयास जारी है. हालांकि स्थिति सामान्य होने में काफी समय लगा. प्राथमिक जांच में मालगाड़ी की कपलिंग फेल होना इस घटना का कारण बताया गया है.

गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने रेलवे की रखरखाव व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस संबंध में रेलवे के एरिया मैनेजर नरेन्द्र सिंह से घटना की पुष्टि की. स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की कि यदि यह घटना किसी व्यस्त समय या रेलवे क्रॉसिंग पर होती, तो इसके परिणाम अधिक गंभीर हो सकते थे.

मुंबई: दुबई में फंसा मराठी परिवार; सुप्रिया सुले ने केंद्र से मदद की अपील की
मुंबई:  परमाणु हथियारों पर बैन लगाने के लिए तीन दौर की बातचीत नाकाम रहने के बाद अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर भारी हमले किए। इस हमले में ईरान में 200 से ज़्यादा लोग मारे गए। दक्षिणी ईरान के मिनाब में एक स्कूल को निशाना बनाया गया, जिसमें 85 स्कूली छात्राएं मारी गईं। हमलों के जवाब में ईरान ने इजरायल समेत आठ देशों पर हमला किया। इससे कई फ्लाइट्स रोकनी पड़ीं। दुबई समेत कई जगहों पर भारतीय फंसे हुए हैं।

भारत में केंद्र सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया जा रहा है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल और ईरान के विदेश मंत्रियों से फोन पर बात की है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने X पर एक पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी। मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि उन्होंने इजरायल के विदेश मंत्री से बात की। उन्होंने तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया। उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची से भी फोन पर बात की।