samosas - Rokthok Lekhani News

इंदौर : चाय आधी, छोटे हुए समोसे और तवा रोटी गायब… गैस किल्लत में सिकुड़ा ‘स्वाद’ का शहर
इंदौर : कमर्शियल गैस टंकी की किल्लत का असर अब स्वाद पर नजर आने लगा है। खाने-पीने के लिए मशहूर इंदौर के मैन्यू कम हो चले हैं। कहीं ग्लास में चाय कम हो गई, समोसे-आलूबड़े के आकार छोटे कर दिए गए हैं तो कहीं दाम ज्यादा हो चुके हैं। वैकल्पिक डीजल भट्टी गैस के मुकाबले महंगी पड़ रही है। कई दुकानों और स्टॉल पर तो ताले डल गए हैं। दुकानदार आइटम भी कम बना रहे हैं। गैस के कारण स्वाद से लेकर आर्थिक तौर पर भी प्रभाव पड़ रहा है। हालात कब सामान्य होंगे इस बारे में जिम्मेदार कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।

कई रेस्टोरेंट, चाय-नाश्ते स्टॉल पर लगा ताला
एमजी रोड प्रेस क्लब के पास स्थित एक रेस्टोरेंट करीब 15 दिन से बंद है। राजा प्रजापत ने बताया, गैस टंकी नहीं मिलने से रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा। राजा का पाटनीपुरा में एक रेस्टोरेंट और है। कुछ दिन पहले तक यहां टंकी मिली, लेकिन अब बंद हो गई। यहां डीजल भट्टी से जैसे-तैसे काम किया जा रहा है। कृष्णपुरा छत्री पर पोहे, आलूबड़ा, जलेबी का स्टॉल लगाने वाले अनिल राजपाल ने भी अपना काम 15 दिन से बंद कर रखा है। अनिल का कहना है कि मेरे पास कमर्शियल गैस कनेक्शन है, उसके बाद भी टंकी नहीं मिल रही है। चंदननगर डी सेक्टर में सूरज ने अपनी चाय-नाश्ते की दुकान बंद कर रखी है।

किसी ने बढ़ाए दाम तो किसी ने की चाय कम
कमर्शियल गैस टंकी से सबसे ज्यादा प्रभावित छोटे दुकानदार और चाय नाश्ते की दुकानें हो रहे हैं। सिरपुर के गणेश त्रिवेेदी ने बताया, हमने चाय, समोसा, कचोरी के रेट तो नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन चाय की मात्रा कम कर दी है। समोसा-कचोरी को थोड़ा छोटा किया है। नृसिंह बाजार के एक दुकानदार ने समोसा, कचोरी और पोहा के दाम बढ़ा दिए हैं।

वैकल्पिक ईंधन महंगा, कई आइटम बंद किए
कोठारी मार्केट के कचोरी दुकानदार दीपक भोजावत ने बताया, उनकी दुकान पर कई तरह के नाश्ते के आइटम मिलते हैं। कचोरी के लिए डीजल भट्टी लगाई है जो गैस से महंगी पड़ रही है। हर दिन 1700 रुपए की दो टंकी से काम चल जाता था, अब डीजल भट्टी में 5 से 7 हजार रुपए तक रोज डीजल का खर्च आ रहा हैं। इस वजह से चाय, भजिए, खमण जैसे आइटम बंद कर दिए हैं। प्रकाश राठौर ने बताया, हम भट्टी, इंडक्शन, तंदूर का उपयोग कर रहे हैं।

मुंबई : लोकल रेट पर मुंबई एयरपोर्ट में मिल रहा चाय-समोसा! महंगाई से परेशान यात्रियों के लिए इस कैफे का बड़ा तोहफा
मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब यात्रियों को 'स्ट्रीट रेट' पर खाना मिलेगा. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने उड़ान यात्री कैफे का ई-उद्घाटन किया है. टर्मिनल 2 (T2) पर स्थित इस कैफे में चाय और पानी मात्र 10 रुपये में, जबकि कॉफी और समोसे जैसे स्नैक्स सिर्फ 20 रुपये में उपलब्ध हैं. सामान्यत: हवाई अड्डों पर एक कप चाय या एक समोसा खरीदने के लिए 200 रुपये से ज्यादा पेमेंट करना पड़ता है. यात्रियों की इसी मजबूरी और बेबसी के बीच मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसकी सभी जगह चर्चा हो रही है. अब यात्रियों को एयरपोर्ट के भीतर भी लगभग वही दाम चुकाने होंगे, जो वे अपने शहर की किसी साधारण दुकान पर देते हैं. इस बदलाव की शुरुआत मुंबई के व्यस्ततम हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे के आधिकारिक उद्घाटन के साथ हुई है, जो हवाई सफर को और भी अधिक समावेशी बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है.

उड्डयन मंत्री ने किया उड़ान कैफे का उद्घाटन

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने उड़ान यात्री कैफा का ई-उद्घाटन किया. उद्घाटन के दौरान उन्होंने इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर हवाई अड्डों की सुविधाओं को सर्वसमावेशी बनाने के अभियान का हिस्सा बताया. यह कैफे विशेष रूप से उन यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो अब तक एयरपोर्ट पर महंगे खाने की वजह से हिचकिचाहट महसूस करते थे. यह नया आउटलेट टर्मिनल 2 (T2) के चेक-इन एरिया में डिपार्चर गेट नंबर 1 और 2 के बीच स्थित है, जिससे यात्रियों के लिए यहां तक पहुंचकर किफायती नाश्ते का आनंद लेना बेहद आसान हो गया है.

एयरपोर्ट पर चाय-समोसा इतना सस्ता!

उड़ान यात्री कैफे का मेन्यू कार्ड इतना किफायती है कि पहली बार देखने पर किसी को भी यकीन करना मुश्किल हो सकता है, जहां एयरपोर्ट की सामान्य दुकानों पर पानी की एक बोतल के लिए भी 50 रुपये से अधिक खर्च करने पड़ते हैं, वहां इस कैफे में चाय और पानी की बोतल मात्र 10 रुपये में उपलब्ध है. इतना ही नहीं, कॉफी, समोसा, विभिन्न स्नैक्स और डेजर्ट्स के लिए यात्रियों को मात्र 20 रुपये का भुगतान करना होगा. यह दरें उन लोगों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं हैं जो अक्सर हवाई अड्डों पर मिलने वाली वस्तुओं के 500% तक के मार्कअप (मुनाफाखोरी) से परेशान रहते थे.

पिंपरी-चिंचवड़ में समोसे में निकला कंडोम और पत्थर, तंबाकू, गुटखा
पुणे : पिंपरी-चिंचवड़ में एक प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी की कैंटीन में परोसे गए समोसे में कथित तौर पर कंडोम, पत्थर, तंबाकू, गुटखा आदि पाए गए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जांच से पता चला कि एक व्यवसायी ने एक नए ठेकेदार से कैटरिंग का ठेका हासिल करने के लिए इस भयावह कृत्य की योजना बनाई थी.

बताया जा रहा है कि आरोपी रहीम शेख कैंटीन का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने की वजह से नाराज था. कैटलिस्ट सर्विस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ऑटोमोबाइल फर्म के अनुसार एसआरएस एंटरप्राइजेज नाम की कंपनी को समोसे का कॉन्ट्रेक्ट दिया गया था, जब इस कंपनी ने समोसे की सप्लाई दी तो एक दिन बैंडेज निकला. इसके बाद इस कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया गया था.

इसके बाद दूसरी कंपनी मनोहर एंटरप्राइजेज को ठेका दे दिया गया. रहीम शेख दूसरी कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट देने से भड़क गया, उसने इसके बाद एक साजिश रची, ताकि कंपनी के मालिक से बदला लिया जा सके. रहीम शेख ने इसके बाद अपने दो कर्मचारियों को मनोहर एंटरप्राइजेज के कैंटीन में भर्ती करवा दिया. इन कर्मचारियों फिरोज शेख और विक्की शेख ने कंडोम, तंबाकू और पत्थर वाले समोसे तैयार किए. वहीं जब कंपनी के कर्मचारियों ने समोसे खोलकर देखे, तो उनमें आपत्तिजनक चीजें मिलीं. इसके बाद शिकायत दर्ज करवाई गई.

चिखली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि हमने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 (जहर के जरिए चोट पहुंचाना) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है. उन्होंने आगे कहा कि दोनों आरोपी कर्मचारियों ने बताया कि वह एसआरएस एंटरप्राइजेज के कर्मचारी हैं और उनके ओनर ने उन्हें मनोहर एंटरप्राइजेज द्वारा आपूर्ति किए गए भोजन में मिलावट करने के लिए भेजा था. वहीं रहीम शेख, अजहर शेख और मजहर शेख की पहचान ओनर के रूप में की गई है. पुलिस आगे की जांच में जुटी है.