Prime Minister Narendra Modi - Rokthok Lekhani

ओडिशा की पहली वंदे भारत को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, बताया आधुनिक और आकांक्षी भारत का प्रतीक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को 'वंदे भारत ट्रेन' का उपहार दिया है। पीएम मोदी ने वर्चुअली ओडिशा के पुरी-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही पीएम ने 8200 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'वंदे भारत ट्रेन' आधुनिक भारत और आकांक्षी भारतीय दोनों का प्रतीक बन रही है...PM flags off Odisha's first Vande Bharat Express...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लोकार्पण और शिलान्यस कार्यक्रम में दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े, जबकि ओडिशा के गवर्नर गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सशरीर शामिल हुए.

विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल रहा है. वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षी भारतीय, दोनों का प्रतीक बन रही है. आज जब वंदे भारत एक स्थान से दूसर स्थान पर यात्रा करते हुए गुजरती है तो उसमें भारत की गति और प्रगति दिखाई देती है. आज भारत अपनी आजादी का अमृत काल मना रहा है. भारत की एकता को और मजबूत करने का यह सही समय है. जितनी अधिक एकता होगी, भारत की सामूहिक क्षमता उतनी ही अधिक बढ़ेगी. इस अमृतकाल में वंदे भारत ट्रेनें विकास का इंजन भी बन रही हैं और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को भी आगे बढ़ा रही हैं...PM flags off Odisha's first Vande Bharat Express...

पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने कठिन से कठिन वैश्विक हालातों में भी अपने विकास की गति को बनाए रखा है. इसके पीछे एक बड़ा कारण है कि इस विकास में हर राज्य की भागीदारी है, देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा. आज का नया भारत टेक्नोलॉजी भी खुद बना रहा है और नई सुविधाओं को तेजी से देश के कोने-कोने में पहुंचा भी रहा है. उन्होंने कहा कि यह वंदे भारत ट्रेन, भारत ने अपने बलबूते ही बनाई है. वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा और पुरी के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध को और मजबूत करेगी. पीएम ने कहा, ‘आज देश में 17 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं; ये कनेक्टिविटी और देश की अर्थव्यवस्था दोनों को बढ़ावा दे रहे हैं. हमारी वंदे भारत ट्रेनें भी अब उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक देश के हर किनारे को स्पर्श करती हैं.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने कोरोना जैसी महामारी की स्वदेशी वैक्सीन तैयार करके भी दुनिया को चौंका दिया था. इन सब प्रयासों में समान बात ये है कि ये सारी सुविधाएं किसी एक शहर या राज्य तक सीमित नहीं रहीं बल्कि सबके पास तेजी से पहुंचीं. जहां इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होता है, वहां लोगों का विकास भी तेजी से होता है. इंफ्रास्ट्रक्चर से लोगों का सिर्फ जीवन ही आसान नहीं होता, बल्कि ये समाज को भी सशक्त करता है. उन्होंने कहा, ‘पीएम सौभाग्य योजना’ के तहत भारत सरकार ने 2.5 करोड़ से अधिक घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया है. इसमें ओडिशा के करीब 25 लाख और बंगाल के करीब सवा साठ लाख घर शामिल हैं. एक समय था जब कोई भी नई तकनीक विकसित होती थी या कोई नई सुविधा उपलब्ध होती थी तो वह दिल्ली या देश के बड़े शहरों तक ही सीमित रहती थी. आज वह समय है, जब भारत ने एक नई राह चुनी है. ये ‘नया भारत’ अपने आप तकनीक बना रहा है और अपने कोने-कोने में सुविधाएं दे रहा है...PM flags off Odisha's first Vande Bharat Express...

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के तेज विकास के लिए, भारत के राज्यों का संतुलित विकास भी उतना ही आवश्यक है. आज देश का प्रयास है कि कोई भी राज्य संसाधनों के अभाव के कारण विकास की दौड़ में पिछड़ना नहीं चाहिए. पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लॉन्च पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘पीएम मोदी आज 8,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. हमारा उद्देश्य ओडिशा के पूरे रेलवे नेटवर्क को विश्व स्तरीय बनाना है. केंद्र सरकार ने ओडिशा में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 10000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं.’ ओडिशा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 16 कोच वाली होगी और पुरी से हावड़ा की दूरी 6.30 घंटे में पूरी करेगी. यह ट्रेन पुरी से खुलने के बाद खड़गपुर, भद्रक, बालासोर, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा स्टेशनों पर रुकते हुए हावड़ा में टर्मिनेट होगी. पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी. यह सुबह 6.10 बजे हावड़ा से निकलेगी और दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी. वापसी में यह दोपहर 1.50 बजे पुरी से चलेगी और रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवा-महाराष्ट्र दौरे पर...देंगे 75,000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात
मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र और गोवा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गोवा में मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे और महाराष्ट्र में 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। 2,870 करोड़ रुपये की लागत से तैयार उत्तरी गोवा के मोपा स्थित हवाईअड्डे की आधारशिला पीएम मोदी ने नवंबर, 2016 में रखी थी। यह गोवा में दूसरा हवाईअड्डा होगा।

पहला डाबोलिम में स्थित है। डाबोलिम हवाईअड्डे की क्षमता 8.5 मिलियन यात्री प्रति वर्ष (एमपीपीए) है। मोपा हवाईअड्डे के संचालन में आने के बाद यहां की कुल क्षमता 13 एमपीपीए हो जाएगी। डाबोलिम हवाईअड्डा 15 घरेलू और छह अंतरराष्ट्रीय स्थानों को जोड़ता है। मोपा हवाई अड्डे के जरिये इनकी संख्या बढ़कर 35 घरेलू और 18 अंतरराष्ट्रीय स्थानों तक हो जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह को संबोधित करेंगे और तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का भी उद्घाटन करेंगे।

इनके अलावा पीएम नागपुर से बिलासपुर के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और नागपुर मेट्रो के पहले चरण की शुरुआत करेंगे। पीएम नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही विदर्भ में एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं की     शुरुआत करेंगे।

हवाईअड्डों की तरह सड़कों के नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में भी मोदी सरकार प्रयासरत है। इसी क्रम में पीएम नागपुर-मुंबई के बीच बन रहे समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। कुल 701 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का नागपुर से मुंबई तक 520 किमी का पहला चरण तैयार हो चुका है। 55,000 करोड़ की लागत से बन रहा यह एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के 10 जिलों और अमरावती, औरंगाबाद और नासिक के प्रमुख शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।

एक्सप्रेसवे आसपास के 14 अन्य जिलों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद करेगा, जिससे विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र के क्षेत्रों सहित राज्य के लगभग 24 जिलों के विकास में मदद मिलेगी। आठ साल में दोगुनी हुई हवाईअड्डों की संख्या : 2014 से अबतक देश में हवाईअड्डों की संख्या 74 से लगभग दोगुनी होकर 140 से अधिक हो गई है। सरकार की योजना अगले पांच वर्षों में 220 हवाईअड्डों को विकसित और संचालित करने की है।

कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर रुख स्पष्ट करें मोदी : उद्धव ठाकरे
पीएम मोदी के महाराष्ट्र दौरे के एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीमा विवाद का मुद्दा उछाल दिया है। उन्होंने जालना में 42वें मराठवाड़ा साहित्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। महाराष्ट्र जानना चाहता है कि सीमा विवाद पर आपकी राय क्या है। कर्नाटक रास्ता बंद करने पर उतारू है। इसलिए पहले सीमा विवाद पर बात कीजिए। उसके बाद महामार्ग का उद्घाटन कीजिए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पटनाटक ने दी नुआखाई पर्व की बधाई...
नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनाटक ने नुआखाई के अवसर पर ओडिशा के निवासियों को गुरुवार को बधाई दी। यह उत्सव मुख्य रूप से पश्चिमी ओडिशा में बहुत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

श्रीमती मुर्मू ने ट्वीट करके पश्चिमी ओडिशा के भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “यह त्योहार सभी के लिए प्यार, सद्भाव और समृद्धि लाए।"

मोदी ने ट्वीट करके अपने शुभकामना संदेश में कहा, "नुआखाई जुहार! इस खास दिन पर सभी को शुभकामनाएं। यह हमारे मेहनती किसानों को देश का पेट भरने में उनके अनुकरणीय कार्य के लिए आभार व्यक्त करने का अवसर है। हमारा समाज प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए और सभी खुश और स्वस्थ रहें।"
पटनायक ने इस अवसर पर एक वीडियो संदेश में राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, "जय माँ समलेश्वरी। आप सभी को नुआखाई जुहार।माँ समलेश्वरी से पहले मेरी प्रार्थना है कि आप सभी को स्वस्थ रखें।" केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस अवसर पर ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, "हमें भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। नुआखाई हम सभी के लिए शांति, प्रेम और समृद्धि लाए।समय आ गया है कि हम सभी देश में कृषि और किसानों की स्थिति को मजबूत करने के लिए हाथ मिलाएं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उड़ान मार्ग में काले गुब्बारे छोड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जब विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भीमावरम के लिए रवाना हुए तो उनके उड़ान के रास्ते में काले गुब्बारे छोड़े गए, जिसे विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) बड़ी सुरक्षा चूक के तौर पर देख रहा है।

हालांकि राज्य की पुलिस ने सुरक्षा में सेंध की बात से इनकार किया है, लेकिन इस संबंध में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है जबकि पार्टी के तीन अन्य कार्यककर्ताओं को काले गुब्बारों के साथ हवाई अड्डे में घुसने का प्रयास करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि राज्य की पुलिस ने सुरक्षा में सेंध की बात से इनकार किया है, लेकिन इस संबंध में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है जबकि पार्टी के तीन अन्य कार्यककर्ताओं को काले गुब्बारों के साथ हवाई अड्डे में घुसने का प्रयास करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए हवाई अड्डे पर करीब 800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रधानमंत्री की राज्य की यात्रा के दौरान आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने समेत कई ”वादे तोड़ने” को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की थी। प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आंध्र प्रदेश आए थे।

कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता गणवरम में स्थित हवाई अड्डे से काफी दूर एक गांव में निर्माणाधीन इमारत पर चढ़ गए और वहां से हाइड्रोजन से भरे काले गुब्बारे छोड़े। कांग्रेस ने एक वीडियो साझा किया जिसमें गणवरम से एमआई-17एस हेलीकॉप्टर के गांव के ऊपर से गुजरते समय काले गुब्बारे हवा में उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जब दो हेलीकॉप्टर वहां से गुजर रहे थे तब गुब्बारे आसमान में काफी ऊपर तक पहुंच गए थे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या वे हेलीकॉप्टरों के करीब पहुंच गए थे।

बिना किसी घटना के प्रधानमंत्री की यात्रा पूरी हो गई, जिसके बाद एसपीजी ने राहत की सांस ली, जो प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। एसपीजी ने काले गुब्बारे छोड़े जाने को काफी गंभीरता से लिया है और राज्य सरकार से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

एसपीजी ने राज्य की पुलिस से पूछा है कि अगर गुब्बारों के साथ ड्रोन भी होते तो क्या होता।

कृष्णा जिले के पुलिस अधीक्षक पी. जोशुआ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि हवाई अड्डे पर कोई सुरक्षा चूक नहीं हुई।

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे से साढ़े चार किलोमीटर दूर सुरमपल्ली गांव में निर्माणाधीन इमारत से गुब्बारे छोड़े। जब उन्होंने गुब्बारे छोड़े, तब तक प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर हवाई अड्डे से उड़ान भर चुका था।”

हालांकि एसपी ने कहा कि महिला विंग की नेता एस. पद्माश्री समेत कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया क्योंकि वे काले गुब्बारों के साथ हवाई अड्डे में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने गुब्बारे फोड़ दिए।

जोशुआ ने कहा, ”उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सुरमपल्ली में काले गुब्बारे छोड़ने वाले दो में से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।”