Saturday - Rokthok Lekhani News

आषाढ़ी एकादशी 2026: क्या 25 जुलाई को मुंबई और महाराष्ट्र में 'ड्राय डे' (Dry Day) रहेगा
जुलाई 2026 (शनिवार) को मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में 'ड्राय डे' घोषित किया गया है। ​महाराष्ट्र प्रोहिबिशन एक्ट और राज्य उत्पादन शुल्क (Excise Department) के नियमानुसार, आषाढ़ी एकादशी का दिन राज्य के 8 अनिवार्य/सांविधिक ड्राय डे (Mandatory Statutory Dry Days) की सूची में शामिल है।

​मुख्य बिंदु व नियम

​शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: शनिवार, 25 जुलाई को मुंबई, ठाणे, पुणे, नागपुर सहित पूरे राज्य में सभी शराब की दुकानें (Wine Shops), परमिट रूम, बार, पब और होटल में मद्य बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी।

​कारण: आषाढ़ी एकादशी (देवशयनी एकादशी) महाराष्ट्र का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है। इस अवसर पर लाखों वारकरी पंढरपूर की यात्रा पर होते हैं और राज्यभर में भक्तिमय वातावरण रहता है, जिसे ध्यान में रखते हुए शराब की बिक्री बंद रखी जाती है।

​कार्रवाई की चेतावनी: यदि कोई भी दुकान या बार इस दिन नियमों का उल्लंघन कर शराब बेचते पाया गया, तो उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है और दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लद्दाख के हिंसा प्रभावित लेह शहर में शनिवार को चौथे दिन भी कर्फ्यू
लेह : बीते दिनों हिंसा हुई. लेह हिंसा के कारण सोनम वांगचुक गिरफ्तार हुए. अब लेह में कर्फ्यू है. लद्दाख के हिंसा प्रभावित लेह शहर में शनिवार को चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी रहा. पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने एक दिन पहले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने के बाद गश्त और जांच तेज कर दी है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सोनम वांगचुक को जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है.

शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में उपराज्यपाल के नेतृत्व वाले प्रशासन ने वांगचुक की हिरासत को उचित ठहराया और कहा कि नेपाल आंदोलन व अरब स्प्रिंग के संदर्भ वाले उनके कथित भड़काऊ भाषणों के परिणामस्वरूप बुधवार को हिंसा हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. बयान में कहा गया है कि शांतिप्रिय शहर लेह में ‘सामान्य स्थिति बहाल करने’ के लिए वांगचुक की हिरासत जरूरी है. एक अधिकारी ने कहा, ‘पिछले 24 घंटे में लद्दाख में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों का पहरा है. कर्फ्यू की वजह से हर ओर सन्नाटा है.’

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता जल्द ही राजभवन में एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और कर्फ्यू में ढील देने का कोई भी निर्णय उसी के अनुसार लिया जाएगा. अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने गश्त और जांच तेज कर दी है. साथ ही फरार दंगाइयों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी जारी है.

अधिकारी ने कहा कि फरार दंगाइयों में एक पार्षद भी शामिल है, जिसने कथित तौर पर हिंसा भड़काई थी. झड़पों के बाद 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि करगिल समेत केंद्र शासित प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी पांच या उससे ज़्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय (डीआईपीआर), लद्दाख ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा, ‘‘बार-बार यह देखा गया है कि वांगचुक राज्य की सुरक्षा के लिए हानिकारक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और उनकी गतिविधियां शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए हानिकारक हैं.’’

मुंबई : मुंबई लोकल ट्रेन के इस रूट पर शनिवार-रविवार को रहेगा मेगा ब्लॉक, बन रहा ये नया स्‍टेशन
मुंबई : सेंट्रल रेलवे  ने इस सप्ताह के अंत शनिवार-रविवार को मेगा ब्लॉक को ऐलान किया है। सेंट्रल रेलवे कुर्ला स्टेशन पर एलिवेटेड हार्बर लाइन स्टेशन बनाने के लिए ट्रैक डायवर्जन का काम करेगी। यह कार्य ऐतिहासिक महत्व का है क्योंकि यह एक काम लंबे समय बाद हो रहा है। इसके लिए, सेंट्रल रेलवे ने वडाला रोड और मानखुर्द स्टेशनों के बीच अप और डाउन हार्बर लाइनों पर सप्ताहांत में 14 घंटे और 30 मिनट का विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक घोषित किया है। इस मेगा ब्लॉक के दौरान,  सेंट्रल रेलवे कुर्ला और तिलक नगर स्टेशनों के बीच रेल लाइनों के प्रस्तावित डायवर्जन के लिए हार्बर लाइन पटरियों को फिर से संरेखित करेगा।

स्‍टेशन से लोकल ट्रेनें भी चलेंगी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, " सेंट्रल रेलवे नए स्टेशन के काम को आगे बढ़ाने के लिए एडवांस ट्रैक को पश्चिम की ओर फिर से संरेखित और ट्रांसफर करने की योजना बना रहा है। कुर्ला में एडवांंस स्टेशन, जो पांचवीं और छठी लाइनों का हिस्सा है, न केवल नियमित ट्रेन ट्रैफिक को संभालेगा, बल्कि यहां से लोकल ट्रेनें भी चलेंगी और ये लास्‍ट स्‍टेशन भी होगा।" हार्बर लाइन यातायात को डायवर्ट किया जाएगा रेलवे अधिकारी ने आगे कहा, "परियोजना को शुरू करने के लिए, हमें मौजूदा सदी पुरानी पटरियों द्वारा उपयोग की जाने वाली जगह का उपयोग करने की आवश्यकता थी। ट्रेनों को चालू रखने के लिए, हमने एक छोटी दूरी पर पटरियों का एक नया सेट बनाया है, जहां सभी मौजूदा हार्बर लाइन यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।"

मुंबई : शनिवार को अनंत चतुर्दशी को मूर्तियों का विसर्जन; मुंबई मनपा प्रशासन ने 70 प्राकृतिक स्थलों सहित 290 कृत्रिम तालाबों की व्यवस्था की
मुंबई : मुंबई शहर व उपनगरों में गणेशोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को अनंत चतुर्दशी को मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा. इसके लिए मुंबई मनपा प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लगभग 10 हज़ार अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। विसर्जन के लिए 70 प्राकृतिक स्थलों सहित 290 कृत्रिम तालाबों की व्यवस्था की गई है। मुंबई मनपा के अनुसार प्रतिमा विसर्जन की पूरी तैयारी कर ली गई है। बप्पा को विदाई देने के लिए प्रशासन विभिन्न सुविधाओं के साथ तैयार है। विसर्जन बिना किसी बाधा के संपन्न हो, इसके लिए लगभग 10 हजार अधिकारी व कर्मचारी, 245 नियंत्रण कक्ष और अन्य सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। इस वर्ष लगभग 290 कृत्रिम विसर्जन स्थलों सहित लगभग 70 प्राकृतिक स्थलों पर प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए कृत्रिम तालाबों में प्रतिमाओं के विसर्जन को प्राथमिकता देनी चाहिए।

मनपा उपायुक्त (जोन-2) व गणेशोत्सव समन्वयक प्रशांत सपकाले ने बताया कि पिछले दो महीनों से मुंबई में घरेलू और सार्वजनिक प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां चल रही थी। वाहन चौपाटी पर रेत में न फंसें, इसके लिए चौपाटी के किनारे विभिन्न स्थानों पर 1,175 स्टील प्लेट की व्यवस्था की गई है। छोटी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विभिन्न स्थानों पर 66 जर्मन राफ्ट की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से चौपाटी पर 2,178 लाइफगार्ड के साथ 56 मोटरबोट तैनात किए गए हैं। निर्माल्य एकत्रित करने के लिए 594 कलशों और 307 वाहनों की व्यवस्था की गई है।

वार्ड स्तर पर 245 नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेंगे। सुरक्षा के लिए 129 वॉच टावर स्थापित किए गए हैं। विसर्जन स्थल पर 42 क्रेन की व्यवस्था की गई है। विभिन्न स्थानों पर 287 स्वागत कक्ष तैयार किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए 236 प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और 115 एम्बुलेंस तैयार रखी गई है। विसर्जन स्थल पर रोशनी के लिए लगभग 6,188 फ्लडलाइट और 138 सर्चलाइट लगाई गई हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए 197 अस्थायी शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ सुसज्जित अग्निशमन वाहन भी तैनात किए गए हैं।

मनपा की वेबसाइट पर और क्यूआर कोड स्कैन करके अपने घर के आस-पास कृत्रिम तालाबों का पता लगाया जा सकता है। नागरिकों से विसर्जन के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। साथ ही विसर्जन के दौरान 'ब्लू बटन जेलीफ़िश' और 'स्टिंग रे' प्रजाति की मछलियों से बचने की हिदायत दी गई है। इस वर्षअनंत चतुर्दशी को सुबह 11.09 बजे समुद्र में 4.20 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। शाम 5.13 बजे 1.41 मीटर का निम्न ज्वार और रात 11.17 बजे 3.87 मीटर का उच्च ज्वार आएगा। अगले दिनरविवार को सुबह 5.06 बजे निम्न ज्वार 0.69 मीटर और सुबह 11.40 बजे 4.42 मीटर का उच्च ज्वार आएगा।