Milind Deora - Rokthok Lekhani News

मुंबई में राजनीति बिसात के दांव में फंसे दिग्गज... मिलिंद देवड़ा, वर्षा गायकवाड लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!
मुंबई: लोकसभा सीटों पर मुंबई में उम्मीदवारों के चयन को लेकर जो गतिरोध बना हुआ था, वह अब टूट रहा है। दूसरे चरण के चुनाव के बाद मुंबई की सीटों के लिए महायुति और महा विकास आघाडी के उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक महायुति में दक्षिण मुंबई सीट के लिए मिलिंद देवड़ा का नाम लगभग फाइनल हो गया है।

वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के चुनाव चिह्न पर दक्षिण मुंबई से महायुति के उम्मीदवार होंगे! दक्षिण मुंबई में मुकाबला शिवसेना बनाम शिवसेना होगा, क्योंकि इस सीट पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने मौजूदा सांसद अरविंद सावंत को पहले ही चुनाव मैदान में उतार दिया है। इसी तरह महा विकास आघाडी में से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड का भी लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग फाइनल हो गया है। वर्षा गायकवाड दक्षिण-मध्य मुंबई की जगह उत्तर-मध्य मुंबई से कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती हैं।

हालांकि उत्तर मध्य मुंबई की सीट पर अब तक महायुति में बीजेपी ने भी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इस सीट से मौजूदा सांसद पूनम महाजन हैं, लेकिन बीजेपी से उन्हें दोबारा टिकट मिलेगा या नहीं, तय नहीं है। इस सीट पर प्रसिद्ध वकील उज्ज्वल निकम के नाम की चर्चा भी है।

मनसे की महासचिव शालिनी ठाकरे ने ट्वीट कर साफ किया कि संजय निरुपम और रविंद्र वायकर जैसे आयातित उम्मीदवारों का कार्यकर्ता समर्थन नहीं करेंगे। हमने समर्थन नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व को दिया है। इसके तुरंत बाद ही निरुपम ने ट्वीट कर ससुराल महाराष्ट्र में होने का हवाला देते हुए समर्थन मांगा।

इससे पहले, मनसे को धनुष-बाण के चुनाव चिह्न पर उम्मीदवार उतारने का सुझाव दिया गया था, जिसे पार्टी ने अमान्य कर दिया था। उत्तर-पश्चिम सीट पर लंबे समय से शिवसेना (शिंदे) योग्य उम्मीदवार का इंतजाम करने में लगी है, लेकिन मनसे के विरोध के बाद इस मामले में पेंच फंस गया है। एकनाथ शिंदे हर हाल में उन सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रहे हैं, जहां पिछले चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार जीते थे, लेकिन इसमें उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई की उत्तर-मध्य सीट भी सूनी पड़ी है। इस सीट के लिए दोनों प्रमुख गठबंधन की ओर से अब तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं हुआ है। कांग्रेस की ओर से वर्षा गायकवाड, भाई जगपात और नसीम खान के नामों की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव सेना की इस सीट में बड़ी भूमिका है। वर्षा गायकवाड के नाम पर यहां सहमति बन सकती है। हालांकि, कांग्रेस के एक महासचिव सुरेश शेट्टी के लिए अपना जोर लगा रहे हैं। वहीं, बीजेपी ने भी इस सीट पर पत्ते नहीं खोले हैं। कई दौर की बैठकों के बाद भी पूनम महाजन का टिकट फाइनल नहीं हुआ है।

दक्षिण मुंबई की सीट पर महायुति की तरफ से कोई उम्मीदवार तय नहीं हो सका है, जबकि उत्तर मुंबई की सीट पर महा विकास आघाडी को कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा। दक्षिण मुंबई की सीट पर बीजेपी और शिवसेना (शिंदे) दोनों अपना उम्मीदवार चाह रही हैं। देश की प्रतिष्ठित सीटों में गिनी जाने वाली इस सीट पर उद्धव सेना ने पहले ही अरविंद सावंत के रूप में मराठी उम्मीदवार दे दिया है, जबकि उत्तर मुंबई में शिवसेना के पास विनोद घोसालकर के रूप में मजबूत उम्मीदवार है और कांग्रेस से कामगार नेता भाई जगपात, जिलाध्यक्ष कालू बुधेलिया, भूषण पाटील के नाम पर चर्चा हो रही है।

मुंबई की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उत्तर भारतीय और मुस्लिम समाज को अब भी नुमाइंदगी का इंतजार है। करीब 35 लाख वोटर्स वाले इन समाज के प्रतिनिधि भी इसकी मांग लंबे समय से कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान राजनीतिक स्थिति में दोनों प्रमुख गठबंधन की ओर से अब इसकी संभावना बनती नजर नहीं आ रही है।

कांग्रेस अब काफी हद तक हो गई है वामपंथी - मिलिंद देवरा
मुंबई: शिवसेना के राज्यसभा सदस्य मिलिंद देवरा ने दावा किया कि किसी जमाने में आर्थिक सुधारों की शुरुआत करने वाली कांग्रेस का वर्तमान में विभाजनकारी आर्थिक एजेंडा है, जो भारत के आर्थिक विकास को पटरी से उतारना चाहता है। देवरा ने कहा कि कांग्रेस अब काफी हद तक वामपंथी हो गई है और उन नीतियों के बारे में बात करती है, जो वामपंथ और समाजवाद से प्रेरित हैं और ये दोनों ही विचारधाराएं दुनिया भर में विफल रही हैं। देवरा ने कहा कि कांग्रेस को उन नीतियों के बारे में बात करनी चाहिए, जो ईंधन नवाचार और निवेश को बढ़ाये।

इस वर्ष जनवरी में कांग्रेस छोड़ कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए देवरा ने कहा कि 1991 के आर्थिक सुधार, पिछले 60 से 70 वर्षों की कांग्रेस की नीतियों ने व्यापारियों और धन सृजनकर्ताओं को पनपने का मौका दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि अब कांग्रेस पार्टी उन्हें नाम से पुकारने, उन्हें गालियां देने और उनकी आलोचना करने की कोशिश कर रही है।

देवरा ने दावा किया, ''यह इस बात का संकेत है कि कांग्रेस अपनी ही बनाई हुई परंपरा से दूर भाग रही है।'' उन्होंने कहा, ''किसी जमाने में कांग्रेस के पास भारत को आगे ले जाने का आर्थिक एजेंडा था। आज मुझे लगता है कि कांग्रेस का आर्थिक एजेंडा विभाजनकारी है, जो भारत के आर्थिक विकास को पटरी से उतारना चाहता है। आज भारत में वाकई दिलचस्प बयार चल रही है और दुनिया चीन से हटकर भारत में निवेश करना चाहती है।'' मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे देवरा ने कहा, ''हमें इस मौके का फायदा उठाना चाहिए।''

वर्ष 2004 से 2014 तक दक्षिण मुंबई से लोकसभा सदस्य रहे देवरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के कई नेता पार्टी के मौजूदा आर्थिक दृष्टिकोण से इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की अगुवाई में 1991 में आर्थिक सुधार लागू किये थे। शिवसेना सांसद ने कहा, ''लेकिन कांग्रेस अब उन सुधारों से दूर भाग रही है, कतरा रही है।''

मिलिंद देवड़ा ने खोल दिया राज... शिंदे के आशीर्वाद से मुंबई दक्षिण से लड़ेंगे चुनाव
मुंबई : ऐसे समय में जब 2024 का लोकसभा चुनाव करीब है, बहुत से समीकरण उसी के इर्द-गिर्द साधे जाएंगे. नया साल शुरू होते ही जब कांग्रेस के एक दिग्गज युवा नेता का इस्तीफा हुआ तो उसकी वजह तलाशी जाने लगी. कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ मुंबई के युवा चेहरे मिलिंद देवड़ा आखिर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में क्यों शामिल हुए? इसका जवाब मिलिंद के उस लेटर में ही छिपा है, जो उन्होंने अपने फैसले के बाद हिंदी, अंग्रेजी और मराठी में लिखा है.

उन्होंने पहली लाइन में लिखा कि प्रिय मतदाताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों, मेरे लिए यह बताना जरूरी है कि मैंने कांग्रेस से अलग होने और सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के साथ जुड़ने का फैसला क्यों किया? कांग्रेस में सुधारों और जवाबदेही में सुस्ती के साथ गांधी परिवार की बात करते हुए उन्होंने आखिर के पैराग्राफ में इस बात संकेत दिया है कि उनका मकसद क्या है.

हां, पहले वो पैराग्राफ पढ़ लीजिए. मिलिंद ने लिखा है, 'कांग्रेस के साथ परिवार के 55 साल से चले आ रहे राजनैतिक रिश्तों के बाद, मेरा अलग होने का फैसला बहुत ही भावुक करने वाला है. मैं ऐसे नेता के साथ काम करना चाहता हूं जो रचनात्मक विचारों को महत्व देता है, मेरी क्षमताओं को पहचानता है. देश और राज्य की उन्नति के लिए संसद में मेरा उपयोग करना चाहते हैं.

एकनाथ शिंदे जी मेरी क्षमताओं पर विश्वास करते हैं और इस बात का प्रतीक हैं कि मेहनत से असंभव काम भी संभव हो सकता है.' आखिर की दो लाइनों से साफ संकेत मिलता है कि मिलिंद देवड़ा ने लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी संभावनाएं सेट होने के बाद ही इतना बड़ा फैसला लिया. वह शिंदे गुट की तरफ से साउथ मुंबई से चुनाव लड़ सकते हैं. दरअसल, वह मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं और वहां उनका अच्छा खासा प्रभाव है. 2019 के चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था.

मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर बोले संजय राउत, दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर नहीं होगा कोई समझौता...
मुंबई :  मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद देवड़ा द्वारा पार्टी से इस्तीफा देने के बाद शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दक्षिण मुंबई सीट पर कोई समझौता नहीं होगा। दरअसल, मिलिंद देवड़ा ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) द्वारा ठोंके गए दावे को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

संजय राउत ने कहा कि हम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा को जानते हैं। बहुत बड़े नेता हैं, कांग्रेस के साथ उनका जो लगाव था, उनकी जो निष्ठा थी, हम बोलते थे कि उनका आदर्श रखिए कि पार्टी के लिए क्या करना चाहिए। कैसे त्याग करना चाहिए।

संजय राउत ने रविवार को कहा कि दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अरविंद सावंत दो बार के सांसद हैं। उनके दोबारा चुनाव लड़ने में क्या गलत है? इस पर कोई समझौता नहीं होगा।

बता दें कि मिलिंद देवड़ा पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत मुरली देवड़ा के बेटे हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अशोक चव्हाण ने कहा था कि मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे।