hints - Rokthok Lekhani News

मुंबई: 2029 लोकसभा चुनाव को लेकर आदित्य ठाकरे के संकेत
मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा है कि साल 2029 में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय क्षेत्र से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बुधवार विधानभवन में मीडिया से बातचीत करते हुए आदित्य ने कहा कि यदि उन्हें चुनौती दी गई तो वे वाराणसी से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
एक्ज़िक्यूटिव ब्रांच विधान परिषद के नवनिर्वाचित उपसभापति सचिन अहीर के शिंदे गुट में शामिल होने के मुदे पर पूछे जाने पर आदित्य ने कहा कि वर्ली भी हमारा गढ़ है और हमारी पार्टी यहां से फिर चुनाव जीतेगी।

उन्होंने इस दौरान भाजपा व उसकी सहयोगी दलों पर जमकर निशाना साधा। उनके मुताबिक़ हिंदुत्व का विरोध करने वाले लोग भाजपा और शिंदे के साथ जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि साल 2029 में देश की सत्ता में परिवर्तन होकर रहेगा। जिन लोगों ने अयोध्या में भगवान राम के नाम पर दिए गए चंदे की चोरी की है. जिस तरह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार द्वारा उज्जैन (महाकाल मंदिर और नए हाईवे प्रोजेक्ट्स) के पास जमीन खरीदने का घोटाला किया गया है, इससे भाजपा की पोल खुल गई है।

भगवान के नाम पर घोटाला करने वालों को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा का हिंदुत्व ब्रांड नकली है। सत्ताधारी दल का असली एजेंडा प्रसिद्द मंदिरों के दान और उसकी आस - पास की जमीनों पर कब्ज़ा हासिल करना है। जिस भाजपा ने राम मंदिर मुद्दे पर 'रथ यात्रा' निकाली थी, आज अयोध्या में दान की लूट व जमीन की चोरी और घोटाले कर रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

आदित्य ने कहा कि यह हमारे सांसदों व विधायक को तोड़ने के लिए यह ऑपरेशन टाइगर नहीं है, बल्कि यह ऑपरेशन देवेंद्र हैं। इसके तहत देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली में केंद्र में जगह देकर एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री बनाने की साजिश चल रही है। यह मानसून सत्र मुख्यमंत्री फडणवीस के लिए आखिरी सत्र साबित हो सकता है।

जीएसटी में अभी और होगी कटौती? पीएम मोदी ने दे दिए संकेत, कहा- हम रुकने वाले नहीं
नई दिल्ली : जीएसटी पर अभी और कटौती होगी? इसके संकेत मिलने शुरू हो गए हैं. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में जीएसटी में और सुधार होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरों में बदलाव के बाद भविष्य में आर्थिक मोर्चे पर बड़े सुधार की घोषणा की है. पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि 2025 में प्रमुख सुधार किए जाएंगे. साथ ही उम्मीद जताई कि जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी, लोगों पर टैक्स यानी कर का बोझ कम होता जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ‘इंटरनेशनल ट्रेड शो’ का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर बनने और स्वदेशी उत्पाद बनाने और उन्हें अपनाने की अपील की.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है, लेकिन हम यहीं रुकने वाले नहीं हैं. 2017 में हमने जीएसटी लाकर देश की आर्थिक मजबूती का काम किया और 2025 में हम जीएसटी सुधार लेकर आए और फिर से आर्थिक मजबूती होंगे. जैसे-जैसे देश आर्थिक रूप से मजबूती होगा, वैसे-वैसे टैक्स का बोझ कम होता जाएगा.’ उन्होंने कहा कि देशवासियों के आशीर्वाद से जीएसटी रिफॉर्म का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा, ‘कुछ राजनीतिक दल देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं. 2014 के पहले जो लोग सरकार चला रहे थे, उनकी नाकामियां छिपाने के लिए कांग्रेस और उसके साथी दल जनता से झूठ बोल रहे हैं. सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकार में टैक्स की लूट मची हुई थी. लूटे हुए धन में से भी लूट होती थी.’ उन्होंने आरोप लगाए कि 2014 से पहले देश के आम नागरिकों को टैक्स की मार से निचोड़ा जा रहा था. यह हमारी सरकार है जिसने टैक्स को बड़े पैमाने पर कम किया है और महंगाई कम की है. हमने देश के लोगों की आमदनी और बचत दोनों बढ़ाई हैं.

जीएसटी रिफॉर्म से कितने पैसे बचेंगे?
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 2014 से पहले सिर्फ 2 लाख रुपए तक का इनकम टैक्स माफ था. आज 12 लाख रुपए की इनकम टैक्स फ्री है. उन्होंने कहा कि नए जीएसटी रिफॉर्म से ही इस साल देशवासियों के ढाई लाख करोड़ रुपए बचेंगे. इसलिए देश आज गर्व के साथ जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया.

‘भारत के पास रिफॉर्म की स्ट्रॉन्ग बिल पावर’
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज भारत के पास रिफॉर्म की स्ट्रॉन्ग बिल पावर है. हमारे पास डेमोक्रेटिक और पॉलिटिकल स्टेबिलिटी है. पॉलिसी प्रिटेक्टिविलिटी भी है. सबसे बड़ी बात यह है कि भारत के पास बहुत बड़ी युवा और स्किल्ड वर्कफोर्स है. ये सारी बातें दुनिया के किसी देश में नहीं हैं। भारत में हर चीज मौजूद है.’ उन्होंने कहा, ‘दुनिया का कोई भी इन्वेस्टर और कंपनी अगर अपनी ग्रोथ को नए पंख लगाना चाहता है तो भारत में निवेश सबसे किफायती डील है. सभी के लिए भारत में निवेश करना, यूपी में निवेश करना विन-विन सिचुएशन है.’ पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हम सभी के प्रयास से ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित यूपी’ बनाएंगे.

मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राज ठाकरे ने की मुलाकात; मनसे के एनडीए गठबंधन में शामिल होने का संकेत
मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में मुलाकात की। इसके बाद मनसे के पदाधिकारी संदीप देशपांडे ने भी उद्योग मंत्री उदय सामंत से मुलाकात की है। इन मुलाकातों से मनसे के महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन में शामिल होने का संकेत मिलने लगे हैं।मनसे प्रमुख राज ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात गुरुवार को सुबह मुंबई के ताज लैंडस एंड नामक एक पांच सितारा होटल में हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। मुलाकात के बाद राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस बिना कोई प्रतिक्रिया दिए होटल से निकल गए। इसके बाद मुंबई में राजनीतिक गतिविधियां जोर पकड़ती नजर आईं। राज ठाकरे और फडणवीस की मुलाकात के कुछ देर बाद ही मनसे मुंबई शहर अध्यक्ष संदीप देशपांडे शिंदे गुट के नेता उदय सामंत के साथ बैठक में पहुंचे इन सभी घटनाक्रमों के चलते ऐसा लग रहा है कि राज ठाकरे और एनडीए गठबंधन के बीच फिर से बातचीत शुरू हो गई है।

इन चर्चाओं के बाद राज ठाकरे के आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में एनडीए गठबंधन से हाथ मिलाने की संभावना बढ़ गई है। इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान राज ठाकरे और महायुति के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। चर्चा थी कि महायुति राज ठाकरे की मनसे के लिए एक सीट छोड़ेगी। हालांकि, शिंदे गुट ने माहिम विधानसभा क्षेत्र में सदा सरवणकर को मैदान में उतारा था, जहां से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाद राज ठाकरे की मनसे ने 125 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे थे।

पिछले कुछ दिनों से शिवसेना यूबीटी और मनसे के बीच गठबंधन की जोरदार चर्चा की जा रही थी। आज मुख्यमंत्री फडणवीस और राज ठाकरे के बीच हुई मुलाकात के बाद शिवसेना यूबीटी और मनसे के बीच गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लग गया है।

मुंबई : देश के 22 राज्यों की तर्ज पर मुंबई में भी जल्द बाइक टैक्सी; परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
मुंबई: देश के 22 राज्यों की तर्ज पर मुंबई में भी जल्द बाइक टैक्सी की शुरुआत होगी। इससे मुंबईकर को छोटी दूरी तय करने में काफी सहूलियत होगी। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने संकेत दिए हैं कि बाइक टैक्सी जल्द शुरू हो जाएगी।। सरकार ने मुंबई समेत राज्य के दूसरे बड़े शहरों में बाइक टैक्सी को एक पॉलिसी बनाई है।

सूत्रों की मानें तो अप्रैल महीने में मुंबई में बाइक टैक्सी की शुरूआत हो जाएगी। बाइक टैक्सी की शुरुआत होने से मुंबईकर को बेस्ट बसों, लोकल ट्रेन, मेट्रो, माेनोरेल, फेरी, ऑटो और टैक्सी के बाद परिवहन का नया विकल्प मिल जाएगा। मुख्यमंत्री फडणवीस की 100 दिवसीय कार्ययोजना में बाइक टैक्सी सेवा को मंजूरी देना भी शामिल है।