Agra - Rokthok Lekhani News

आगरा : लापता नेशनल टेबल टेनिस प्लेयर मुंबई में मजदूरी करते मिला, सिगरेट मिलने पर डांट से भागा था
आगरा: एकलव्य स्टेडियम के छात्रावास से 31 जुलाई को लापता हुए 17 वर्षीय टेबल टेनिस के राष्ट्रीय खिलाड़ी वंश को मुंबई में सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे शनिवार को मुंबई से आगरा लेकर आई। पूछताछ में वंश ने बताया कि हॉस्टल में उसकी अलमारी से सिगरेट मिलने पर आरएसओ ने डांटा था, जिससे वह डर गया और भाग गया। मुंबई में वह मजदूरी कर रहा था। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों और इंस्टाग्राम से वंश का सुराग मिला।

हास्टल के लाकर में सिगरेट मिलने पर आरएसओ के डांटने पर भागा था
शाहगंज के नगला छऊआ निवासी वंश सिंह 31 जुलाई की सुबह स्टेडियम के छात्रावास से गायब हो गया था। पुलिस के अनुसार वंश के लापता होने पर जांच के दौरान आगरा कैंट स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में उसकी फुटेज मिली। इसके बाद पुलिस ने रेलवे मार्ग और अन्य संभावित स्थानों के कैमरों की जांच की।

इंस्टाग्राम और सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग
इस बीच, वंश ने अपने एक मित्र से फोन पर संपर्क किया और एक अन्य लड़के के मोबाइल से इंस्टाग्राम पर मैसेज किया। इस मैसेज से पुलिस को उसकी लोकेशन मुंबई में होने का पता चला। पुलिस की टीम तुरंत मुंबई पहुंची और वंश को सकुशल बरामद कर लिया।

वंश ने दी जानकारी, कैसे-कैसे पहुंचा मुंबई
वंश ने बताया कि वह ट्रेन से आगरा से मथुरा, फिर उज्जैन, नागदा और इंदौर होते हुए मुंबई पहुंचा। मुंबई में वह कुछ लड़कों के साथ रहकर मजदूरी करने लगा। अपर पुलिस उपायुक्त हिमांशु गौरव ने बताया कि वंश को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

आगरा : 66 वर्षीय दूल्हा; 57 वर्षीय दुल्हन; आगरा स्थित वृद्धाश्रम में विशेष विवाह
आगरा। सिकंदरा स्थित रामलाल वृद्धाश्रम में विशेष विवाह हुआ। अपने के ठुकराए और दुत्कारे गए आश्रम निवासियों के बीच के ही 66 वर्षीय मुन्नालाल जब दूल्हा बनकर 57 वर्षीय प्रमिला को ब्याहने बरात लेकर निकले, तो आश्रम निवासी प्रत्येक बुजुर्ग भावुक हो गया और बराती बनाकर उनकी खुशियों में शामिल हुए। इस विवाह को देख 90 वर्षीय मां की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े, जो अपने बेटे की बहू लाने की वर्षों से प्रतीक्षा में थीं। भावनाओं से भरे इस घटनाक्रम ने सभी की आंखें नम और मन द्रवित कर दिया। वृद्धावस्था में अकेलेपन का दर्द झेल रहे मुन्नालाल और प्रमिला ने जैसे ही एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया, तो सभी ने दिल से उन्हें खुशियों भरा आशीर्वाद दिया।

विवाह समारोह हल्दी और मेहंदी की रस्मों से आरंभ हुआ, जिसमें वृद्धाश्रम के बुजुर्ग उत्साह के साथ शामिल हुए। गुरुवार को निकाली गई बरात में आश्रम के 300 से अधिक बुजुर्ग माता-पिता बाराती बने और बैंडबाजों पर जमकर नाचे। आश्रम अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने दुल्हन प्रमिला के पिता की भूमिका निभाई। पिता के रूप में उन्होंने कन्यादान किया तो उपस्थित सभी लोगों की अश्रुधारा बह निकली। पिता के रूप में व्यवस्थाएं शिवकुमार शर्मा और उनके परिवार ने निभाई।

वहीं मुन्नालाल के मात-पिता की भूमिका आश्रम निवासी बुजुर्ग माता-पिता ने निभाई। एक बुजुर्ग माता-पिता ने कन्यादान की रस्म निभाई। विवाह को देख, प्रत्येक व्यक्ति कहता दिखा कि जोड़ियां भले धरती पर मिले, लेकिन उन्हें बनाकर भेजता भगवान ही है। तभी तो वर्षों की प्रतीक्षा के बाद मुन्नालाल और प्रमिला को आयु के इस पड़ाव पर यह खुशी मिली।

अब नहीं रहेगा वृद्धावस्था में अकेलेपन का डर

आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील जैन का कहना था कि बुजुर्गों के लिए अकेले जीवन जीना सबसे कठिन होता है। इस विवाह ने समाज को संदेश दिया कि विवाह किसी भी उम्र में नया सहारा और संबल दे सकता है। उन्होंने विधवा महिलाओं और एकल बुजुर्गों के पुनर्विवाह को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाने की बात कही, ताकि उनके जीवन में भी खुशियों के रंग भरे जा सकें। नंदकिशोर, विनय शर्मा, डा. श्वेतांग प्रकाश, डा. शिवांग प्रकाश मौजूद रहे।

ऐसा था अब तक का जीवन
57 वर्षीय प्रमिला बुलंदशहर निवासी हैं। पति और पुत्रियों की मृत्यु के बाद परिवारजन व चचिया ससुर ने उनकी सारी संपत्ति लेकर उन्हें घर से निकाल दिया। किसी ने रामलाल आश्रम की जानकारी दी, तो कुछ माह पूर्व ही वह यहां रहने के लिए आयीं थीं। वहीं जालौन निवासी 66 वर्षीय मुन्नालाल आश्रम में अपनी 90 वर्षीय मां के साथ करीब एक वर्ष से रह रहे हैं। बुजुर्ग मां की सेवा के लिए उन्होंने शादी नहीं की। आटो रिक्शा चलाकर जीवन यापन करने के दौरान जब मां की देखभाल मुश्किल हुई, तो किसी के बताने पर रामलाल आश्रम में रहने आ गए। यहां रहने के दौरान दोनों का आपसी सामंजस्य बना। प्रमिला मां की निस्वार्थ सेवा भी करने लगीं, तो दोनों एक होने का निर्णय लिया।

किडनैपिंग और रेप के केस में 40 साल से फरार था शख्स... मुंबई पुलिस ने आगरा से किया अरेस्ट !
मुंबईः  मुंबई की पुलिस ने किडनैपिंग और और रेप के एक केस में पिछले 40 साल से फरार चल रहे 70 साल के शख्स को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान पापा उर्फ दाउद बंदू खान के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दक्षिण मुंबई के डॉ. दादाभाई भड़कामकर मार्ग थाने के पुलिसकर्मियों की एक टीम ने खान को सोमवार को आगरा में धर दबोचा। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया और उसे अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

अधिकारी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'वर्ष 1984 में एक महिला की शिकायत के आधार पर खान के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। खान को मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह जमानत पर रिहा था। जैसे ही मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई तो आरोपी एक-दो तारीखों पर अदालत में पेश हुआ लेकिन उसके बाद से वह कभी अदालत में नहीं आया।

अदालत ने उसे मामले में भगोड़ा घोषित किया हुआ था।' डॉ. डीबी मार्ग थाना की एक टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और फाल्कलैंड मार्ग स्थित उसके आवास पर छापा मारा, जिसके बाद मालूम हुआ कि वह अपनी संपत्ति बेचकर अपने परिवार के साथ शहर छोड़कर कहीं चला गया है।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि पापा उर्फ दाउद बंदू खान उत्तर भारत के किसी राज्य में छिपा हुआ है। उन्होंने बताया कि इतने साल तक अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। अधिकारी ने बताया, 'पुलिस अधिकारियों को हाल ही में सूचना मिली कि आरोपी अपने परिवार के साथ आगरा में रह रहा है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम को उत्तर प्रदेश भेजा गया, जहां खान को पकड़ लिया गया।'