fire incident - Rokthok Lekhani News

बोरीवली के Annex Mall में लगी आग, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास मची अफरा-तफरी
मुंबई के बोरीवली ईस्ट स्थित Annex Mall में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास स्थित व्यस्त कमर्शियल इलाके में हुई, जहां उस समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आग लगते ही मॉल के अंदर धुआं फैल गया और लोग घबराकर बाहर निकलने लगे।

मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग दोपहर करीब 2:03 बजे लगी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों ने इसे Level-I Fire घोषित किया। आग कथित तौर पर मॉल की पहली मंजिल पर स्थित एक होटल या रेस्टोरेंट क्षेत्र में लगी थी, जहां से तेजी से धुआं फैलने लगा।

घटना के बाद पुलिस, BMC अधिकारी और आपदा प्रबंधन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे मॉल को खाली कराया गया और आसपास के क्षेत्र को घेर लिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है।

आग के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास ट्रैफिक पर भी असर पड़ा। दमकल वाहनों और बचाव टीमों की मौजूदगी के कारण कुछ समय के लिए यातायात धीमा हो गया। सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें मॉल से घना धुआं निकलता दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि मॉल परिसर में सुरक्षा नियमों और फायर सेफ्टी मानकों को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं। कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट में अवैध गैस सिलेंडर उपयोग का आरोप भी लगाया है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक आग लगने के सटीक कारण की पुष्टि नहीं की है।

फायर ब्रिगेड की टीमों ने समय रहते आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी, जिससे आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोका जा सका। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मुंबई : बांद्रा में आग की घटना के बाद कांच की इमारतों की सुरक्षा का मुद्दा फिर गरमाया, मनपा इमारतों में कांच लगाने की अनुमति देने पर फिर से कर रही विचार
मुंबई : वांद्रे पश्चिम के लिंकिंग रोड पर स्क्वायर मॉल में लगी आग कांच से ढकी इमारतों की अग्निशमन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इमारतों में लगे कांच को ग्लास फसार्ड कहा जाता है। मनपा अब फिर एक बार ग्लास फसार्ड के नियमों पर पुनर्विचार करने का मन बना रही है।

मनपा का कहना है कि इस तरह की इमारतों को पूरी तरह कांच लगाने की अनुमति पर विचार किया जाएगा और इमारत के किसी एक हिस्से में कांच लगाने की बंदी लाई जा सकती है। बता दें कि बांद्रा पश्चिम के मॉल में आग बुझाने के लिए पहुंचे दमकल कर्मियों को अत्यधिक गर्मी और वेंटिलेशन की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

जिससे उन्हें मॉल से बाहर निकलना पड़ा। इस घटना के बाद से कांच की इमारतों में अग्निशमन नियमों के पालन को लेकर मनपा प्रशासन, दमकल विभाग और डेवलपर की लापरवाही पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। उल्लेखनीय है कि कांच की इमारतों के लिए विशेष अग्निशमन नियमावली मौजूद है जिसमें सुरक्षा प्रमाणपत्र और समय-समय पर जांच की अनिवार्यता है लेकिन खुद दमकल विभाग ही इन नियमों का पालन नहीं कर रहा।

अंधेरी के लोटस बिजनेस पार्क और टेक्निक प्लस इमारतों में लगी 2014 में आग की घटनाएं पहले भी इस खतरे को उजागर कर चुकी हैं। लोटस इमारत की घटना में एक दमकलकर्मी की मौत और 21 अन्य घायल हो गए थे। उस समय भी कांच के कारण धुआं बाहर नहीं निकल पाया और राहत कार्य में बाधा आई थी। मनपा ने 2012 में कांच की इमारतों के लिए अग्निशमन नियम बनाए गए थे जिसमे उनमें सुधार भी हुआ।

नालासोपारा द्वारका होटल अग्निकांड... 4 दिन बाद ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज
वसई : नालासोपारा के द्वारका अस्पताल में आग लगने की घटना के मामले में अचोले पुलिस ने आखिरकार 4 दिन बाद ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला तब दर्ज किया गया है जब यह स्पष्ट हो गया कि सड़क खोदते समय लापरवाही के कारण गैस पाइपलाइन बिछाने के कारण आग लगी। मंगलवार, 30 अप्रैल को नालासोपारा पूर्व के अचोले में द्वारका होटल में आग लग गई।

इस आग में सिलेंडर फट गया और होटल जलकर खाक हो गया. होटल स्टाफ और ग्राहकों समेत 8 लोग घायल हो गए. इस होटल के सामने की सड़क सीवरेज के लिए खोदी जा रही है. लेकिन वह काम गलत तरीके से शुरू होता है. मंगलवार सुबह करीब 3.30 बजे जब जेसीबी सड़क खोद रही थी, तभी गैस पाइपलाइन फट गई और होटल में आग लग गई. इस मामले में अचोले पुलिस ने जेसीबी चालक और सड़क ठेकेदार पर लापरवाही से काम करके मानव जीवन को खतरा पैदा करने का आरोप लगाया है.

मामले की प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद, अचोले पुलिस स्टेशन के पुलिस उप-निरीक्षक मंगेश वडाने ने शिकायत दर्ज की। इस शिकायत के अनुसार, ठेकेदार, जेसीबी के चालक और अन्य के खिलाफ भारतीय विद्युत नियामक अधिनियम की धारा 138 के साथ-साथ धारा 285, 336, 337, 338, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।