Shiv Sena leader - Rokthok Lekhani News

शिवसेना नेता संजय राउत को जमानत मिलने पर सामने आई अबु आज़मी की प्रतिक्रिया... ED पर भी साधा निशाना
महाराष्ट्र : शिवसेना नेता संजय राउत को गुरुवार को जमानत मिलने पर महाराष्ट्र के सपा नेता अबु आज़मी की प्रतिक्रिया सामने आई है. पात्रा चॉल घोटाले में संजय राउत को कोर्ट से मिली ज़मानत पर अबु आज़मी ने ख़ुशी जताई है. उन्होंने कहा कि ये सभी का अधिकार है.

मामला चलता रहेगा अगर वे दोषी होंगे तो उनपर आगे कार्रवाई सकती है, लेकिन बेल नहीं देना ED केस में ग़लत प्रथा चल रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि नवाब मलिक को भी जल्द बेल मिलनी चाहिए. बता दें कि शिवसेना सांसद संजय राउत को गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है.

शिवसेना नेता संजय राउत फिलहाल मुंबई की पात्रा चॉल घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं. पात्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता संजय राउत को उनकी कथित भूमिका के लिए 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था. इसके बाद राउत ने अपनी जमानत याचिका के लिए कई बार अदालत का दरवाजा खटखटाया लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली थी.

शिवसेना सांसद संजय राउत की जमानत के खिलाफ ईडी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मुंबई की सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी हाई कोर्ट पहुंची है. पात्रा चॉल घोटाला मामले में शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को बुधवार को एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी है. राउत फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं.

शिवसेना नेता संजय राउत पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंस हुए हैं. इस स्कैम की शुरुआत साल 2007 में हुई. आरोप है कि महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डिवलपमेंट अथॉरिटी यानी MHADA के साथ प्रवीण राउत, गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन और हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की मिलीभगत से घोटाले को अंजाम दिया गया.

शिवसेना नेता संजय राऊत की जमानत याचिका पर सुनवाई आज...
मुंबई : शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत की जमानत याचिका पर सुनवाई आज होगी। शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल अनिल सिंह ने बहस की और लिखित जवाब देने के लिए समय मांगा। जांच एजेंसी के इस आग्रह को मंजूर करते हुए विशेष सत्र न्यायाधीश एम.जी. देशपांडे ने सुनवाई को सुरक्षित रखा।

सांसद संजय राऊत की तरफ से वरिष्ठ वकील अशोक मुंदरगी ने पिछली सुनवाई के दौरान लिखित जवाब दिया था। इस पर ईडी की तरफ से अनिल सिंह ने शुक्रवार को मौखिक बहस की और न्यायालय से कहा कि वे लिखित जवाब अगली सुनवाई के दौरान पेश करेंगे।

शुक्रवार की सुबह ११.३० बजे सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान सांसद संजय राऊत की तरफ से एड. विक्रांता साबणे ने बहस की। विशेष सत्र न्यायाधीश देशपांडे ने दोनों पक्षों को सुना और अगली सुनवाई न्यायालय का अवकाश समाप्त होते ही दो नवंबर को किए जाने की घोषणा की।

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे का देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला, 'मैं डिप्टी सीएम होता तो इस्तीफा दे देता'...
महाराष्ट्र : शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर टाटा-एयरबस प्रोजेक्ट के हाथ से जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र उनके (शिंदे) विश्वासघात और अपवित्र महत्वाकांक्षा के कारण पिछड़ने लगा है। उन्होंने कहा, 'जब हम डबल इंजन सरकार के बारे में बात करते हैं तो महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के समय केंद्र के साथ हमारे डबल इंजन ने काफी अच्छा काम किया।'

आदित्य ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर वह (आदित्य ठाकरे) वर्तमान सरकार में डिप्टी सीएम के पद पर होते तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया होता, क्योंकि फडणवीस की छवि दांव पर लग गई है। ठाकरे ने उद्योग मंत्री उदय सामंत के इस्तीफे की मांग की और कहा कि मैं नए सिरे से चुनाव का विकल्प चुनता।

शिवसेना नेता ने आगे कहा कि सुभाष देसाई अपने कार्यकाल के दौरान 6.6 लाख करोड़ रुपये का निवेश महाराष्ट्र में लाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस असंवैधानिक सरकार के सत्ता में आने के बाद एक इंजन फेल हो गया और जो निवेश महाराष्ट्र में आना था, वह दूसरे राज्यों में जा रहा है। ठाकरे ने यह भी दावा किया कि तत्कालीन एमवीए सरकार ने मौजूदा सरकार की तुलना में केंद्र के साथ मिलकर बेहतर तरीके से काम किया।

महाराष्ट्र में आएंगे कुछ बड़े निवेशः सीएम शिंदे
वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य से कुछ निवेश परियोजनाओं के गुजरात चले जाने पर विपक्ष की तरफ से की जा रही आलोचना पर कहा कि महाराष्ट्र को आने वाले समय में कुछ बड़े निवेश मिलने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'इस समय महाराष्ट्र में उद्योगों की स्थिति को लेकर एक चर्चा चल रही है और इस मुद्दे पर उद्योग मंत्री लगातार अपनी बात रख रहे हैं। मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता लेकिन सरकार युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने के मामले में पीछे नहीं रहेगी।'

हाल ही में टाटा समूह और एयरबस के गठजोड़ ने अपनी विमान विनिर्माण परियोजना को महाराष्ट्र से हटाकर गुजरात ले जाने की घोषणा की है। इसके पहले वेदांता और फॉक्सकॉन ने भी संयुक्त उद्यम में लगने वाली अपनी सेमीकंडक्टर इकाई को अचानक महाराष्ट्र से गुजरात ले जाने का ऐलान कर दिया था। इन घटनाओं को लेकर विपक्षी दल लगातार महाराष्ट्र सरकार की आलोचना कर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि राज्य सरकार महाराष्ट्र के हितों की रक्षा नहीं कर पा रही है।

एसआरए फ्लैट स्कैम मामले में एक्शन, शिवसेना नेता और मुंबई की पूर्व मेयर को दादर पुलिस का समन...
मुंबई : एसआरए फ्लैट स्कैम मामले में शिवसेना नेता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में अब दादर पुलिस ने उन्हें समन जारी किया है। किशोरी पेडनेकर को 31 अक्तूबर को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

बता दें कि किशोरी पेडनेकर को इससे पहले 29 अक्तूबर को पेश होने के लिए समन भेजा गया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुईं। ऐसे में दादर पुलिस ने उन्हें 31 अक्तूबर को पेश होने के लिए समन जारी किया है।