adulterated - Rokthok Lekhani News

मुंबई: 598 लीटर मिलावटी दूध जब्त; दो गिरफ्तार
मुंबई: मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ लगातार चल रही सख्त कार्रवाई के बाद अब मिलावटी खाद्य पदार्थों, खासकर दूध के कारोबार पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने हाल के दिनों में मिलावटी दूध और डेयरी उत्पादों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। इसी कड़ी में मुंबई क्राइम ब्रांच की की कांदिवली यूनिट और एफडीए ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोरेगांव पश्चिम से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो नामी कंपनियों के दूध में अशुद्ध पानी मिलाकर उसे दोबारा सील कर बाजार में बेचने की तैयारी कर रहे थे।

सीनियर इंस्पेक्टर शशिकांत जगदाले ने बताया कि उनकी  यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी कि गोरेगांव पश्चिम के प्रेम नगर स्थित एक कमरे में अमूल और गोकुल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के दूध के पैकेटों से दूध निकालकर उसमें अशुद्ध पानी मिलाया जा रहा है। इसके बाद पैकेटों को मोमबत्ती और गर्म पिन की मदद से फिर से सील कर उन्हें असली पैकेट की तरह बाजार में बेचा जा रहा था। सूचना की पुष्टि होने के बाद बुधवार तड़के क्राइम ब्रांच की टीम ने एफडीए के अधिकारियों के साथ छापा मारा।

पैकेट में गंदा पानी मिला रहे थे आरोपी
जांच में सामने आया कि आरोपी दूध के पैकेटों को कैंची से काटकर उनमें से कुछ मात्रा में दूध निकालते थे और उसकी जगह अशुद्ध पानी भर देते थे। इसके बाद पैकेटों को इस तरह दोबारा सील किया जाता था कि ग्राहक को किसी तरह का संदेह न हो। क्राइम ब्रांच का कहना है कि यह मिलावटी दूध छोटे बच्चों समेत आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता था। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में हाल के दिनों में एफडीए ने 'सुरक्षित खाद्य, सुरक्षित महाराष्ट्र' अभियान के तहत दूध और डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। राज्य के कई जिलों में दूध के नमूने लेकर जांच की गई, संदिग्ध इकाइयों पर छापे मारे गए और बड़ी मात्रा में मिलावटी उत्पाद जब्त किए गए।

मुंबई : विशेष छापों के दौरान २१८ किलोग्राम मिलावटी पनीर और ४७८ लीटर दूषित दूध नष्ट
मुंबई : त्योहारों के मौसम की शुरुआत के साथ ही एफडीए ने मुंबई में मिलावटखोरी के खिलाफ अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने ४२ खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया है। प्रयोगशाला परीक्षण के लिए ५५ खाद्य नमूने एकत्र किए हैं और विशेष छापों के दौरान २१८ किलोग्राम मिलावटी पनीर और ४७८ लीटर दूषित दूध नष्ट किया है।

एंटॉप हिल में मिलावटी पनीर जब्त
एंटॉप हिल में पुलिस के साथ मिलकर की गई एक बड़ी कार्रवाई में एफडीए अधिकारियों ने बिना लेबल के बेचे जा रहे एनालॉग चीज को जब्त किया। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए रख लिए गए, जबकि शेष २१८ किलो चीज को बाजार में पनीर के रूप में बेचे जाने से रोकने के लिए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। एफडीए के संयुक्त आयुक्त (खाद्य) मंगेश माने ने पुष्टि की कि नष्ट किए गए चीज की अनुमानित कीमत ५४,६२५ रुपए है।

दहिसर में ४७८ लीटर दूषित दूध नष्ट
दहिसर में एक अन्य मामले में विभिन्न ब्रांडों के दूध में मिलावट करने वाले एक मिलावटखोर को पकड़ा गया, जिसके परिणामस्वरूप उपभोक्ताओं के लिए असुरक्षित समझे गए ४७८ लीटर दूध को जब्त कर नष्ट कर दिया गया।

फेरीवालों से खरीदारी के खिलाफ चेतावनी
माने ने कहा कि फेरीवालों या सड़क किनारे विक्रेताओं से मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदने के प्रति भी आगाह किया, क्योंकि ऐसे उत्पाद अक्सर गुणवत्ता जांच से बच जाते हैं। पैकेज्ड उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं को प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए पैकेजिंग विवरण जैसे सीरियल नंबर, कोड, मॉडल नंबर, ट्रेडमार्क और पेटेंट जानकारी की जांच करनी चाहिए।

मुंबई : मिलावटी और हानिकारक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर चिंता; एफडीए की आलोचना
मुंबई : राज्य में मिलावटी और हानिकारक खाद्य पदार्थों की “बिना निगरानी” बिक्री पर चिंता व्यक्त करते हुए, एमएलसी सत्यजीत तांबे ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग की “कार्रवाई की कमी” के लिए आलोचना की। तांबे ने विधान परिषद में कहा कि ‘स्टिंग’ और ‘चार्ज्ड’ एनर्जी ड्रिंक और एनालॉग पनीर जैसे उत्पाद खुलेआम बेचे जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि यह मुद्दा युवाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।

गौरतलब है कि उन्होंने पिछले साल भी विधान परिषद में इस मुद्दे को उठाया था और सरकार से स्कूलों और कॉलेजों के 500 मीटर के दायरे में एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया था। उन्होंने जनवरी में एफडीए मंत्री नरहरि जिरवाल से भी मुलाकात की थी। फिर भी, बार-बार अपील के बावजूद आज तक पर्याप्त कार्रवाई न होना बेहद चिंताजनक है, तांबे ने जोर देकर कहा।

मुंबई में मिलावटी शराब पर लगाम लगाने के लिए अभियान शुरू...
मुंबई : राज्य के उत्पाद शुल्क विभाग ने मिलावटी शराब पर लगाम लगाने के लिए अभियान शुरू किया है. सभी परमिट रूम, होटल, क्लब और बार संचालकों को ग्राहक को दिए जाने वाले बिल में शराब के ब्रांड का नाम, पैग की संख्या, बेची गई शराब की कीमत का विवरण दर्ज करने का आदेश दिया गया है। साथ ही राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के आयुक्त ने ग्राहकों से अपने बिलों को ठीक से जांचने की भी अपील की. विजय सूर्यवंशी द्वारा किया गया।

शराब के उत्पादन और बिक्री से राज्य सरकार को बड़ी मात्रा में राजस्व मिलता है. हालांकि, विभाग को राज्य में परमिट रूम, होटल, क्लब और बार में महंगी और उच्च गुणवत्ता वाली शराब में मिलावट की कई शिकायतें मिली हैं। महंगी शराब की मिलावटी बोतलों में हल्की क्वालिटी की शराब की बिक्री से सरकारी राजस्व की हानि हो रही है. इसके अलावा ग्राहकों को चूना भी लगाया जा रहा है.

इसे रोकने के लिए ग्राहक को दिए जाने वाले बिल में बेचे जाने वाले ब्रांड का नाम, पैग की संख्या और उसकी कीमत का जिक्र करने का आदेश दिया गया है. इसकी निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं. साथ ही 'एफएल-3' लाइसेंस का निरीक्षण करते समय शराब विक्रेताओं के पास उपलब्ध भुगतान (बिल) प्रति का भी सत्यापन कर लिया जाए। विभाग ने गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं.

विभाग ने उपभोक्ताओं से महंगे ब्रांड की शराब खरीदते समय बार संचालकों द्वारा दिए गए बिल की जांच करने का आग्रह किया है। राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने शराब प्रेमियों से आग्रह किया है कि अगर ब्रांड का नाम और पैग की संख्या बिल में शामिल नहीं है तो वे सीधे विभाग से शिकायत करें।

बिल के विवरण के संबंध में आदेश का अनुपालन न होने की स्थिति में क्षेत्राधिकारी के साथ-साथ निरीक्षक भी जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इसलिए, उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों, निरीक्षकों ने परमिट रूम, होटल, क्लब और बार में जाकर निरीक्षण अभियान चलाया है।