Sex racket - Rokthok Lekhani News

नासिक : वेलकम होटल पर छापा; बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
नासिक : महाराष्ट्र के नासिक से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नासिक के देवला पुलिस ने पिछले हफ्ते वेलकम होटल पर छापा मारकर एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। इस छापेमारी के दौरान पकड़ी गई महिला के बांग्लादेशी नागरिक होने का खुलासा हुआ है। उसके पास से मुंबई और पुणे के एड्रेस वाले आधार कार्ड भी मिले है। इस वजह से यह मामला और भी गंभीर हो गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को वेलकम होटल में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी। गुप्त जानकारी के आधार पर देवला पुलिस ने छापेमारी की और होटल में चल रहे काले कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान होटल में मौजूद दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जबकि होटल मैनेजर को भी दबोच लिया गया. वहीँ, इस अपराध में शामिल होटल मालिक फरार है, उसेके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में पता चला कि वेलकम होटल का मालिक शरद पवार की एनसीपी (एसपी) का पदाधिकारी है। इस मामले में मुख्य आरोपी सुनील आहेर उर्फ गोटू आबा फिलहाल फरार है, जबकि होटल मैनेजर दीपक ठाकरे हिरासत में है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार की गई बांग्लादेशी महिला ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। आरोपी के पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले है। सोमवार को उसे कलवण न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। होटल मैनेजर दीपक ठाकरे को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में जल्द ही एक और मामला दर्ज किया जाएगा, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी से जुड़ा मामला हो सकता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बांग्लादेशी महिलाओं को फर्जी आधार कार्ड कैसे मिले और इस गिरोह के तार किन-किन शहरों तक जुड़े हैं।

नालासोपारा पूर्व में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश... दो महिलाओं को पुलिस ने कराया मुक्त
नालासोपारा : नालासोपारा पूर्व में फायर ब्रिगेड के पास, गैलेक्सी होटल के बाहर, अवैध वेश्यावृत्ति में लिप्त एक पुरुष दलाल को गिरफ्तार करने के बाद दो पीड़ित महिलाओं को छुड़ाने में पुलिस की अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम टीम, नालासोपारा को सफलता मिली है।  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, वसंत नगरी नालासोपारा पूर्व से एक पुरूष वेश्यादलाल, वेश्यावृत्ति के लिए नालासोपारा पश्चिम के गैलेक्सी होटल के बगल में लड़कियां मुहैया कराएगा।

ऐसी गुप्त जानकारी पुलिस निरीक्षक सौरभी पवार को मिली। इसके बाद फर्जी ग्राहक और दो पंच भी उक्त स्थान पर गये। जहां छापेमारी करके एक 30 वर्षीय दलाल को गिरफ्तार करके दो पीड़ित महिलाओं को छुड़ाया है।

अधिकारी ने बताया कि, अभियुक्त पीड़ित महिलाओं को पैसों का लालच देकर, अलग-अलग ग्राहकों को बुलाकर उनसे पैसे लेता था और पीड़ित महिलाओं को वेश्यावृत्ति में धकेल देता था और वेश्यावृत्ति के लिए भुगतान और कमीशन प्राप्त करने के बाद, वह एक महिला से कुल 3500 रुपये लेता था और पीड़ित महिलाओं 500 रुपये देता था। अभियुक्त के ऊपर आचोले पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़... स्पा और सैलून की आड़ में देह व्यापार
ठाणे : देह व्यापार को जुर्म माना गया है। शातिर लोग स्पा और सैलून की आड़ लेकर धडल्ले से सेक्स रैकेट चला रहे हैं। यह खुलासा दर्जनों बार हो चुका है। एक सूचना के आधार घोड़बंदर रोड़ स्थित वेलनेस थाई स्पा मसाज सेंटर पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई और 7 महिलाओं को मुक्त कराया गया।

इस मामले में पुलिस ने सेंटर के संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान मोबाइल और गर्भनिरोधक सामग्री भी मौके से बरामद की गई है।

आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि देह व्यापार के लिए ग्राहकों से एक घंटे के लिए 6 हजार और 2 घंटे के बारह हजार रुपये लिए जाते थे और देह व्यापार करने वाली महिलाओं को कम पैसे दिए जाते थे। कासर वडवली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई के मुलुंड से सेक्स रैकेट में फंसी 2 नाबालिक बहनों को पुलिस ने छुड़ाया... दलाल महिला गिरफ्तार
मुंबई : मजबूरी इंसान से क्या काम करवाए यह कोई नहीं बता सकता। कुछ ऐसी ही एक घटना मुंबई के मुलुंड से सामने आई है। जी हां दरअसल मुलुंड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 14 और 17 साल की दो बहनों की खराब आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर उन दोनों बहनों को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में मुलुंड पुलिस ने देह व्यापार की दलाल श्वेता गोलवलकर (34) को गिरफ्तार किया है।

बचाई गई दोनों लड़कियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इस मामले में दलाल महिला के खिलाफ अनैतिक व्यापार के उद्देश्य से अपहरण के साथ ही पॉक्सो के तहत कार्रवाई की गई है। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है।

इस मामले में मुलुंड पुलिस आगे की जांच कर रही है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, इस दलाल महिला द्वारा लड़कियों को पैसों का लालच देकर सेक्स रैकेट में शामिल किया गया है। श्वेता गोवलकर ठाणे इलाके में रहती हैं।

वह घर का काम करती है। चौंकाने वाले इस मामले में मुलुंड पुलिस को जानकारी मिली कि वह नाबालिग लड़कियों को पैसे का लालच देकर ग्राहकों के पास भेज रही है। यह घटना तब सामने आई जब मुलुंड पुलिस ने गुरुवार दोपहर मुलुंड के चेकनाका में एक होटल से देहव्यापर में पड़ने से इन दो लड़कियों को बचाया। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।