procession - Rokthok Lekhani News

मुंबई में पैगंबर मुहम्मद साहब की 1501वीं जयंती ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर का बड़ा जुलूस, पवन खेड़ा ने खींचा ध्यान
मुंबई: कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद और कांग्रेस मे फायरब्रांड नेता बनकर उभरे पवन खेड़ा बुधवार को मुंबई में अनूठे अंदाज में दिखे। मुंबई में हर साल की तरह इस साल भी पैगंबर मुहम्मद साहब की 1501वीं जयंती के मौके पर उपनगरों में एक मीटिंग हुई। इसके बाद एक बड़ा ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस निकाला गया। इसमें पवन खेड़ा मौजूद रहे। पवन खेड़ा इन दिनों संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखे हमलों के लिए सुर्खियों में है। महाराष्ट्र के दौरे में ही पवन खेड़ा ने अमित शाह ने ऐसा कमेंट किया था कि इसके बाद बीजेपी ने उनकी भाषा पर सवाल उठाए थे।

पवन खेड़ा बने चीफ गेस्ट
मुंबई में यह जुलूस सेंट्रल ईद-ए-मिलाद-उन-नबी कमेटी के चेयरमैन और पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ (नसीम) खान साहब की अध्यक्षता में जोश के साथ निकाला गया। जुलूस को मौलाना सैयद जियाउद्दीन नक्शबंदी साहब ने लीड किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन खेड़ा रहे। वह वर्तमान में कर्नाटक से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और AICC के मुख्य प्रवक्ता हैं। उनके साथ इस कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी के साथ ही विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे। इस जुलूस के जरिए पैगंबर मुहम्मद साहब द्वारा दिए गए शांति, प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया गया।

खुली जीप फिल्मी स्टाइल में दिखे खेड़ा
मुंबई की सड़कों पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस में पवन खेड़ा अलग अंदाज में दिखे। वह जुलूस में खुली जीप पर सवार होकर चले। एक जगह पर उनका केसरिया गमछों से स्वागत किया गया। भारी भीड़ के बीच पवन खेड़ा ने खुद अपने मोबाइल से भी वीडियो बनाए। खेड़ा हाल के सालों में कांग्रेस के सबसे मुखर प्रवक्ता बनकर उभरे हैं। असम चुनावों में उन्हें सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर आरोप लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने इसके बाद उन्हें कर्नाटक से राज्यसभा भेजा था। पिछले काफी वक्त से खेड़ा अमित शाह पर खासे हमलावर हैं।

कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा का रास्ता रोका, दो पक्षों में टकराव; गांव में पुलिस फोर्स तैनात
कासगंज : सहावर कोतवाली के गांव चहक गुनार में मंगलवार की शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

गांव चहका गुनार में मंगलवार की शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा गुनार की ओर से निकाले जाने का यादव पक्ष ने विरोध किया। दलित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने सड़क पर दूसरे पक्ष के लोगों ने  ट्रैक्टर, बुग्गी, थ्रेशर रखकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने इस ओर से शोभायात्रा को निकालने से मना कर दिया।

विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। गांव में विवाद की सूचना पर सहावर सीओ शाहिदा नसरीन व काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। गांव में पुलिस पर पथराव की सूचना है। इस गांव में 30 साल पूर्व भी यादव पक्ष की ओर से शोभायात्रा निकालने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस दोनों को पक्षों को समझाने के प्रयास में लगी हुई है।

मुंबई : प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर बढ़ेगी सख्ती
मुंबई : महाराष्ट्र सरकार अब प्रदूषण फैलाने वाली उद्योग इकाइयों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। सीएजी की रिपोर्ट में कई बड़ी गड़बड़ियां सामने आने के बाद पर्यावरण विभाग ने बैंक गारंटी और जुर्माने के नियम बदलने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 272.47 करोड़ रुपये की 2,678 बैंक गारंटी सही तरीके से ली ही नहीं गईं, जिससे उनकी जांच संभव नहीं हो सकी। इसके अलावा कई मामलों में जुर्माना वसूला नहीं गया और करीब 183 करोड़ रुपये का पर्यावरण मुआवजा भी उद्योगों से नहीं लिया गया।

सरकार अब एक नई व्यवस्था बनाने जा रही है, जिसमें ज्यादा प्रदूषण वाले इलाकों में ज्यादा जुर्माना और गारंटी रखी जाएगी। उदाहरण के तौर पर चंद्रपुर जैसे क्षेत्रों में सख्त नियम लागू हो सकते हैं। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा ताकि पारदर्शिता बढ़े और मानवीय दखल कम हो। पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने अधिकारियों को तीन महीने में नई नीति तैयार करने का निर्देश दिया है।

मुंबई : जोगेश्वरी में शराबी पत्नी ने किया पति पर हमला, हाथ-पैर में आईं गंभीर चोटें, केस दर्ज
मुंबई : जोगेश्वरी इलाके में घरेलू विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला शराब का सेवन करती थी. इस मामले में अंबोली पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता मोहम्मद रफीक अब्दुल कुरैशी (39), जो पेशे से प्लंबर हैं और जोगेश्वरी पश्चिम के यादव नगर इलाके में रहते हैं. पति के मुताबिक शराब पीने को लेकर पत्नी से बहस हुई जिसके बाद उसने उनके ऊपर हमला कर दिया.

पति ने पत्नी पर लगाया ये आरोप
पति ने आरोप लगाया कि 31 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे जब वह घर पहुंचे तो उनकी पत्नी सबा कुरैशी (30) नशे की हालत में घर में सो रही थी. रफीक के मुताबिक, जब उन्होंने पत्नी से रोज शराब पीकर आने को लेकर सवाल किया, तो वह भड़क गई और गाली-गलौज करने लगी.  उन्होंने जब उसे समझाने की कोशिश की, तो सबा ने उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए कहा और धमकी देने लगी. आरोप है कि इसी दौरान सबा ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से रफीक पर हमला कर दिया. महिला के पति रफीक ने पुलिस को इसकी शिकायत देते हुए अपनी पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पति का पैर और हाथ में आईं गंभीर चोटें
इस हमले में रफीक के दाहिने पैर और बाएं हाथ पर चोटें आईं और पैर में गंभीर जख्म हो गया. घायल रफीक ने जोगेश्वरी पूर्व स्थित ट्रॉमा केयर अस्पताल में इलाज कराया, जिसके बाद अंबोली पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 118(1), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा जल्द ही महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.