boxes - Rokthok Lekhani News

मुंबई: छात्रों को लंच बॉक्स में नॉन-वेज, आलू, लहसुन नहीं लाने का आदेश, स्कूल मालिक BJP विधायक
मुंबई: महाराष्ट्र में इस हफ्ते प्याज, लहसुन, आलू और चुकंदर अचानक राजनीतिक और सोशल मीडिया विवाद के केंद्र में आ गए. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक नरेंद्र मेहता द्वारा चलाए जा रहे एक स्कूल ने जैन धर्म के पर्व पर्युषण के दौरान अभिभावकों से अपने बच्चों के लंच बॉक्स में नॉन-वेज खाना और कंद-मूल वाली सब्जियां न देने को कहा था.

मीरा रोड के Seven Square Academy ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज भेजकर पैरेंट्स से आठ दिन चलने वाले धार्मिक पर्व के दौरान कंद-मूल, यानी ज़मीन के अंदर उगने वाली सब्जियां, लंच बॉक्स में न देने को कहा. स्कूल ने यह भी कहा कि उसकी कैंटीन में प्याज, लहसुन और आलू के बिना खाना बनाया जाएगा. लेकिन मैनेजमेंट ने इसे एक अनुरोध बताया था, इसके बावजूद जल्द ही इस बात को लेकर विरोध शुरू हो गया कि क्या किसी एक धर्म के आधार पर कोई स्कूल खाने-पीने से जुड़ी पसंद तय कर सकता है.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. कुछ कार्यकर्ताओं ने प्याज और लहसुन की मालाएं पहन रखी थीं. पीटीआई के हवाले से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सर्कुलर स्कूल के आधिकारिक पोर्टल से हटा लिया गया.

मेहता, जो मीरा-भायंदर के विधायक हैं और स्कूल चलाते हैं, उन्होंने कहा कि छात्रों को इस अनुरोध को मानने के लिए मजबूर नहीं किया गया था. उन्होंने राजनीतिक दलों से पर्व को राजनीति का मुद्दा न बनाने की अपील की. उन्होंने पीटीआई से कहा, “पर्युषण ‘अहिंसा’ (हिंसा न करना) और सभी जीवित प्राणियों के प्रति दया पर आधारित एक पवित्र पर्व है.

स्कूल की ओर से भेजा गया संदेश सिर्फ पैरेंट्स से किया गया एक अनुरोध था, कोई ज़रूरी आदेश या दबाव नहीं था. हमने सिर्फ स्टूडेंट्स और पैरेंट्स से इन आठ दिनों के दौरान गैर-जरूरी या अस्वस्थ चीजें लंच बॉक्स में न रखने को कहा था, ताकि खाने की स्वस्थ आदतों को बढ़ावा दिया जा सके.”

मीरा रोड रेलवे स्टेशन के पास बड़ी साजिश नाकाम... ट्रैक पर मिले लकड़ी के दो बॉक्स, जांच में जुटी पुलिस
मीरा रोड : महाराष्ट्र के मीरा रोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर तोड़फोड़ के एक संदिग्ध मामले में लकड़ी के बॉक्स पाए गए। मुबंई पुलिस के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक निरीक्षण टीम को बुधवार रात करीब 9 बजे मीरा रोड और भयंदर रेलवे स्टेशनों के बीच मुंबई जाने वाले फास्ट ट्रैक पर दो बॉक्स मिले।

एक अधिकारी ने बताया कि वसई सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125(ए) (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला काम), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), और 329(3) (आपराधिक अतिक्रमण और घर में घुसना) तथा भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 152 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

अधिकारी ने आगे कहा, ये रेल यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के इरादे से संबंधित है। मीरा रोड के स्टेशन मास्टर ने अपनी शिकायत में कहा कि अज्ञात व्यक्तियों ने पटरी से उतरने या किसी अन्य तरह की बाधा पैदा करने के लिए ट्रैक पर लकड़ी के बॉक्स रखे थे, जिससे जान को खतरा हो सकता था। जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह काम जानबूझकर की गई शरारत या तोड़फोड़ का प्रतीत होता है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए जांच चल रही है।

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' बिना डिब्बे के तथाकथित कई इंजन से भरा है - देवेंद्र फडणवीस
मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार (4 अप्रैल) को दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव की लड़ाई 'विकास पुरुष' नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'खिचड़ी युति' के बीच है. बीजेपी के भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार सुनील मेंढे  के समर्थन में तुमसर, तिरोरा और पौनी में रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने यह बाती कही.

देवेंद्र फडणवीस ने आगे लोगों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, ताकि देश विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे. उन्होंने कहा कि यह ग्राम पंचायत चुनाव नहीं है, यह लोकसभा के लिए है. यह अगले पांच सालों के लिए सरकार चुनने के लिए है और इससे देश की प्रगति का भविष्य का रास्ता तय होगा.

उन्होंने दावा किया कि मोदी "इंजन" हैं जबकि सभी सहयोगी दल "कोच" हैं और सभी के लिए बैठने की जगह है, जबकि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' बिना डिब्बे के तथाकथित कई इंजन से भरा है. उन्होंने कहा कि अपने तीसरे कार्यकाल में नरेंद्र मोदी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को केंद्र की सौर ऊर्जा योजनाओं के तहत सिंचाई के लिए चौबीसों घंटे बिजली मिले. उन्होंने कहा कि एक करोड़ परिवार पहले ही 'सूर्य घर' योजना के लिए पंजीकृत हैं.

महाराष्ट्र में पहले, दूसरे, तीसरे , चौथे  और पांचवें चरण में चुनाव होगा. इसमें पहले चरण में 19 अप्रैल को 5 सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 8 सीटों पर, तीसरे चरण में 7 मई को 11 सीटों पर, चौथे चरण में 13 मई को 11 सीटों पर और पांचवे चरण में 20 मई को 13 सीटों पर चुनाव चुनाव होगा. जबकि चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे.