left - Rokthok Lekhani News

मुंबई : फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं, 42 मिनट तक अटकी रहीं 194 लोगों की सांसें, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई : इंडिगो फ्लाइट में सोमवार को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट दुबई से मुंबई जा रही थी। बीच रास्ते में ही फ्लाइट के कार्गो एरिया में धुआं देखने को मिला। इसके बाद इमरजेंसी घोषित की गई और फ्लाइट को राजकोट डाइवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट में कुल 194 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार दोपहर 2.45 बजे इमरजेंसी घोषित की गई और 3.27 बजे फ्लाइट ने राजकोट एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान पूरे 42 मिनट तक 194 लोगों की सांसें अटकी रहीं। हालांकि, अंत में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और धुआं निकलने की वजह की जांच की जा रही है।

राजकोट एयरपोर्ट के डायरेक्टर दिगंत बोरा ने कहा, "दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखने के बाद राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान सुरक्षित रूप से लैंड हो गया, और सभी यात्री सुरक्षित हैं।" इसी महीने के बीच में बेंगलुरु में इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की पर्ची मिली थी, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को कुछ नहीं मिला था।

एयरपोर्ट पर फायर ब्रिग्रेड भी तैनात किया
एयरबस ए321 एयरक्राफ्ट, फ्लाइट नंबर आईजीओ1452 में 194 पैसेंजर सवार थे। प्लेन दुबई से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में प्लेन के कार्गो होल्ड एरिया में धुआं देखा गया। ऐसे में पैसेंजर की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों ने दोपहर 2:45 बजे पूरी इमरजेंसी घोषित कर दी। प्लेन दोपहर 3:27 बजे राजकोट के हीरासर एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कर गया। आग लगने की आशंका के कारण, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमों को एयरपोर्ट पर तैनात किया गया था। सभी पैसेंजर को एयरक्राफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

काठमांडू से लखनऊ डायवर्ट हुआ चाइना सदर्न एयरलाइंस का विमान
काठमांडू में खराब मौसम की वजह से चाइना सदर्न एयरलाइंस की फ्लाइट सीजेड 3067 का रूट डायवर्ट करके उसे लखनऊ भेजा गया। लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया, ''काठमांडू में खराब मौसम के कारण चाइना सदर्न एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या सीजेड 3067 (एयरबस ए320नियो) को रूट डायवर्ट करके लखनऊ भेजा गया। यह प्लेन रविवार रात 11 बजकर 18 मिनट पर लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरा।'' उन्होंने बताया कि इस विमान ने चीन के ग्वांगझू से उड़ान भरी थी और इसे काठमांडू में उतरना था। सूत्रों के मुताबिक विमान में 159 यात्री सवार थे।

ठाणे: डॉक्टर बोले- कभी वापस नहीं आएंगे, छोड़ दिया शहर
ठाणे:  डोंबिवली के शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों के साथ कथित मारपीट के मामले के बाद दो डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें महिला डॉक्टर सृष्टि बाविस्कर और डॉक्टर वैभव सालुंखे शामिल हैं। दोनों डॉक्टरों ने अस्पताल में काम करने के दौरान डर और असुरक्षा का माहौल होने का हवाला दिया है। वैभव सालुंखे ने इस्तीफा देने के बाद शहर भी छोड़ दिया है। डॉक्टर वैभव सालुंखे ने कहा कि उन्होंने डर के माहौल के कारण इस्तीफा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग लगातार उन पर नजर रख रहे हैं और वह खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अब दोबारा अस्पताल नहीं लौटना चाहते। उनका कहना है कि भले ही अन्य डॉक्टर वहां काम करते रहें, लेकिन वह इस माहौल में काम नहीं कर सकते।

मामला डोंबिवली स्थित कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के शास्त्री नगर अस्पताल का है। आरोप है कि शिवसेना पार्षद राकेश म्हात्रे ने अस्पताल में डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। इस घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों में नाराजगी बढ़ गई और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे। जानकारी के अनुसार, यह घटना 6 जुलाई को हुई थी। अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, मामला उस समय शुरू हुआ जब दो डॉक्टरों ने एक नवजात शिशु के परिजनों को बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। डॉक्टरों ने बताया था कि अस्पताल की नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में जगह उपलब्ध नहीं थी और नवजात को बेहतर देखभाल की जरूरत थी।

डॉक्टरों की सलाह के बाद बच्चे के परिजनों और अस्पताल प्रशासन के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान कथित तौर पर पार्षद के अस्पताल पहुंचने और डॉक्टरों के साथ विवाद होने की बात सामने आई। आरोप है कि इस दौरान एक डॉक्टर के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। डॉक्टर वैभव सालुंखे ने कहा कि काम करने के लिए सुरक्षित माहौल जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद से डर बना हुआ है और ऐसे हालात में मरीजों की सेवा करना मुश्किल हो रहा है।

वहीं, महिला डॉक्टर सृष्टि बाविस्कर ने भी इस्तीफा देकर अपना विरोध जताया है। उनके इस्तीफे के बाद अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा और कर्मचारियों के सम्मान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पतालों में काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, ताकि वे बिना किसी दबाव के मरीजों की सेवा कर सकें। इस घटना के बाद चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें हैं। डॉक्टरों के इस्तीफे के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है और अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

मुंबई : श्रीलंका वाले खाएंगे ब्रज का आलू, पहली बार निर्यात, मुंबई पोर्ट के लिए रवाना हुई हाथरस सेे खेप
मुंबई :  आलू उत्पादन के लिए पहचान रखने वाले सादाबाद क्षेत्र के कुरसंडा से पहली बार संगठित रूप से श्रीलंका के लिए आलू निर्यात की शुरुआत हो गई है।
क्षेत्र की चाचा चौधरी ट्रेडिंग कंपनी ने दो अन्ना लोडिंग ट्रकों में चयनित व ग्रेडिंग किए गए आलू भरकर मुंबई पोर्ट के लिए रवाना किया, जहां से कंटेनर के माध्यम से खेप समुद्री मार्ग से श्रीलंका भेजी जाएगी।

निर्यात के लिए विशेष गुणवत्ता वाले आलू का चयन किया गया है। साइज और क्वालिटी के आधार पर छंटाई कर उन्हें मानक पैकेजिंग में तैयार किया गया, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। कंपनी द्वारा किसानों से सीधे खरीद की गई, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम रही और किसानों को तुलनात्मक रूप से बेहतर मूल्य मिल सका।

स्थानीय किसान सूरज चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ समय से आलू के दाम लगातार गिर रहे थे, जिससे लागत निकालना भी कठिन हो गया था। निर्यात शुरू होने से खरीद में तेजी आई है और भाव में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। विधायक प्रदीप चौधरी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों की मेहनत अब वैश्विक बाजार तक पहुंच रही है, जो गर्व का विषय है।

मुंबई : बेलासिस फ्लाईओवर तैयार, बस एक NOC बाकी, जानें कब होगा उद्घाटन?
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इंफ्रास्ट्रक्चर के काम तेजी से पूरे रहे हैं। मुंबई सेंट्रल में बन रहे बेलासिस फ्लाईओवर की सौगात मुंबईकर को जल्द ही मिल जाएगी। बीएमसी ने इस फ्लाईओवर के निर्माण को पूरा कर लिया है। मेयर चुनाव होते ही इस फ्लाईओवर से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। दक्षिण मुंबई में जहांगीर बोमन बेहरम रोड (पूर्व में बेलासिस रोड) पर बेलासिस ब्रिज मुंबई सेंट्रल, नागपाड़ा और ताडदेव के पूर्व - पश्चिम से जोड़ने वाले क्षेत्रों को एक महत्वपूर्ण लिंक है।बीएमसी को अब सिर्फ ट्रैफिक पुलिस ने एनओसी मिलनी बाकी रह गई है। बीएमसी ने इस फ्लाईओवर पर साउंड बैरियर भी लगा दिए हैं। 15 फरवरी तक इस फ्लाईओवर के खुल जाने की उम्मीद है। पुराना बेलासिस ब्रिज 1893 में बनाया गया था। यह ब्रिज कुल 333 मीटर लंबा है।

चार महीने पहले बना फ्लाईओवर
बीएमसी में अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त (प्रोजेक्ट) अभिजीत बांगर ने इस पुल परियोजना स्थल का व्यक्तिगत दौरा कर निरीक्षण किया। तडदेव-नागपाड़ा और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों को जोड़ने वाले बेलासिस फ्लाईओवर का अंतिम कार्य मात्र 15 महीने में पूरा हुआ है। इस ब्रिज के काम को पूरा करने की डेडलाइन अप्रैल, 2026 तय की गई थी। ऐसे चार महीने पहले ही इस ब्रिज को बना लिया गया। मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास स्थित यह बेलासिस फ्लाईओवर ब्रिटिश-युग के पुल की जगह लेगा। पुराने पुल को असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। BMC ने पुल के पुनर्निर्माण का काम 1 अक्टूबर, 2024 को शुरू किया था।

सिर्फ NOC ही रह गई बाकी
बीएमसी को ब्रिज डिपार्टमेंट, रेलवे अथॉरिटी, संबंधित वार्ड ऑफिस और ट्रैफिक पुलिस के बीच लगातार कोऑर्डिनेशन के साथ काम करना पड़ा। बेलासिस पुल के पुनर्निर्माण के कारण दो सालों से प्रभावित पूर्व-पश्चिम परिवहन सुविधा बहाल करने के लिए तैयार है। बेलासीस पुल लागू होने के बाद जहांगीर बोमन बेहरम रोड, दादासाहेब भडकमकर रोड (ग्रेंट रोड), खासकर पठ्ठे बापूराव रोड और महालक्ष्मी स्तनाक पुल पर यातायात जाम कम होगा। बीएमसी के अनुसार फिनिशिंग का काम 6 जनवरी, 2026 को पूरा हो गया था। पुल को लोड टेस्ट क्लीयरेंस के साथ-साथ स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी और सेफ्टी सर्टिफिकेट भी मिल गए हैं। रेलवे विभाग के बाद ट्रैफिक पुलिस के ग्रीन सिग्नल के बाद इस पुल को खोल दिया जाएगा।