Maharashtra assembly elections - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : 420 उम्मीदवार थे मुसलमान, सिर्फ 10 की हुई जीत... कम से कम 33 होने चाहिए एमएलए
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम अप्रत्याशित रहे हैं. महायुति को चुनाव नतीजों में प्रचंड बहुमत मिली है.  महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से महायुति 228, महाविकास आघाडी 47 और अन्य 13 सीटें जीतने में सफल रहे. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि 288 विधानसभा सीटों में कितने मुस्लिम विधायक बने? तो बता दें प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. हालांकि चुनाव 420 उम्मीदवारों ने लड़ा था.

अबू आजमी - मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट अबू आजमी ने अपने प्रतिद्वंद्वी AIMIM के उम्मीदवार अतीक अहमद खान को हराया है. अबू आजमी ने AIMIM के कैंडिडेट को 12 हजार 753 वोटों से हराया है. आजमी को 54 हजार 780 वोट मिले हैं. जबकि अतीक अहमद खान को 42 हजार 27 वोट मिले हैं. यहां पूर्व मंत्री और एनसीपी (अजित पवार) के कैंडिडेट नवाब मलिक की करारी हार हुई है. नवाब मलिक को सिर्फ 15 हजार 501 मिले हैं.

रईस कसम शेख - भिवंडी ईस्ट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट रईस कसम शेख जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार संतोष मंजेया शेट्टी को 52 हजार 15 वोटों से हराया है. सपा कैंडिडेट को 1 लाख 19 हजार 687 वोट मिले हैं. जबकि दूसरे स्थान पर रहे शिवसेना कैंडिडेट संतोष मंजेया शेट्टी को 67 हजार 672 वोट मिले हैं. जबकि तीसरे स्थान पर रहे मनसे के उम्मीदवार को सिर्फ 1 हजार 3 वोट मिले हैं.

मुश्रिफ हसन मियालाल - कागल विधानसभा सीट से एनसीपी (अजित गुट) उम्मीदवार मुश्रिफ हसन मियालाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनसीपी (शरद पवार गुट) के कैंडिडेट घाटगे समरजीतसिंह विक्रमसिंह को 11 हजार 581 वोटों से करारी शिकस्त दी है. मुश्रिफ हसन को 1 लाख 45 हजार 269 वोट मिले हैं, जबकि घाटगे समरजीतसिंह विक्रमसिंह को 13 लाख 3 हजार 688 वोट मिले हैं.

हारून खान - वर्सोवा विधानसभा सीट से शिव सेना (उद्धव गुट) के इकलौते मुस्लिम कैंडिडेट हारून खान ने बीजेपी कैंडिडेट डॉ. भारती लावेकर को 1 हजार 600 वोटों से शिकस्त दी है. शिवसेना के इकलौते मुस्लिम उम्मीदवार को 65 हजार 396 वोट मिले हैं. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारती लावेकर को 63 हजार 796 वोट मिले हैं.

सना मलिक - अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी और एनसीपी (अजित पवार गुट) की कैंडिडेट सना मलिक ने जीत दर्ज की है. उन्होंने एनसीपी (शरद गुट) के उम्मीदवार और स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद को 3 हजार 378 वोटों से करारी शिकस्त दी हैं. सना मलिक को 49 हजार 341 वोट मिले हैं. जबिक फहद अहमद को 45 हजार 963 वोट मिले हैं.

साजिद खान पठान - अकोला वेस्ट विधानसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट साजिद खान पठान ने 1 हजार 283 वोटों से जीत दर्ज की है. साजिद खान को 88 हजार 718 वोट मिले हैं. जबकि बीजेपी कैंडिडेट  अग्रवाल विजय कमलेश्वर को  87 हजार 435 वोट मिले है. वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद निर्दलीय कैंडिडेट हरीश रतनलाल अलीमचंदानी को 21 हजार 481 वोट मिले हैं.

असलम रंजनाली शेख - मलाड वेस्ट विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार असलम रंजनाली शेख ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी कैंडिडेट विनोद शेलर को 6 हजार 227 वोटों से करारी शिकस्त दी है. असलम रंजनाली शेख को 98 हजार 202 वोट मिले है. जबकि बीजेपी उम्मीदवार विनोद शेलर को 91975 वोट मिले हैं.

मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक - मालेगांव सेंट्रल विधानसभा सीट से AIMIM कैंडिडेट मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक ने जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार आसिफ शेख रशीद को सिर्फ 75 वोटों से करारी शिकस्त दी है. AIMIM कैंडिडेट को 1 लाख 9 हजार 332 वोट मिले हैं. जबकि कांग्रेस कैंडिडेट को 1 लाख 9 हजार 257 वोट मिले हैं.

अमीन पटेल - मुंबा देवी विधानसभा सीट से अमीन पटेल ने कांग्रेस के सिंबल पर शिवसेना के उम्मीदवार शाइना एनसी को 34884 वोटों से हरा दिया है. शाइना एनसी बीजेपी की कद्दावर नेता रही हैं. सीट बंटवारे में मुंबा देवी सीट एकनाथ शिंदे के खाते में चली गई थी. वह चुनाव से ऐन वक्त पर शिवसेना में शामिल हुई और टिकट भी मिल गया था.

अब्दुल सत्तार - सिल्लोड विधानसभा सीट पर अब्दुल सत्तार ने शिवसेना की तरफ से शिवसेना उद्धव ठाकरे के उम्मीदवार सुरेश बनकर को कड़े मुकाबले में 2420 वोटों से हराया है. अब्दुल सत्तार को 1 लाख 37 हजार 960 वोट मिले. जबकि, सुरेश बनकर 1 लाख 35 हजार 540 वोट पाने में कामयाब हुए.

बता दें साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, महाराष्ट्र में मुसलमानों की आबादी 11.5 फीसदी थी. इस हिसाब से राज्य में मुसलमानों की आबादी करीब 1.30 करोड़ होगी, लेकिन आबादी की तुलना में मुसलमानों को जन प्रतिनिधित्व मिलता नहीं दिखता है. यहां आबादी के अनुसार 33 विधायक होने चाहिए, लेकिन इस बार के चुनाव में सिर्फ 10 मुस्लिम विधायकों को जीत मिली है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : महायुति का सुलझा पेंच... गोपाल, प्रकाश, अमरजीत, निरुपम का नाम फाइनल, वर्सोवा से लवेकर को फिर मौका
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के लिए सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन के मामले में महायुति अपने झगड़े निपटाने के करीब है, हालांकि जब फार्म भरने में सिर्फ़ दो दिन शेष बचे हैं, अभी भी कई सीटों पर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच महायुति में घाटकोपर पूर्व, बोरिवली, दिंडोशी, वर्सोवा और कलीना का पेंच सुलझने का दावा किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार इन सीटों पर प्रकाश मेहता, गोपाल शेट्टी, संजय निरुपम, भारती लवेकर एवं अमरजीत सिंह को उम्मीदवारी मिलना तय है। मुंबई की 36 विधानसभा सीटों सहित महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हुई थी।

29 अक्टूबर तक इच्छुक उम्मीदवार उम्मीदवारी अर्ज दाखिल कर सकते हैं। महायुति और महाविकास आघाडी में सीटों के बंटवारे पर पूरी सहमति नहीं बन पाने तथा कुछ विधानसभा क्षेत्रों में एक से अधिक इच्छुक होने के कारण शनिवार को देर रात तक पेंच फंसा रहा।

घाटकोपर-पूर्व विधानसभा सीट- 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तत्कालीन विधायक प्रकाश मेहता का टिकट काट कर पराग शाह को उम्मीदवार बनाया था। पराग शाह ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सतीश सीताराम पवार को 53,319 वोटों से हराया था।

लेकिन, 2024 विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता ने घाटकोपर-पूर्व विधानसभा सीट पर एक बार फिर से अपना दावा ठोक दिया। खबर है कि पार्टी ने पराग शाह का टिकट काट कर प्रकाश मेहता को उम्मीदवारी देने का निर्णय ले लिया है।

इस सीट पर 2019 में बीजेपी ने सुनील राणे को उम्मीदवार बनाया था। स्थानीय नहीं होने के बावजूद सुनील राणे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुमार खिलारे को 95 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया था। लेकिन लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी का टिकट काटकर पीयूष गोयल को उम्मीदवार बनाया।

नाराज होने के बाद भी शेट्टी ने पूरी निष्ठा से पीयूष गोयल को जिताने का प्रयास किया और पीयूष भारी मतों से जीते भी। अब गोपाल ने बोरीवली से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है सूत्रों का दावा है कि शेट्टी को दिल्ली में व्यस्त रहने वाले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का भी समर्थन मिला, नतीजतन बोरीवली से शेट्टी का टिकट कंफर्म कर दिया गया है।

बीजेपी के इंटरनल सर्वे में वर्सोवा की मौजूदा विधायक भारतीय लवेकर की रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी सामने आई थी। इसके अलावा वर्सोवा बीजेपी के उत्तर भारतीय नेता संजय पांडे सहित कई अन्य भी चुनाव लड़ना चाहते थे।

इस वजह से बगावत की आशंका को देखते हुए उम्मीदवार की घोषणा अभी तक नहीं हो सकी है लेकिन सूत्रों का कहना है कि लाडली बहन और महिलाओं से जुड़ी दूसरी योजनाओं के कारण महिलाओं की बदली सोच को देखते हुए पार्टी ने लवेकर को वर्सोवा से एक बार फिर से उम्मीदवारी दिए जाने पर निर्णय लिया है।

दिंडोशी, अंधेरी-पूर्व, और क़ालीना विधानसभा सीटों की अदली-बदली को लेकर बीजेपी तथा शिवसेना (शिंदे गुट) में चर्चा चल रही थी। संजय निरुपम ने दिंडोशी या कलीना से टिकट की मांग की थी। तो वहीं कलीना से बीजेपी के अमरजीत सिंह एक बार फिर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

2019 विधानसभा चुनाव में दिंडोशी से शिवसेना के सुनील प्रभु, अंधेरी-पूर्व से शिवसेना के रमेश लटके (बाद में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी चुनाव जीती थी) तथा कलीना से शिवसेना के संजय पोतनीस चुनाव जीते थे। ऐसे में 2019 में मिली जीत और मौजूदा विधायक के फॉर्मूले के तहत ये तीनों सीटें शिवसेना (शिंदे गुट) के हिस्से में जानी थी।

लेकिन, बीजेपी ने इनमें से एक सीट (खासकर अंधेरी-पूर्व की सीट) पर मुरजी पटेल को लड़ाना चाहती थी। जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) अंधेरी-पूर्व से सेवानिवृत्त एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी संस्कृति शर्मा को चुनाव लड़ाना चाहता है। शिंदे गुट कालीना सीट देने को तैयार हो गई है।

बीजेपी से अमरजीत सिंह तथा शिंदे गुट में दिंडोशी से संजय निरुपम की उम्मीदवारी तय हो गई है। अंधेरी-पूर्व की सीट से शिंदे गुट मुरजी पटेल को उम्मीदवारी देने को तैयार है लेकिन उसकी शर्त यह है कि पटेल धनुष बाण चुनाव चिन्ह लेकर यानी शिंदे गुट से चुनाव लड़ें। फ़िलहाल अंधेरी-पूर्व सीट पर सिंबल और उम्मीदवार को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

BJP ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी सूची, 22 उम्मीदवारों का ऐलान...
महाराष्‍ट्र : महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 22 उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की स्‍वीकृति के बाद इन नामों की घोषणा की गई है. भाजपा ने महाराष्‍ट्र चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 99 नामों का ऐलान किया था. इसके साथ ही पार्टी अब तक कुल 121 उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है.

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से जारी इस दूसरी सूची में पार्टी ने नासिक मध्‍य से देवयानी सुहास फरांदे को उम्‍मीदवार बनाया है तो पार्टी ने धुले ग्रामीण सीट पर राम भदाणे पर विश्‍वास जताया है. पार्टी ने मलकापुर से चैनसुख मदनलाल संचेती, अकोट से प्रकाश गुणवंतराव भारसाकले, अकोला पश्चिम से विजय कमलकिशोर अग्रवाल, वाशिम से श्‍याम रामचरणजी खोडे, मेलघाट से केवलराम तुलसीराम काले को उम्‍मीदवार बनाया है.

इसके साथ ही भाजपा ने गढ़चिरौली से डॉ. मिलिंद रामजी नरोटे, राजुरा से देवराव विठोबा भोंगले, ब्रह्मपुरी से कृष्‍णलाल बाजीराव सहारे, वरोरा से करण संजय देवतले, विक्रमगढ़ से हरिशचंद्र सखाराम भोये और उल्‍हास नगर से कुमार उत्तमंद आयलानी को टिकट दिया गया है.

वहीं पार्टी ने पेन से रवींद्र दगडू पाटिल, खड़कवासला से भिमराव तापकीर, पुणे छावनी से सुनील ज्ञानदेव कांबले, कस्‍बा पेठ से हेमंत नारायण रासने, लातूर ग्रामीण से रमेश काशीराम कराड, सोलापुर शहर मध्‍य देवेंद्र राजेश कोठे,  पंढरपुर समाधान महादेव आवताड़े, शिराला में सत्‍यजित शिवाजीराव देशमुख और जत से गोपीचंद कुंडलिक पडलकर को टिकट दिया है.

भाजपा ने 20 अक्‍टूबर को अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित प्रमुख नेताओं के नाम शामिल थे. पार्टी ने नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से फडणवीस को चुनाव मैदान में उतारा तो प्रदेश अध्‍यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से टिकट दिया था. वहीं शेलार भाइयों में से आशीष शेलार को वांद्रे पश्चिम और विनोद शेलार को मलाड पश्चिम से टिकट दिया गया.

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होने हैं. जबकि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी ने जारी की पहली लिस्ट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने चुनाव के लिए पहली लिस्ट में पांच उम्मीदवारों का ऐलान किया है. इनमें धनंजय मुंडे (परली), संदीप क्षीरसागर (बीड), विजय सिंह पंडित (गेवराई), प्रकाश सोलंकी (माजलगांव) और नमिता मूंदड़ा (काईज) को उम्मीदवार घोषित किया गया है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले ही शरद पवार ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. परली में धनंजय मुंडे का सामना उनकी चचेरी बहन और बीजेपी की नेता पंकजा मुंडे से हो सकता है. पंकजा मुंडे ने 2014 के विधानसभा चुनाव में परली से धनंजय को 25,895 मतों से हराया था.

वहीं बीड में चाचा और भतीजे के बीच लड़ाई होने की संभावना है. एनसीपी ने शिवसेना नेता और राज्य सरकार में मंत्री जयदत्त क्षीरसागर के भतीजे संदीप क्षीरसागर को टिकट दिया है. जयदत्त ने हाल ही में शिवसेना में शामिल होने के लिए एनसीपी छोड़ी थी.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी और कांग्रेस 125-125 सीटों पर लड़ेंगी. जबकि 38 सीटें सहयोगी पार्टी के खाते में गई हैं. एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन को उम्मीद है कि इस बार उनका प्रदर्शन 2014 के मुकाबले अच्छा होगा. 2014 के चुनाव में, बीजेपी ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 122 सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि शिवसेना को 62 सीटें मिली थीं. कांग्रेस और एनसीपी को क्रमश: 42 और 41 सीटों के साथ संतुष्ट होना पड़ा था.