woman doctor - Rokthok Lekhani

मुंबई: अमेरिकी दूतावास का अधिकारी बताकर महिला डॉक्टर को ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज
मुंबई: खुद को अमेरिकी दूतावास में काम करने वाला अधिकारी बताकर एक महिला डॉक्टर को ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विलेपार्ले निवासी 52 वर्षीय महिला डॉक्टर को ऑटो रिक्शे में घूमने वाला यह अधिकारी असली लगा और वह उससे शादी करने की योजना बनाने लगी। महिला को यह अधिकारी कुछ महीने पहले एक वैवाहिक वेबसाइट पर मिला था।शुरुआती बातचीत के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इससे पहले कि डॉक्टर शादी करती, उसके सामने फर्जी अधिकारी होने का राज खुल गया। आरोपी शैलेश पारिख ने उसे बताया था कि वह वाशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकी दूतावास में वरिष्ठ अधिकारी है और वह उससे शादी करना चाहता है।

क्या है मामला?
जुहू पुलिस के मुताबिक, पीड़ित डॉक्टर बांद्रा स्थित एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में काम करती हैं। दिसंबर 2024 में उन्होंने ऑनलाइन वीजा के लिए शैलेश से संपर्क किया। क्योंकि, उसको अपने एक रिश्तेदार के पास अमेरिका जाना था। इसलिए डॉक्टर को लगा कि शैलेश अमेरिकी दूतावास में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी है और वह उनकी वीजा प्रोसेसिंग में मदद कर सकता है। वीजा दिलाने के बारे में बात करने पर शैलेश ने डॉक्टर को मदद का आश्वासन दिया और एक महिला से बात करने को कहा, जिसे उसने अमेरिकी दूतावास में ही काम करने वाली बताया। डॉक्टर ने इस महिला से संपर्क किया तो उसने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की नई सरकार के गठन के कारण अभी वीजा प्रोसेसिंग में देरी हो रही है। लेकिन, वह उसके खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर देगी तो वीजा जल्दी मिल जाएगा। डॉक्टर ने इस महिला के कहे अनुसार उसके खाते में दो लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद फिर से महिला का कॉल आया और उसने 20 हजार रुपये की मांग की, जो डॉक्टर ने ट्रांसफर कर दिए।

विडियो कॉल के बाद हुआ संदेह
15 फरवरी को पारिख ने गलती से डॉक्टर को विडियो कॉल कर दिया तो डॉक्टर ने पारिख को एक ऑटोरिक्शा में बैठा हुआ देखा। यह मुंबई में चलने वाले काले रंग का ऑटो था। इस कारण से पीड़िता को शैलेश पर शक हुआ और उसने दोबारा शैलेश से बात करने की कोशिश, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। आखिरकार डॉक्टर जुहू पुलिस के पास पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर शैलेश पारिख के बारे में पता किया तो इस नाम के किसी व्यक्ति के अमेरिकी दूतावास में कार्यरत न होने की जानकारी मिली।

ऐसे करें वैवाहिक धोखाधड़ी की पहचान
-कई नंबरों से जालसाज कॉल करते हैं।
-बहुत जल्दी वे प्यार का इज़हार करते हैं।
-व्यक्तिगत रूप से मिलने या विडियो चैट करने में आनकानी करते हैं।
-बातचीत की शुरुआत में ही वित्तीय स्थिति के बारे में पूछ लेते हैं।
-बातचीत करने के लिए कोई वैकल्पिक नंबर नहीं देते हैं।
-खुद को एनआरआई या विदेशों में कार्यरत होने का दावा करते हैं।

मुंबई में महिला डॉक्टर से 7 लाख की ठगी... ठगों ने दिखाया मुकेश अंबानी का डीपफेक वीडियो
मुंबई: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर मुंबई की एक 54 साल की आयुर्वेदिक डॉक्टर ठगी का शिकार हो गई। अंधेरी की रहने वाली इस डॉक्टर को इंस्टाग्राम पर एक रील दिखाई गई थी। इस रील में मुकेश अंबानी एक कंपनी का प्रचार कर रहे थे। यह रील नकली थी और डॉक्टर को 7 लाख रुपये से ज़्यादा का चूना लगा दिया गया।

डॉक्टर केकेएच पाटिल ने बताया कि उन्हें इंस्टाग्राम पर एक वीडियो दिखा गया, जिसमें मुकेश अंबानी 'राजीव शर्मा ट्रेड ग्रुप' नाम की कंपनी और उसके 'बीसीएफ इन्वेस्टमेंट एकेडमी' का प्रचार कर रहे थे। वीडियो में अंबानी लोगों को इसमें निवेश करने के लिए कह रहे थे, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिलेगा। डॉक्टर पाटिल को यकीन हो गया कि यह वीडियो असली है और उन्होंने 28 मई से 10 जून के बीच 16 अलग-अलग बैंक खातों में कुल 7.1 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

डॉक्टर पाटिल ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन रिसर्च भी की थी, जिसमें कंपनी के बीकेसी और लंदन में ऑफिस होने की जानकारी मिली थी। उन्हें लगा कि यह एक विश्वसनीय कंपनी है। लेकिन जब उन्होंने ट्रेडिंग वेबसाइट पर दिखाए गए 30 लाख रुपये के मुनाफे को निकालने की कोशिश की, तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि स्कैमर्स ने वीडियो बनाने के लिए डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल किया था। इस तकनीक से किसी भी व्यक्ति का नकली वीडियो बनाया जा सकता है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धाराओं के तहत पहचान छिपाने और धोखाधड़ी करने और आईटी अधिनियम की धारा के तहत पहचान की चोरी करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस बैंकों के नोडल अधिकारियों के संपर्क में है ताकि डॉक्टर पाटिल द्वारा ट्रांसफर किए गए पैसे को ब्लॉक किया जा सके।

डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी के लिए किया गयायह पहली बार नहीं है जब रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक के डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी के लिए किया गया है। इससे पहले मार्च में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें अंबानी दर्शकों से मुफ्त निवेश सलाह के लिए सोशल मीडिया पर उनके 'छात्र वीनीत' को फॉलो करने का आग्रह करते दिख रहे थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। निवेश करने से पहले कंपनी की अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें।