reports - Rokthok Lekhani News

पुणे: एमडी ड्रग्स लैब की खबरों का सीबीएन ने किया खंडन, कहा- केवल उपकरण हुए थे बरामद
पुणे: पुणे के दिघी-भोसरी क्षेत्र में कथित तौर पर हाईटेक एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स लैब संचालित होने की खबरों पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए इन दावों का खंडन किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुणे में एमडी बनाने वाली कोई सक्रिय प्रयोगशाला नहीं पाई गई थी और इस संबंध में प्रसारित कुछ खबरें तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। सीबीएन, नीमच (मध्य प्रदेश) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह मामला फरवरी 2026 में चलाए गए ‘ऑपरेशन वज्र’ से जुड़ा हुआ है। इस अभियान के तहत सबसे पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर में छापेमारी कर 8.17 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया था।

जांच आगे बढ़ने पर अधिकारियों ने महू (मध्य प्रदेश) में कार्रवाई करते हुए 43.82 किलोग्राम मेफेड्रोन, 261.32 किलोग्राम प्रीकर्सर केमिकल्स तथा ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए थे। जांच के दौरान यह भी पता चला कि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और वहीं पर मेफेड्रोन निर्माण की लैब संचालित कर रहा था। आरोपी ने एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ उपकरण पुणे में अपने एक रिश्तेदार के घर पर छिपाकर रखे थे।

इस जानकारी के आधार पर सीबीएन ने जोधपुर और पुणे में एक साथ छापेमारी की। पुणे के दिघी इलाके में कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए, जिन्हें सीलबंद बक्सों में रखा गया था। सीबीएन की जांच में यह भी सामने आया कि जिन रिश्तेदारों के घर ये उपकरण रखे गए थे, उन्हें इनके वास्तविक उपयोग या उद्देश्य की कोई जानकारी नहीं थी। इसी कारण पुणे से किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं की गई।

विभाग ने प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट किया है कि पुणे (दिघी) में कोई कार्यशील या हाईटेक एमडी उत्पादन प्रयोगशाला नहीं मिली थी। वहां से केवल उपकरण बरामद हुए थे, जिन्हें मुख्य आरोपी ने छिपाकर रखा था। सीबीएन ने कहा कि पुणे में एमडी ड्रग्स का उत्पादन शुरू होने या सक्रिय ड्रग्स लैब संचालित होने संबंधी खबरें भ्रामक हैं और इससे आम जनता के बीच गलतफहमी पैदा हो सकती है। विभाग ने लोगों से अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही सही मानने की अपील की है।

मुंबई : खुले मैदान में रखे कबाड़ के ढेर में आग; किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
मुंबई : गोरेगांव इलाके में मंगलवार तड़के एक खुले मैदान में रखे कबाड़ के ढेर में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  उन्होंने बताया कि आग गोरेगांव (पूर्व) में शकाला औद्योगिक एस्टेट के पास गणेश नगर स्थित गोखले वाडी में तड़के साढ़े तीन बजे लगी।

सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग, पुलिस, एम्बुलेंस सेवाएं, नगर निकाय कर्मचारी आदि ​​मौके पर पहुंचे। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगभग 4,000 वर्ग फुट खुले मैदान में सूखी झाड़ियों, घास, कूड़े, प्लास्टिक के कचरे और कबाड़ सामग्री तक सीमित रही।

अधिकारी ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियां, दो विशाल टैंकर, एक पानी का टैंकर और एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन तैनात किया गया है और अग्निशमन कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

नई दिल्ली : ब्लास्ट को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई; खतरनाक विदेशी साजिश की ओर इशारा
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए जोरदार कार धमाके को सरकार ने बुधवार आतंकी हमला माना। वहीं इस पूरे ब्लास्ट की अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। अब तक इस ब्लास्ट को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई है वह एक खतरनाक विदेशी साजिश की ओर इशारा कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे ब्लास्ट की साजिश की डोर तुर्किये में बैठे एक हैंडलर उकासा के हाथ में थी। इसी ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर उमर उन नबी और उसकी टीम को भारत में स्पेक्टैकुलर अटैक्स की ट्रेनिंग और दिशा दी।

जांच एजेंसियों का मानना है कि तुर्किये में बैठे एक हैंडलर से उमर नबी लगातार संपर्क में था। हैंडलर का कोड नेम उकासा था। जांच में खुलासा हुआ है कि उमर 2022 में तुर्किये गया था, जहां उसने जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े लोगों के साथ सीक्रेट मीटिंग की। टेलीग्राम से शुरू हुई बातचीत एन्क्रिप्टेड ऐप्स तक पहुंची, और वहीं कारों में विस्फोटक भरकर दिल्ली और अयोध्या जैसे शहरों को दहलाने की साजिश रची गई।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, उकासा दिल्ली स्थित मॉड्यूल और प्रतिबंधित संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और अंसारगजत उल हिंद के हैंडलरों के बीच मुख्य कड़ी के रूप में काम करता था। अधिकारियों ने बताया कि यह साजिश 2022 की शुरुआत में तुर्की में रची गई थी, जहां उमर और तीन अन्य - जो सभी पाकिस्तान समर्थित दो समूहों से जुड़े थे, वहां गए थे। उमर मार्च 2022 में तुर्किये गया था और दो हफ्ते अंकारा में रहा था। एक अधिकारी ने बताया, उनकी बातचीत शुरू में टेलीग्राम पर शुरू हुई थी और बाद में एन्क्रिप्टेड ऐप्स पर ट्रांसफर हो गई।

उकासा ने ही उन्हें सीक्रेट सेल बनाने और डिजिटल फुटप्रिंट से बचने का तरीका बताया था। कथित तौर पर इस ऑपरेशन के लिए तीन कारें - एक हुंडई i20, एक लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट और एक मारुति ब्रेजा- खरीदी गई थीं। हालांकि 10 नवंबर को लाल किले के पास उमर की i20 में विस्फोट हो गया था, सुरक्षा एजेंसियों ने फरीदाबाद से इकोस्पोर्ट बरामद कर ली है। गुरुवार तीसरी कार ब्रेजा भी बरामद कर ली गई।
सूत्रों ने बताया कि उमर का करीबी सहयोगी, डॉ. मुजम्मिल ( जो अल-फलाह विश्वविद्यालय से भी जुड़ा है) ने इस साल जनवरी में लाल किले की कई बार रेकी की थी। सूत्रों का कहना है कि वे 2026 में गणतंत्र दिवस समारोह पर संभावित हमले से पहले वहां की सिक्युरिटी का पूरा जायजा लेना चाहते थे। इस ग्रुप ने 2022 से अब तक भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जमा कर रखी थी, जिसमें अमोनियम नाइट्रेट और आरडीएक्स के अंश शामिल थे। जांच से यह भी पता चला है कि दिल्ली के अलावा, अयोध्या भी उनकी हिट लिस्ट में था।

मुंबई : ‘आपली चिकित्सा योजना’ एक बार फिर शुरू होने जा रही है; बेहद कम दरों पर ब्लड टेस्ट, रिपोर्ट व्हाट्सऐप पर मिलेगी
मुंबई : मुंबईकरों के लिए खुशखबरी है। मुंबई महानगरपालिका की ‘आपली चिकित्सा योजना’ एक बार फिर शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत 1 अगस्त 2025 से मुंबई की 100 स्वास्थ्य संस्थाओं में बहुत ही कम कीमत पर ब्लड टेस्ट (रक्त जांच) की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं, मरीजों को अपनी रिपोर्ट व्हाट्सऐप पर भी मिल सकेगी। BMC की यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो महंगे टेस्ट नहीं करवा पाते। इसके तहत बाहरी एजेंसी के जरिए ब्लड टेस्ट कराए जाएंगे लेकिन बहुत कम कीमत में। सभी टेस्ट रिपोर्ट्स को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के लिए हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

1 अगस्त से जिन संस्थानों में यह सेवा शुरू होगी, उनमें शामिल हैं – 16 उपनगर अस्पताल, 30 प्रसूतिगृह (मातृत्व केंद्र), 5 विशेष अस्पताल, डॉ. आर. एन. कूपर हॉस्पिटल, विले पार्ले, एचएचबीटी ट्रॉमा अस्पताल,  जोगेश्वरी, विभाग A से E के सभी BMC डिस्पेंसरियां, इसके अलावा, BMC का लक्ष्य है कि 15 अगस्त 2025 तक मुंबई के सभी सरकारी अस्पतालों में यह सेवा शुरू कर दी जाए।
इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश पर 83 तरह की जांचों को शामिल किया गया है – 66 सामान्य (बेसिक) टेस्ट, 17 विशेष (एडवांस) टेस्ट, इनमें ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, यूरिन टेस्ट, लिवर फंक्शन, किडनी टेस्ट, थायराइड प्रोफाइल जैसे सामान्य टेस्ट और कुछ विशेष जटिल टेस्ट शामिल हैं।

इस बार BMC ने रिपोर्ट मिलने की प्रक्रिया को और भी आसान बना दिया है। मरीज अब अपनी ब्लड टेस्ट रिपोर्ट व्हाट्सऐप पर पा सकेंगे, जिससे उन्हें रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल जाकर इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। BMC के स्वास्थ्य नीति के अनुसार, रिपोर्ट डिजिटल रूप से सुरक्षित तरीके से मरीज के मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। यह व्यवस्था आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके स्वास्थ्य सेवाएं सरल और सुलभ बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

कौन चलाएगा यह सेवा?
जून 2025 में टेंडर प्रक्रिया के बाद, BMC ने ‘लाइफनिटी हेल्थ’ नाम की कंपनी को इस योजना का सेवा प्रदाता नियुक्त किया है। यह कंपनी ही सभी BMC अस्पतालों में ब्लड टेस्ट की सेवा देगी और रिपोर्ट भेजने का काम भी वही करेगी। मुंबई नगर निगम आयुक्त भूषण गगराणी के निर्देश पर और पश्चिम उपनगर के अतिरिक्त आयुक्त के मार्गदर्शन में यह योजना दोबारा शुरू की जा रही है। इस योजना में BMC के सभी प्रमुख अस्पतालों, दवाखानों, पॉलिक्लिनिक और मातृत्व केंद्रों को शामिल किया गया है। ‘आपली चिकित्सा योजना’ एक बार फिर से मुंबईकरों के लिए राहत लेकर आ रही है। अब लोगों को कम खर्च में ब्लड टेस्ट की सुविधा मिलेगी, और रिपोर्ट भी मोबाइल पर घर बैठे मिल जाएगी। यह BMC की तरफ से नागरिकों के स्वास्थ्य की दिशा में एक उत्कृष्ट कदम है।