Mumbai Congress - Rokthok Lekhani

मुंबई कांग्रेस से निष्कासित हुए संजय निरुपम का बड़ा हमला, मैं घोषणा करता हूं कि...',
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में पूर्व सांसद संजय निरुपम ने गुरुवार को अपने निष्कासन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष किया और दावा किया कि ऐसा उनके पार्टी को अपना इस्तीफा भेजने के बाद किया गया है. अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार देर शाम निरुपम को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की मंजूरी दे दी.

मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख निरुपम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ऐसा लगता है कि पार्टी को कल रात मेरा इस्तीफा पत्र मिलने के तुरंत बाद, उन्होंने मेरा निष्कासन जारी करने का फैसला किया. ऐसी तत्परता देखकर अच्छा लगा. खड़गे को लिखे पत्र में निरुपम ने कहा, मैंने आखिरकार आपकी बहुप्रतीक्षित इच्छा को पूरा करने का फैसला किया है और मैं घोषणा करता हूं कि मैंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है.

निरुपम, जिनकी नजर मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र पर थी, आगामी संसदीय चुनावों के लिए शिवसेना (यूबीटी) को सीट लेने की अनुमति देने से पार्टी से नाराज थे. निरुपम के खिलाफ कार्रवाई की मांग तब बढ़ गई जब उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन की सीट-बंटवारे की बातचीत के दौरान मुंबई में सीटें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी को सौंपने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की.

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने स्टार प्रचारक के रूप में निरुपम का नाम हटा दिया था, जिससे संकेत मिलता है कि संकट बढ़ रहा है. मुंबई उत्तर से पूर्व सांसद ने यह भी कहा था कि कांग्रेस नेतृत्व को शिवसेना (यूबीटी) द्वारा खुद को कमजोर नहीं होने देना चाहिए. उन्होंने दावा किया था कि मुंबई में एकतरफा उम्मीदवार उतारने के शिवसेना (यूबीटी) के फैसले को स्वीकार करना कांग्रेस के विनाश की अनुमति देने जैसा है.

पूर्व शिवसैनिक, निरुपम ने 2005 में शिवसेना छोड़ दी. उन्होंने उत्तर भारतीय फेरीवालों का मुद्दा उठाया और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए. 2009 में, उन्होंने मुंबई उत्तर सीट से सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा. निरुपम 2014 में उसी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के गोपाल शेट्टी के खिलाफ चुनाव हार गए.

‘पहलवानों के आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर चुप क्यों?’ मुंबई यूथ कांग्रेस ने लगाए पोस्टर
महिला पहलवानों के प्रोटेस्ट को लेकर सचिन तेंदुलकर चुप क्यों? मुंबई प्रदेश युवक कांग्रेस ने यह सवाल पोस्टर लगाकर पूछा है. ये पोस्टर वायरल हो रहा है. राजधानी दिल्ली में देश के पदक विजेता महिला पहलवान यौन शोषण के विरोध में आंदोलन कर रही हैं. वे ब्रिज भूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस या केंद्र सरकार की भूमिका को लेकरकांग्रेस ने सीधे सचिन तेंदुलकर से सवाल कर दिया है और उनसे पूछा है कि उन्होंने अब तक इस पर कोई राय क्यों नहीं दी...Sachin Tendulkar's Silence Over Wrestler's Protest...

कुछ दिनों पहले पहलवान विनेश फोगट ने भी भारत के खेल जगत के दिग्गजों की ओर से समर्थन ना मिलने पर खेद जताया था. महिला पहलवानों के पक्ष में देश की कई विपक्षी पार्टियां सामने आई हैं. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इन महिला पहलवानों को काफी समर्थन मिल रहा है, लेकिन देश के खेल जगत के दिग्गजों की ओर से इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से बचा गया है. मुंबई प्रदेश युवक कांग्रेस ने इसलिए सचिन तेंदुलकर की ओर लक्ष्य करते हुए बैनर्स लगाए हैं, जो सोशल मीडिय में वायरल हो रहे हैं...Sachin Tendulkar's Silence Over Wrestler's Protest...

इन पोस्टरों और बैनरों के जरिए सचिन तेंदुलकर को लेकर कहा गया है,’ कोई राय नहीं रखने वाले भारतरत्न सचिन तेंदुलकर जी, भारत के आंतरिक मुद्दों पर आप मुंह सी कर क्यों बैठ गए? किसान आंदोलन पर बोलने वाली विदेशी महिला खिलाड़ी को आपने जवाब दिया था कि देश के आंतरिक मामलों पर नाक न घुसाएं. पर आज सचिन आपका देशप्रेम कहां चला गया? आप सीबीआई- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापे के डर से दबाव में आ गए क्या? ‘

सचिन की ओर इंगित करते हुए पोस्टर में यह भी लिखा है कि आप क्रिकेट के भगवान समझे जाते हैं. भारत रत्न भी हैं. खेल जगत से कुछ महिलाएं यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही हैं. ऐसे में आपकी वो इंसानियत अब कहीं क्यों नहीं दिखाई दे रही?

सचिन तेंदुलकर की चुप्पी पर जब संजय राउत से पूछा गया सवाल तो वे आंय, बांय, शांय करने लगे. उन्होंने कहा कि इस पर स्टैंड प्रधानमंत्री को लेना चाहिए. केंद्र सरकार को स्टैंड लेना चाहिए. महाराष्ट्र में ठीक है, हर एक ने अपनी-अपनी भूमिका तय की है. महिला पहलवानों को इंसाफ मिले, यह सबकी राय है. केंद्र सरकार उन्हें न्याय देने से इनकार कर रही है. इस तरह संजय राउत सचिन तेंदुलकर पर कुछ भी कहना टाल गए....Sachin Tendulkar's Silence Over Wrestler's Protest...

टिकट की आधिकारिक घोषणा होते ही कांग्रेस प्रत्याशी अशोक भाऊ जाधव के तेवर
ज़ैन सय्यद

मुंबई : अंधेरी पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से दो बार के पूर्व विधायक अशोक भाऊ जाधव को टिकट दिया गया है। टिकट की आधिकारिक घोषणा होते ही कांग्रेस प्रत्याशी अशोक भाऊ जाधव के तेवर ऐसे बदल गए हैं मानो वह सत्ताधारी पार्टी के विधायक हो। कल तक एक बेल पर फ़ोन उठाने वाले अशोक जाधव का फ़ोन दो दिनों से नही उठ रहा है। जिस कारण आम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में दबा दबा आक्रोश पनप रहा है। कांग्रेस के एक स्थानीय सक्रिय कार्यकर्ता ने तो आक्रोश में यहां तक कहा की कांग्रेस के नेताओं का यही घमंड तो पार्टी को धरातल में पहुंचा चुका है। देखना इस बार फिर पिछली बार से अधिक वोटों से भाऊ हारेगा।
इतना आक्रोश क्यो यह पूछने पर वह कार्यकर्ता इस संवाददाता से ही पूछ बैठा की भाऊ के चमचे हो क्या?? हालांकि जब उसे मालूम पड़ा कि हम मीडिया से हैं तो हमारी मिन्नतें करने लगा। इस वादे के साथ कि तुम्हारा नाम नही आएगा तो उसने बोला कि चुनाव में ज़मीन पर उतर कर काम कार्यकर्ता करते हैं लेकिन भाऊ कल से टिकट का आधिकारिक एलान के बाद से ही हम ज़मीनी कार्यकर्ताओं का फ़ोन नही उठा रहे। यह ठीक है कि भाऊ के पास बहुत काम होगा लेकिन हमारा फ़ोन तो भाऊ की बेटी नगरसेविका अल्पा भी नही उठा रही। हमे कैसे पता चले कि आज की रणनीति क्या है और आज किन किन क्षेत्रों में जाना है।
वहां पर जमे कुछ अन्य कार्यकर्ताओं का भी यही मानना था कि पार्टी की दुर्गति का मुख्य कारण यही है कि नेता पार्टी कार्यकर्ता की बात नही सुनते। पिछले काफी दिनों से लगातार आम कार्यकर्ताओं के सम्पर्क में रहने के बाद अचानक भाऊ कल से किसी का फोन नही उठा रहे। कुछ कार्यकर्ता तो भाऊ को खुलेआम चेतावनी भी दे रहे कि अभी चुनाव में समय है भाऊ की कार्यकर्ताओं के प्रति बेरुखी उन्हें चुनावों में भारी पड़ सकती है।

मेरी चिट्ठी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया, इसलिए मैंने पार्टी छोड़ने का निश्चय कर लिया
उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी की लापरवाही से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। मीडिया में दिए गए अपने बयान में कहा है कि मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने का ख्याल मेरे दिमाग में उसी समय आ गया था, जब बार-बार कोशिशों के बाद भी 16 मई को लिखी गई मेरी चिट्ठी पर तत्कालीन मुंबई कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मेरी चिट्ठी पर कोई एक्शन तो नहीं लिया, उल्टा मेरी चिट्ठी में लिखी गई गोपनीय बातें मीडिया को भी लीक कर दी गई। ये मेरे विचार में मेरे साथ धोखा था। ऐसे समय में जब कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस को डूबता जहाज समझकर पार्टी से नाता तोड़ रहे हैं। वहीं अब इस फेहरिस्त में बालीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का नाम भी शामिल हो गया है।

अपनी शिकस्त के लिए कांग्रेस के ही कुछ नेताओं पर भीतरघात का इल्जाम लगाया

उर्मिला ने 2019 आम चुनावों में उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और हार गई थीं। उर्मिला ने अपनी शिकस्त के लिए कांग्रेस के ही कुछ नेताओं पर भीतरघात का इल्जाम लगाया था। इस संबंध में उन्होंने पार्टी को शिकायती चिट्ठी भी लिखी थी। किन्तु उर्मिला का आरोप था कि कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने उनका वो पत्र मीडिया में लीक कर दिया है। अब उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए मीडिया में बयान जारी किया है।