Sindhudurg - Rokthok Lekhani

सिंधुदुर्ग: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लापरवाह तरीके से शासन कर रहे हैं और उनके मंत्रिमंडल का हर मंत्री एक नमूना है - हर्षवर्धन सपकाल
सिंधुदुर्ग: हर्षवर्धन सपकाल ने फडणवीस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा विविधता में एकता का मूल सिद्धांत खतरे में है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लापरवाह तरीके से शासन कर रहे हैं और उनके मंत्रिमंडल का हर मंत्री एक नमूना है। ऐसे मंत्री राज्य में सद्भाव, विवेक और महाराष्ट्र धर्म को नष्ट कर रहे हैं। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा सरकार के रवैए पर हमला करते हुए कहा है कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ रहा है। सिंधुदुर्ग में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि कोंकण प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति की विरासत से समृद्ध है।

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित वी. स. खांडेकर इसी कोंकण भूमि से आते थे। यह जिला मंगेश पाडगावकर का है, जिन्होंने प्रेम का संदेश दिया। यहां मधु दंडवते, नाथ पई जैसे महान नेताओं ने भी जन्म लिया। इस जिले से एक से बढ़कर एक महान नेता और विचारक पैदा हुए हैं, जिन्होंने सभ्यता, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्य क्या होते हैं, इसकी मिसाल कायम की है। आज उसी जिले में कुछ लोगों के मुंह से प्रतिदिन गटर की तरह गंदगी बहा रहे है। एक मंत्री कहते हैं जो हमें वोट नहीं देगा तो हम उसे फंड नहीं देंगे। यह किस तरह की राजनीति है। यह सब महाराष्ट्र के सामाजिक सद्भाव को नष्ट करने की कोशिश है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि नारायण राणे कांग्रेस में शामिल हुए और 12 साल तक पार्टी में रहे, जिसमें से 9 साल तक वे सत्ता में रहे। विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्हें विधान परिषद के लिए भेजा गया, लेकिन राजनीतिक फायदे के लिए वे दूसरी पार्टी में शामिल हो गए। वे इसलिए आए क्योंकि कांग्रेस के पास कार्यकर्ता और ताकत थी, लेकिन जब हमारी सत्ता चली गई तो वे सत्ताधारी दल में चले गए। सपकाल ने कहा कि भले ही राणे चले गए हैं, लेकिन इस जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का एक बड़ा वर्ग मौजूद है।

रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में 14 और 15 नवंबर को भारी बारिश की संभावना...
मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अभी भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की खबर सामने आई है। वातावरण में लगातार हो रहे बदलाव के कारण एक बार फिर बारिश के लिए अनुकूल माहौल बनता जा रहा है। देखा जा सकता है कि दक्षिण महाराष्ट्र में अभी भी हल्की बारिश हो रही है। हालांकि राज्य के बाकी हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। इस बीच, पश्चिमी और मध्य महाराष्ट्र समेत राज्य के उत्तरी हिस्सों में सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त घाटों वाले इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तरी महाराष्ट्र में पारा तेजी से नीचे आता दिख रहा है। राज्य में सबसे कम तापमान निफाड में दर्ज किया गया, जो कि 12 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल और चेन्नई में हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से चक्रवात जैसी स्थिति बन गई है। यही वजह है कि अगले तीन दिनों तक अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर समुद्र तटीय इलाकों में दिख रहा है। मौसम विभाग ने रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ ही तेज बारिश की भी चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग द्वारा यह अनुमान लगाया गया है कि 14 और 15 नवंबर को रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जिसके बाद तापमान में और तेजी से गिरावट की संभावना भी जताई जा रही है। मुंबई, उपनगर, ठाणे, नवी मुंबई में ओस भी महसूस हो रही है। अगले 2 दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी महाराष्ट्र में देर रात को तापमान कम हो रहा है। इससे ठंड में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

साथ ही पुणे, कोल्हापुर, सतारा और घाटमाथा में 14-15 नवंबर को तूफानी हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सांगली में भी 2 दिनों तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने वाली है। लातूर-धाराशिव, सोलापुर में हल्की बारिश का अनुमान है। इस चक्रवात के कारण मौसम में बदलाव आया है, जिसके कारण किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। दिन में गर्मी और रात में ठंड की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आज और कल कोल्हापुर और घाटमाथा में हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 12 से 17 नवंबर तक सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी सुबह और शाम को हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं झारखंड में अगले 4 दिनों तक आसमान साफ ​​रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 12 नवंबर को सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जो कि 15 नवंबर तक बने रहेंगे, इस मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। बिहार में भी ऐसा ही शुष्क वातावरण देखा जा रहा है।

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में राजकोट किले पर आपस में भिड़े ठाकरे गुट और नारायण राणे के समर्थक
मुंबई: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा गिरने से राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार की आलोचना की और काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। साथ ही सत्ताधीश शिंदे सरकार की इस्तीफे की मांग कर रहा है।

घटना को लेकर शिवभक्तों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसे लेकर महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने राजकोट किले का दौरा किया। इनमें शिवसेना ठाकरे समूह के नेता आदित्य ठाकरे, अंबादास दानवे , जयंत पाटिल और विनायक राउत शामिल थे। इस दौरान बीजेपी के नेता नारायण राणे और नितेश राणे भी वहां पर आए।

इस दौरान महाविकास अघाड़ी और बीजेपी कार्यकर्ता आमने सामने आ गए है। बताया जा रहा है कि नारायण राणे के समर्थकों ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर तनाव का माहौल बन गया है। फिलहाल पुलिस हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की।

शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे प्रतिमा ढहने के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को राजकोट किले में पहुंचे। उनके दौरे के दौरान रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे भी अपने बड़े बेटे एवं पूर्व सांसद नीलेश राणे तथा कई समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। ठाकरे के किले के अंदर मौजूद रहने के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे एवं पूर्व सांसद नीलेश राणे को पुलिस से बहस करते देखा गया।

देखते ही देखते, ठाकरे और राणे के समर्थक आपस में भिड़ गए। घटनास्थल पर तनाव बढ़ने पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मशक्कत करते देखा गया। झड़प को लेकर ठाकरे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण और बचकाना है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे छत्रपति शिवाजी महाराज के किले में राजनीति न करें।” सिंधुदुर्ग की मालवण तहसील में राजकोट किले में 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य के संस्थापक की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को अपराह्न करीब एक बजे ढह गई थी।

पिछले साल चार दिसंबर को इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था। इस घटना के बाद से राज्य की राजनीति में उबाल आ गया है। महायुति सरकार विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के निशाना पर आ गई है जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में दुर्घटना में घायल 3 साल की बच्ची को चोरी-छिपे दफनाया... 18 दिन बाद पुलिस ने कब्र से निकाला शव
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में पुलिस ने एक तीन वर्षीय बच्ची का शव कब्र से निकाला। दरअसल, दो सप्ताह से अधिक समय पहले एक दुर्घटना में बच्ची की मौत हो गई थी, जिसकी सूचना अधिकारियों को नहीं दी गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की को कुचलने वाले डंपर ट्रक के चालक को दुर्घटना के साथ साथ सबूतों को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

लड़की के माता-पिता छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिक हैं। पांच अगस्त को दुर्घटना के बाद ट्रक चालक, उसका सहायक और लड़की के माता-पिता ने शव को दफना दिया। सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस ने जांच शुरू की और अदालत की अनुमति से शव को कब्र से बाहर निकाला। फिलहाल मामले की जांच जारी है।