commotion - Rokthok Lekhani News

मुंबई एयरपोर्ट बना जंग का मैदान, स्पाइस जेट की उड़ानें रद होने से यात्री घंटों रहे परेशान, खूब मचा हंगामा
मुंबई। स्पाइस जेट की तीन उड़ानें एक साथ रद होने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 के बाहर स्पाइस जेट के यात्रियों ने गुरुवार को 9 घंटे तक हवाई अड्डे के अंदर और फिर 8 घंटे तक बाहर इंतजार किया।  इस दौरान उनकी निराशा इस हद तक बढ़ गई कि उन्होंने हवाई अड्डे के काउंटर पर चिल्लाना और धक्का देना शुरू कर दिया। किसी को अंतिम संस्कार में पहुंचना था तो किसी को अपनी ही शादी में समय से नहीं पहुंचने का मलाल था।

स्पाइस जेट ने कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी का सामना किया, जिसे एयरलाइन ने मौसम से संबंधित समस्याओं के रूप में बताया। बुधवार को हुई देरी के संबंध में एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ''मुंबई से तीन स्पाइस जेट उड़ानें, एसजी631 (मुंबई से दिल्ली), एसजी553 (मुंबई से गोरखपुर) और एसजी669 (मुंबई से बेंगलुरु), 29 अप्रैल को परिचालन कारणों से रद की गईं, जिसमें एक विमान का ग्राउंडिंग और पिछले स्टेशन (बागडोगरा) पर प्रतिकूल मौसम शामिल था। एयरलाइन गुरुवार को प्रभावित यात्रियों के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित कर रही है।''

एयरलाइन ने कहा कि मुंबई से अहमदाबाद की दो उड़ानें पिछले स्टेशनों वाराणसी और बागडोगरा में प्रतिकूल मौसम के कारण देरी का सामना कर रही थीं, जिससे दोनों विमानों की उड़ान में देरी हुई। लेकिन इस देरी का प्रभाव टर्मिनल-1 पर देखा गया, जहां यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने के दौरान अपनी कने¨क्टग उड़ानें मिस कर दीं।

दुबई से मुंबई की फ्लाइट में लगभग 30 अन्य लोगों के साथ आए यात्री पप्पू कुमार गुप्ता ने कहा, ''हमारी उड़ान बुधवार को रात 11:30 बजे निकलने वाली थी, लेकिन यह गुरुवार को सुबह 4:30 बजे उड़ान भरी। जब मुंबई पहुंचे, तो हमें बताया गया कि पटना जाने के लिए कल तक कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं है। उन्होंने हमें कोई आवास या पानी या खाना भी नहीं दिया।''

उसी उड़ान के एक अन्य यात्री रसिक वाणी की स्थिति अधिक गंभीर थी। उनकी शादी गुरुवार की रात श्रीनगर में होने थी और उन्हें अपनी शादी में पहुंचने के लिए देर हो रही थी क्योंकि एयरलाइन ने उन्हें जो वैकल्पिक उड़ान दी थी, वह शुक्रवार की सुबह 9 बजे उड़ान भरने वाली थी। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी शादी के लिए लेट हूं क्योंकि मेरी मंगेतर देश के दूसरे छोर पर मेरा इंतजार कर रही है।'' वाणी यहां मुंबई हवाई अड्डे के बाहर 10 घंटे से खड़े हैं।

एक अन्य यात्री पवन कुमार शर्मा ने गुरुवार की सुबह अपने पिता को खो दिया और उन्हें यह खबर ठीक उसी समय मिली जब वह सुबह 4 बजे उड़ान भरने वाले थे। उन्होंने अपने पिता की स्थिति बिगड़ने पर अंतिम समय में उड़ान के टिकट पर 40 हजार खर्च किए। अब वह पटना के करीब की किसी फ्लाइट की भीख मांग रहे हैं तो एयरलाइंस का कहना है कि कल सुबह तक कोई फ्लाइट नहीं है। उन्होंने कहा, ''2 महीने पहले मैंने अपनी मां को खो दिया और मैं पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण भारत नहीं आ सका। इस बार भी मैं अपने पिता के अंतिम संस्कार में जल्दी नहीं पहुंच पा रहा हूं। जबकि एयरलाइन नई उड़ानों को शेड्यूल में जोड़ रही है और नई बुकिंग ले रही है।''

ठाणे : इमारत की स्लैब गिरने से मची चीख-पुकार, 3 लोग घायल
ठाणे  : मंगलवार सुबह एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की पांचवीं मंज़िल से स्लैब नीचे की मंज़िल पर गिरने से तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है। यह घटना सुबह 3:07 बजे वागले एस्टेट के शांतिनगर में पांच मंजिला नूतन नीलम अपार्टमेंट में हुई। अधिकारियों के मुताबिक, बिल्डिंग लगभग 35 साल पुरानी है और घटना के बाद 80 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेल के हेड यासीन तड़वी ने बताया कि पांचवीं मंज़िल के एक फ्लैट का स्लैब चौथी मंज़िल पर बने एक घर पर गिर गया, जिससे ऊपर के फ्लैट में रहने वाला एक व्यक्ति और नीचे रहने वाले दो लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तीनों को ठाणे के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए मुंबई के एक हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गईं।

तड़वी ने कहा, "बिल्डिंग में करीब 80 से 85 लोग रहते हैं। हमने सभी लोगों को बचा लिया है। उनमें से करीब आधे लोगों को शांतिनगर के TMC स्कूल में टेम्पररी शेल्टर के लिए भेज दिया गया है, जबकि बाकी लोगों ने रहने का अपना इंतज़ाम कर लिया है।" उन्होंने कहा कि A और B विंग वाली इस बिल्डिंग में 26 फ्लैट हैं और यह 30 से 35 साल पुरानी है। इसे पहले C2B कैटेगरी में रखा गया था, जिसका मतलब है कि इसे बड़ी मरम्मत की ज़रूरत है, लेकिन अभी इसकी हालत जानलेवा नहीं है। अधिकारी ने कहा कि बाकी का स्ट्रक्चर खतरनाक हालत में है और उसे सील कर दिया गया है। बिजली कंपनी के कर्मचारी बिजली काटने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस वाले इलाके को सुरक्षित करने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।

मुंबई-क्राबी फ्लाइट में हंगामा: देरी के कारण यात्रियों ने कॉकपिट की ओर भागा, 2 को उतराया
मुंबई : मुंबई से क्राबी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के दो यात्रियों को मंगलवार को टेक-ऑफ से पहले लंबी देरी के दौरान हंगामा करने के बाद विमान से उतार दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया।  फ्लाइट 6E1085, जिसे सुबह 4.05 बजे उड़ान भरनी थी, नौ घंटे से ज़्यादा की देरी के बाद आखिरकार दोपहर 1.21 बजे रवाना हुई। रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो ने कहा कि देरी कई ऑपरेशनल कारणों से हुई, जिसमें आने वाले विमान का देर से आना, एयर ट्रैफिक जाम और क्रू मेंबर्स का तय ड्यूटी टाइम लिमिट से ज़्यादा काम करना शामिल है।

कुछ यात्री गुस्से में दिख रहे हैं और अटेंडेंट को गालियां दे रहे हैं, जबकि दूसरे लोग अपने मोबाइल फोन पर यह सब रिकॉर्ड कर रहे हैं। एक और क्लिप, जो कथित तौर पर ऑनबोर्ड कैमरे से ली गई है, उसमें एक यात्री गुस्से में विमान के L1 दरवाज़े पर लात मारता दिख रहा है। घटना के बाद इंडिगो ने बयान जारी किया एक बयान में, इंडिGo ने कहा कि इंतज़ार के दौरान गलत व्यवहार करने के बाद दो यात्रियों को उपद्रवी घोषित कर दिया गया।

एयरलाइन ने कहा, "प्रोटोकॉल के अनुसार, उन्हें विमान से उतरने के लिए कहा गया और सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया।" इंडिगो ने आगे कहा कि देरी के दौरान कई बार खाना और रिफ्रेशमेंट दिए गए और एयरपोर्ट स्टाफ यात्रियों की मदद के लिए पूरे समय मौजूद रहा।

रामगिरी महाराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग... मुस्लिम समुदाय सिटी चौक थाने के बाहर एकत्र हुए
छत्रपति संभाजीनगर: सरला बेटा के महंत रामगिरी महाराज ने नाशिक जिले के सिन्नर के पंचाले गांव में प्रवचन के दौरान एक धर्म बाबत किए वक्तव्य से छत्रपति संभाजीनगर के वैजापुर शहर में तनाव निर्माण हो गया था. वैजापुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक में अचानक रात को 8 बजे के दौरान भीड इकठ्ठा हो गई और नारेबाजी करते हुए टायर जलाए. इस प्रकरण में वैजापुर पुलिस ने रामगिरी महाराज के विरोध में मामला दर्ज किया.

पश्चात रोष शांत हुआ. किसी भी अफवाहों पर विश्वास न रखने, गलत मैसेज फॉरवर्ड न करने का आवाहन ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से किया है.  संपूर्ण घटनाक्रम को देखते हुए वैजापुर तहसील में जमावबंदी के आदेश दिए गए है. 16 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त तक जमावबंदी के आदेश दिए गए है.

आज वैजापुर में हिंदू जन आक्रोश मोर्चे का आयोजन किया गया है. नागरिकों को शांतता रखने के साथ अफवाह फैलानेवाले और भडकाऊ संदेश फॉरवर्ड न करने का आवाहन छत्रपति संभाजीनगर एसपी विनयकुमार राठोड ने किया है. वैजापुर शहर में 15 अगस्त की रात अचानक तनाव निर्माण हो गया. विशेष समुदाय की भीड डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक में जमा हो गई और नारेबाजी शुरु कर दी. रात 8 बजे से चौराहे पर नागरिकों का डेरा जमा हुआ था. नागरिकों ने कार्रवाई की मांग की. लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों समझाकर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ.

मोहम्मद पैगंबर बाबत आपत्तिजनक वक्तव्य करने के मामले में गंगागिरी संस्थान गोदावरी धाम बेट के मठाधिपति महंत रामगिरी महाराज पर नाशिक के येवला थाने में मामला दर्ज किया गया है. महंत रामगिरी के प्रवचन का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में आपत्तिजनक वक्तव्य करने का आरोप विशेष समुदाय ने किया है. इस वक्तव्य के कारण विशेष समुदाय की भावना आहत होने से नाशिक के येवला व मनमाड शहर में गुरुवार मध्यरात्रि को तनाव निर्माण हो गया था.