Insult - Rokthok Lekhani News

'आदिवासियों को वनवासी कहना संविधान और बिरसा मुंडा का अपमान', गुजरात में बोले राहुल
नई दिल्ली : गुजरात दौरे पर गए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि जब भी वह जाति जनगणना की बात करते हैं, तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका विरोध करते हैं। वडोदरा में आयोजित आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन को संबोधित करते कांग्रेस सांसद दौरान राहुल गांधी ने यह भी कहा कि आदिवासियों को वनवासी कहना संविधान और आदिवासी नेता बिरसा मुंडा का अपमान है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल आदिवासी समाज की पहचान को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की विरासत और उनके विचारों पर हमला किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ लोग संविधान की बात करते हैं, लेकिन वही लोग आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर कर रहे हैं।

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर भी बोले राहुल
इसके साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहली बार भारत का कृषि क्षेत्र अमेरिकी उत्पादों के लिए खोल दिया गया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस फैसले से देश के किसानों पर असर पड़ सकता है और उनकी सुरक्षा कमजोर हो सकती है।

संविधान सिर्फ किताब नहीं- राहुल गांधी
सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, बल्कि यह देश की सोच और हर नागरिक के अधिकारों की गारंटी है, जिसमें हजारों साल पुराने विचार शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के नेता एक तरफ महान नेताओं की मूर्तियों के सामने सम्मान दिखाते हैं, लेकिन दूसरी तरफ आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर करते हैं।

राहुल गांधी ने लगाए आरोप
इस दौरान राहुल गांधी ने इस बात पर भी जोर दिया कि आदिवासियों को वनवासी कहना उनकी पहचान पर हमला है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी जमीन, जल और जंगल छीनकर कॉर्पोरेट्स को दिए जा रहे हैं, जो संविधान और बिरसा मुंडा के आदर्शों के खिलाफ है।

नासिक : शिवसेना (यूबीटी) नेता ने वीर सावरकर के अपमान को लेकर राहुल गांधी का मुंह काला करने की धमकी दी
नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में शिवसेना (यूबीटी) गुट के नेता बाला दराडे ने वीर सावरकर के अपमान को लेकर राहुल गांधी का मुंह काला करने की धमकी दी है. अब विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा कि वीर सावरकर के बलिदान और देशभक्ति का सम्मान केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरा देश करता है. श्रीराज नायर ने कहा कि राहुल गांधी का बार-बार सावरकर के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं और यह देशभक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है. उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी को महाराष्ट्र के नागरिकों और देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वीर सावरकर के योगदान को छोटा करके दिखाना न केवल अनुचित है, बल्कि यह हमारे देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए बलिदानों की भी अवहेलना है.

नायर ने कांग्रेस पार्टी के अपने ही सांसद शशि थरूर की आलोचना पर भी निराशा जताई. उन्होंने कहा कि हाल ही में पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या बेहद निंदनीय है और इस्लामाबाद को जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के नौ ठिकाने तबाह किए गए. आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन की सच्चाई को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सामने लाने के लिए केंद्र सरकार ने विभिन्न देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं, जिनमें शशि थरूर भी शामिल हैं.

देशहित में अच्छा कार्य कर रहे हैं शशि थरूर- श्रीराज नायर
शशि थरूर के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वह देशहित में अच्छा कार्य कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश कांग्रेस पार्टी इस योगदान को स्वीकार नहीं कर पा रही है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं से अपील की कि वे राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर थरूर जैसे नेताओं के राष्ट्रहितकारी प्रयासों को सराहें. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर श्रीराज नायर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने इस घटना को ममता बनर्जी सरकार की 'निर्ममता' का प्रतीक बताया था. नायर ने कहा कि ममता सरकार की नीति विशेषकर हिंदुओं, अनुसूचित जातियों और जनजातियों के प्रति क्रूरता दर्शाती है.

उन्होंने आरोप लगाया कि जिहादी ताकतों ने मानवाधिकारों का उल्लंघन, शोभायात्राओं पर हमले, और निर्दोषों पर अत्याचार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिनका संज्ञान न्यायालय और जांच एजेंसियों ने भी लिया है. उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने की लालसा में ममता सरकार ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और नरसंहारों को नजरअंदाज किया है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

बालासाहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं - उद्धव ठाकरे
मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नकली संतान वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, मोदी जी मुझसे लड़िए, मेरे माता-पिता का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा। आप कहीं भी रहें, आपको आपकी जगह दिखा दूंगा। क्या कहा था आपने, 'बाला साहेब की नकली संतान से मैं पूछ रहा हूं, नकली' ये मेरा अपमान नहीं, मेरे देवता समान, मेरी मां और मेरे बाला साहेब का अपमान है।

शिरडी में एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि मातृदेव भवः पितृ देव भवः यह कहने वाला हमारा हिंदुत्व है। आप सिर्फ बालासाहेब मत बोलिए, हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब बोलिए। अगर आप ये नहीं बोल सकते तो महाराष्ट्र दिखा देगा आपको कि हिंदूहृदय सम्राट कैसे कहना है। उन्होंने कहा कि 2014 में मेरे ही हस्ताक्षर लिए थे प्रणब मुखर्जी के पास जाते वक्त, आज नकली संतान कह रहे हैं।

2014 में 2019 में हस्ताक्षर लेते वक्त आपको लाज नहीं लगी। 17 तारीख को मुंबई के शिवाजी पार्क आएंगे। बालासाहेब के स्मारक पर पहुंचेंगे, नाक रगड़ेंगे, स्टेज पर बालासाहेब की यादें रख रोएंगे भी.. यह नकली लोग है। मुझे अगर आप नकली संतान कह रहे होंगे, तो आप भी नकली हैं। मोदी जी आप संस्कारी नहीं होंगे, लेकिन मैं सुसंस्कृत घर से हूं और मुझे इसका अभिमान है

इस दौरान उद्धव ने कहा, 'मेरी इस शिवसेना को नकली कहते हैं, आप बालासाहेब की संतान को नकली कह रहे हैं, आप को मान्य है क्या यह? ठाकरे घराने ने महाराष्ट्र की सेवा की है, आपने साथ छोड़ी, आपने ढकेला, 2014 में लोकसभा चुनाव तक हम आपके साथ थे, 2014 के विधानसभा चुनाव में एकनाथ खडसे ने मुझे फोन कर कहा, उद्धवजी हमारे वरिष्ठों का फोन आया, हमारी यूति टूट चुकी है। हमारा इस्तेमाल कर आपने फेकने का प्रयास किया. 2014, 2019 में किया। 2019 में लोकसभा चुनाव जीते। आपको निष्ठा के साथ प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाया।