guards - Rokthok Lekhani News

श्रीनगर : सरहदों की निगहबानी के लिए बीएसएफ को मिले 447 नए सीमा प्रहरी, राष्ट्र सेवा के लिए तैयार; तस्वीरें
श्रीनगर : हुमहामा स्थित बीएसएफ के सब्सिडरी ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी) में युवाओं में देशभक्ति का जज्बा दिखा। मौका था शनिवार को रंगरूटों की पासिंग आउट परेड और सत्यापन समारोह का। इसमें 447 रंगरूट बीएसएफ में शामिल होने के लिए पास आउट हुए। कार्यक्रम में आईजी एसटीसी कश्मीर (बीएसएफ) सोलोमन यश कुमार मिंज मुख्य अतिथि थे।

आईजी मिंज ने रंगरूटों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षा की पहली पंक्ति होने के नाते बीएसएफ अपनी स्थापना के बाद से न केवल देश की सीमाओं की प्रभावी ढंग से रक्षा कर रही है बल्कि इसने अद्वितीय वीरता और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र विरोधी तत्वों को मुहतोड़ जवाब देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने रिक्रूटों को साहस और उत्साह के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। आईजी ने रंगरूटों को उनके जीवन और सेवा में उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि ने विभिन्न इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण गतिविधियों में असाधारण प्रदर्शन करने वाले रंगरूटों को पदक से सम्मानित किया। बैच 128, 129 और 130 की परेड की कमान रंगरूट कांस्टेबल सुभदीप पांजा ने संभाली।  हर बैच के पांच ट्रेनी को बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए ट्रॉफी मिली।

44 सप्ताह का किया कठोर प्रशिक्षण
एक अधिकारी ने कहा कि कांस्टेबल/जनरल ड्यूटी के बैच 128, 129 व 130 के 447 के रंगरूटों को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विकल्प के तौर पर रखा था।
अब 44 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद इन्होंने हथियारों को संभालने, फायरिंग कौशल, कानून, ड्रिल और सीमा प्रबंधन में दक्षता हासिल की है। एसटीसी बीएसएफ के प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत से उनकी शारीरिक दक्षता कई गुना बढ़ गई। मुख्यातिथि का स्वागत एसटीसी बीएसएफ कश्मीर के कमांडेंट योगेंद्र अग्रवाल ने किया।

देश की रक्षा के लिए मर मिटने के लिए तैयार जवान
पासिंग आउट परेड के बाद बीएसएफ के जवान मृत्युंजय ने कहा कि दिल में देश सेवा की भावना शुरू से थी। अब देश के बॉर्डर की रक्षा करूंगा। एक अन्य जवान अक्षय ने कहा 44 सप्ताह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद आज काफी खुशी है। देश के प्रति सेवा करने का सौभाग्य मिला है और देश के लिए मर मिटने के लिए तैयार हैं। बता दें कि लगभग सभी जवानों में एक जैसा जज्बा और उत्साह था।

मुंबई : 3,000 सिक्योरिटी गार्डों को वापस भेजने का फैसला; मुंबई पुलिस में नए कांस्टेबलों को भर्ती शुरू
मुंबई : जैसे ही मुंबई पुलिस नए कांस्टेबलों को भर्ती करना शुरू कर रही है, राज्य के गृह विभाग ने दो साल पहले महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी कॉर्पोरेशन से लिए गए 3,000 सिक्योरिटी गार्डों को वापस भेजने का फैसला किया है। भर्ती में देरी के कारण 7,000 से ज़्यादा कांस्टेबलों की कमी को पूरा करने के लिए जुलाई 2023 में इन गार्डों को मुंबई पुलिस में तैनात किया गया था। ये महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी कॉर्पोरेशन गार्ड, मेट्रो लाइनों और सरकारी दफ्तरों जैसी सरकारी जगहों को सुरक्षा देने के लिए ट्रेंड हैं, और शहर की पुलिस की मदद के लिए सड़कों पर भी तैनात किए गए थे।राज्य के गृह विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जब जुलाई 2023 में यह फैसला लिया गया था, तो कांस्टेबलों के 7,076 पद खाली थे – जो मुंबई पुलिस कमिश्नरेट में कुल मंजूर पदों का 10% से ज़्यादा है। भर्ती और ट्रेनिंग में कम से कम दो साल लगते हैं, और मुंबई जैसे सेंसिटिव शहर में, हमारे यहां इतनी कमी नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा, “इसलिए हमने मुंबई पुलिस कमिश्नर को टेम्पररी तौर पर 3,000 सिक्योरिटी कर्मचारियों को रखने की इजाज़त दी। चूंकि कांस्टेबलों के ट्रेंड बैच आने लगे हैं, इसलिए हमने महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी कॉर्पोरेशन कर्मचारियों को उनके ठिकानों पर वापस भेजने का फैसला किया है।”700 कांस्टेबलों का पहला बैच हाल ही में पुलिस फोर्स में शामिल हुआ है और हर छह महीने में तीन और बैच शामिल किए जाएंगे। होम डिपार्टमेंट के एक और अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी कॉर्पोरेशन  कर्मचारियों को उसी हिसाब से बैच में वापस भेजा जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी और सरकार में रिसोर्स की कमी के कारण 2019 से कांस्टेबलों की भर्ती में देरी हो रही थी। महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी कॉर्पोरेशन  गार्डों को शामिल करने के फैसले का ज़ोरदार विरोध हुआ था, विपक्ष ने इसे “पुलिस कर्मचारियों को आउटसोर्स करने की कोशिश” कहा था। होम डिपार्टमेंट ने अब फाइनेंस डिपार्टमेंट की एक सब-कमेटी को 700 महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी कॉर्पोरेशन गार्डों को हटाने और बाकी 2,300 से ज़्यादा सिक्योरिटी कर्मचारियों को 11 महीने का एक्सटेंशन देने का प्रस्ताव भेजा है। सब-कमेटी से मंज़ूरी मिलने के बाद, होम डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के अंडर एक हाई-पावर कमेटी आखिरी फ़ैसला लेगी।

वसई : छत्रपति शिवाजी महाराज के वेश में फोटोशूट कर रहे युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने रोक दिया; आर्टिस्ट ने सिक्योरिटी गार्ड को हिंदी बोलने पर धमकाया
वसई : महाराष्ट्र में एक बार फिर से हिंदी-मराठी भाषा विवाद सामने आया है। वसई स्थित एक किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की पोशाक पहने आर्टिस्ट ने सिक्योरिटी गार्ड को हिंदी बोलने पर धमकाया। दरअसल, वसई किले में छत्रपति शिवाजी महाराज के वेश में फोटोशूट कर रहे युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने रोक दिया और शूटिंग से रोक दिया था। इस पर छत्रपति शिवाजी की वेशभूषा में मौजूद युवक आगबबूला हो गया। उसे इस मामले को भाषा का रंग देते हुए सिक्योरिटी गार्ड से पूछा कि तुमको मराठी क्यों नहीं आती है। युवक ने सिक्योरिटी गार्ड को न सिर्फ बेइज्जत किया बल्कि आईडी कार्ड से नाम पढ़ भी उसे धमकाया और कहा कि अब तुम्हारी नौकरी भी जाएगी।
कितने साल हो गए तेरे को...

युवक गार्ड से कहता है कि मैंने तेरे को सम्मान दिया है ना हिंदी में बात करके। मुझे तुझे सम्मान देना चाहिए ना महाराष्ट्र में मराठी बोलकर। कितने साल हो गए तेरे को जॉब करके यहां पर? इस पर गार्ड बोलता है कि दो साल, दो साल हो गए। युवक कहता है, हां, तो मराठी क्यों नहीं सीखा? गार्ड इस पर कहता है कि सीखेगा सर। इसके बाद युवक पूछता है कि कब सीखेगा? युवक इसके बाद गार्ड का आईकार्ड पकड़ लेता है और फिर कहता है कि नाम दिखाओ जरा। बृजेश कुमार गुप्ता। यह आदमी एक सिक्योरिटी गार्ड है। वह हम जैसे मराठों को फोटो खींचने से रोक रहा है? हम उसका क्या करें? और वह बोलता है, मुझे मराठी नहीं आती.

यह पूरा मामला यहीं पर नहीं रुका, छत्रपति शिवाजी की वेशभूषा धारण किए शख्स ने गार्ड को धमकाने के साथ वहां पर मौजूद एक सीनियर गार्ड को धमकी दी। किले में शूटिंग करने से रोकने को युवक भाषा का रंग दे दिया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों में पुरातत्व विभाग की कार्यप्रणाली की आलोचन की है। यह पहला मामला नहीं है जब महाराष्ट्र और मुंबई में भाषा विवाद सामने आया है। मनसे के कार्यकर्ता मीरा रोड समेत मुंबई के कई हिस्सों में हिंदी बोलने और मराठी नहीं बोलने को लेकर मारपीट कर चुके हैं। ताजा विवाद ने एक बार फिर महाराष्ट्र में भाषा विवाद की बहस को तेज कर दिया है।

मुंबई: 3,000 अस्थायी सुरक्षा गार्डों के कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी
मुंबई: महाराष्ट्र में खासकर मुंबई की बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में पुलिस कर्मियों की संख्या बेहद कम है। मुंबई पुलिस में हजारों पद रिक्त हैं। जबकि स्थायी भर्ती की प्रक्रिया बेहद धीमी गति से चल रही है। ऐसे में कम संख्या बल के कारण पुलिस को कानून और व्यवस्था बनाए रखने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राज्य की कानून व्यवस्था को बनाए बनाए रखने के लिए फडणवीस सरकार ने बृहन्मुंबई पुलिस आयुक्तालय में वर्तमान में कार्यरत 3,000 अस्थायी सुरक्षा गार्डों के कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।

बृहन्मुंबई पुलिस आयुक्तालय में 40,623 पद स्वीकृत
बृहन्मुंबई पुलिस आयुक्तालय में पुलिस कांस्टेबल से सहायक पुलिस उपनिरीक्षक संवर्ग तक कुल 40,623 पद स्वीकृत किए गए हैं। हालांकि, इनमें से पुलिस कांस्टेबल संवर्ग में लगभग 10,000 पद रिक्त हैं। इससे पुलिस पर काफी दबाव पड़ रहा है।

अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी
सरकार द्वारा 21 जनवरी, 2021 को जारी निर्णय के अनुसार, उसने बृहन्मुंबई पुलिस आयुक्तालय के लिए 7,076 पुलिस कांस्टेबल और 994 पुलिस चालक संवर्ग के पदों को भरने की मंजूरी दी थी। उक्त भर्ती प्रक्रिया जारी है। फिर भी करीब 3,000 पद रिक्त रह गए हैं।

अस्थायी पदों के लिए 11 महीने का विस्तार
इन रिक्तियों से उत्पन्न अंतराल को भरने के लिए महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम द्वारा 3,000 अस्थायी पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई थी। अब राज्य सरकार ने इस जनशक्ति का कार्यकाल 11 महीने बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे मुंबई पुलिस को अस्थायी राहत मिलेगी और उन्हें अपने दैनिक कार्यों और सुरक्षा जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद मिलेगी। पुलिस अधिकारियों ने गृह विभाग के इस निर्णय का स्वागत किया है।