writing - Rokthok Lekhani

महाराष्ट्र के तिरोड़ा में ‘मुन्नाभाई’ गिरफ्तार... नागपुर का अंश दोस्त की जगह 10वीं बोर्ड का लिख रहा था पेपर
महाराष्ट्र: तिरोड़ा स्थित केंद्र क्रमांक 2204, गिरजाबाई कन्या विद्यालय, तिरोड़ा में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र के शैक्षणिक जगत में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार कक्ष क्रमांक 6 में पर्यवेक्षिका एल.एस. हारोडे मैडम विद्यार्थियों के पहचान पत्र की जांच कर रही थीं। इसी दौरान बैठक क्रमांक J-153550 पर बैठे छात्र के संबंध में उन्हें संदेह हुआ। प्रवेश पत्र पर नाम उमेश किशोर नंदुरकर (शेंदुरकर) दर्ज था।

जब छात्र से उसका पूरा नाम और माता का नाम पूछा गया तो वह सही जानकारी देने में हिचकिचाने लगा। इससे संदेह गहरा गया। पर्यवेक्षिका ने तुरंत यह मामला केंद्र संचालक आर.पी. भगत के संज्ञान में लाया। उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी और संबंधित युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया गया कि संबंधित परीक्षार्थी ने 17 नंबर का फॉर्म नप गांधी विद्यालय, तिरोड़ा से भरकर गिरजाबाई कन्या विद्यालय केंद्र पर परीक्षा देने आया था। नप गांधी विद्यालय में कक्षा दसवीं बोर्ड के लिए 40 विद्यार्थियों का पंजीयन है, जिनमें से 34 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। विद्यालय की मुख्याध्यापिका मेहराम ने बताया कि संबंधित छात्र का हॉल टिकट मांगने पर वह तत्काल उपलब्ध नहीं कराया गया। केंद्र संचालक और पर्यवेक्षिका की सतर्कता के कारण यह फर्जीवाड़ा समय रहते पकड़ में आ गया, जिससे परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।

आदित्य ठाकरे का होर्डिंग की योजना को लेकर BJP पर वार... BMC को बेवजह लव लेटर लिखना बंद करें - देवड़ा
मुंबई : उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा के बीच एक बार फिर जुबानी जंग छिड़ गई है। शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई कोस्टल रोड के किनारे खुले स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने के संबंध में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को पत्र लिखकर एक शिकायत दी है। इस पर शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने पलटवार करते हुए कहा कि बीएमसी को बेवजह लव लेटर मत भेजिए।

दरअसल, आदित्य ठाकरे ने बृहन्मुंबई नगर निगम के नगर आयुक्त को लिखा पत्र सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया। उन्होंने इसमें लिखा, 'मुंबई कोस्टल रोड शिवसेना (यूबीटी) का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे पूरा करने में दुर्भाग्य से वर्तमान में सत्ता संभाल रहे लोगों ने देरी कर दी। हालांकि, भारी लागत बढ़ने के बाद कुछ हिस्सों में काम शुरू किया गया। अब जानकारी में आया है कि आपने (बीएमसी) ने उसी कोस्टल सड़क के पास खुली जगहों और कोस्टल सड़क के पास बगीचों में कई होर्डिंग्स को लगाने की मंजूरी दे दी है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'यह होर्डिंग मुक्त कोस्टल सड़क के विचार के खिलाफ है, जिसे शिवसेना (यूबीटी) की अवधारणा के अनुसार विकसित किया जा रहा है। यह सुप्रीम कोर्ट को सौंपे गए उस हलफनामे का भी स्पष्ट उल्लंघन है कि तटीय सड़क का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।'

ठाकरे ने आगे लिखा, 'सुनने में यह भी आ रहा है कि कोस्टल रोड से सटे टाटा गार्डन और हाजी अली गार्डन में भाजपा के ठेकेदार मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए कई होर्डिंग्स को मंजूरी दी गई है। ये दोनों स्थान 'तटीय विनियमन क्षेत्र' (सीआरजेड) 2 के अंतर्गत आते हैं और ये बगीचे हैं, जहां बच्चे और वरिष्ठ नागरिक दिन भर घूमते रहते हैं। एक ओर जहां नागरिकों की जान खतरे में डाली जा रही है। वहीं दूसरी ओर इन होर्डिंग्स से मुंबई नगर निगम को मामूली राजस्व मिलेगा।'

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर चक्रवातों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोस्टल सड़क के किनारे होर्डिंग की अनुमति देने से जीवन और संपत्ति को खतरा हो सकता है। अगर घाटकोपर हादसे जैसी कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदार बीएमसी होगी।

इसके अलावा दरों में भारी अंतर होने के कारण इस टेंडर में घोर वित्तीय अनियमितताएं भी दर्शाई गई हैं और टेंडर प्रक्रिया में छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि इन अनुबंधों को तुरंत रद्द करें और वित्तीय अनियमितताओं के लिए इन दोनों निविदाओं की विस्तृत जांच करें।'

इसी पत्र को लेकर भाजपा की सहयोगी शिवसेना के नेता ने आदित्य ठाकरे पर जमकर पलटवार किया। शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा, 'फालतू के मुद्दों पर बीएमसी के नगर आयुक्त को लव लेटर लिखने के बजाय मुंबई के विकास के लिए वास्तविक एजेंडा पेश करें।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डीसीएम देव फडणवीस के नेतृत्व में हमने मुंबई में बुनियादी ढांचे में पर्याप्त प्रगति देखी है। जब आपने मुंबई मेट्रो जैसी बड़ी परियोजनाओं को रोक दिया तो महायुति ने उन्हें समय सीमा से पहले पूरा करने के लिए अथक प्रयास किया।' उन्होंने आगे कहा, 'स्पष्ट रूप से, मुंबई को महालक्ष्मी रेसकोर्स में सबसे बड़ा सार्वजनिक पार्क मिलेगा, जो आपके 2013 के थीम पार्क के विचार को अभूतपूर्व हरियाली से बदल देगा।'

वीबीए के चीफ प्रकाश आंबेडकर को MVA में शामिल उद्धव ठाकरे पर संदेह, लिखित में दें कि नतीजे के बाद...
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की बची हुए सीटों पर दो चरणों की वोटिंग बाकी है. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं. वो महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. इस बीच वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के चीफ प्रकाश आंबेडकर ने उद्धव ठाकरे को चैलेंज दे दिया है.

प्रकाश आंबेडकर ने उद्धव ठाकरे को चैलेंज दिया कि वो लिखित में दें कि जून में लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद भी वह कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी को समर्थन देंगे. उन्होंने संदेश जताया कि चुनाव नचीजों के बाद उद्धव ठाकरे की निष्ठा राज्य में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) और राष्ट्रीय स्तर पर 'इंडिया' ब्लॉक के प्रति बनी रहेगी.

इसके साथ ही उन्होंने उद्धव ठाकरे की पार्टी से औपचारिक प्रतिबद्धता की मांग की कि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव तक वह महाविकास अघाड़ी का हिस्सा बनी रहेगी. उन्होंने एमवीए में 'खटास' की ओर इशारा करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे वोटर्स को ये आश्वासन लिखित में क्यों नहीं दे सकते. प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि जनता के सामने सबकुछ साफ हो जाना चाहिए, वरना इसका कोई मतलब नहीं रह जाएगा.

बता दें कि लोकसभा चुनावों से पहले प्रकाश आंबेडकर को इंडिया गठबंधन में शामिल करने की कवायद लंबी चली. लेकिन ऐसा हो नहीं सका. उन्होंने ऐलान कर दिया कि वो इस गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगे. उन्होंने राहुल गांधी के साथ मंच तक साझा किया था लेकिन बाद में बात नहीं बनी. प्रकाश आंबेडकर की पार्टी महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों में से 45 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

वो इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं लेकिन बारामती सीट पर उन्होंने शरद पवार को समर्थन देने का ऐलान किया था. इस सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं और उनका मुकाबला भाभी सुनेत्रा पवार से है. सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी हैं.