single - Rokthok Lekhani

मुंबई : हजारों कुटुंब एक ही अस्पताल पर निर्भर; -सेवन हिल्स को दोबारा पैनल में लेने की मांग
मुंबई : २४ घंटे ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी आज अपनी ही स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इंतजार करने को मजबूर हैं। हजारों पुलिस परिवार इलाज के लिए सिर्फ एक ही अस्पताल पर निर्भर हैं, जिससे गंभीर बीमारी की स्थिति में भारी परेशानी खड़ी हो रही है। पश्चिमी उपनगर में सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों के लिए सेवन हिल्स अस्पताल को पैनल से बाहर किए जाने के बाद संकट और गहरा गया है। ऐसे में सेवन हिल्स को दोबारा पैनल में शामिल करने की मांग शिवसेना विधायक अनंत (बाला) नर ने कल विधानसभा में की, ताकि वर्दीधारियों एवं उनके परिवारों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके।

पूरक मांगों पर चर्चा के दौरान अनंत नर ने जोगेश्वरी-पूर्व क्षेत्र में खाद्य व नागरिक आपूर्ति और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की ओर सदन का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने जोगेश्वरी-पूर्व के बिंबिसार नगर में राशन वितरण कार्यालय उपलब्ध कराने, राशन दुकानों में वरिष्ठ नागरिकों के अंगूठे के निशान मशीन पर न आने की समस्या का समाधान करने, जोगेश्वरी के सर्वोदय नगर स्थित बंद पड़े दवाखाने की मरम्मत करने, राजमार्ग के किनारे ईसाई कब्रिस्तान के लिए दी गई जमीन पर जल्द निर्माण कराने तथा जोगेश्वरी लिंक रोड से प्रभावित प्रताप नगर श्मशानभूमि की जगह पर आसपास के झोपड़पट्टीवासियों का पुनर्वास कर वहां श्मशानभूमि विकसित करने की मांग भी की।

आईसीयू की भारी कमी
जोगेश्वरी के ट्रॉमा अस्पताल में तीन में से दो आईसीयू, अस्पताल शुरू होने के दो साल बाद ही बंद हो गए थे और अब तक शुरू नहीं हुए हैं। वहां पर्याप्त मानवबल भी नहीं है। कुछ डॉक्टर केवल उपस्थिति दर्ज कर अन्यत्र काम करते हैं। इसकी जांच की जाए। इस तरह की मांग भी नर ने की। कोरोना काल के बाद उपनगरों में फेफड़ों के रोग बढ़े हैं, लेकिन आईसीयू की कमी है। इसलिए ट्रॉमा अस्पताल के बंद पड़े आईसीयू को तत्काल शुरू किया जाए, यह आग्रह भी उन्होंने किया। साथ ही नाट्यगृह, पुस्तकालय और अग्निशमन विभाग से जुड़े मुद्दे भी उन्होंने उठाए।

शिवसेना विधायक ने उठाई आवाज
जोगेश्वरी और आस-पास के क्षेत्रों में कई पुलिस कॉलोनियों में हजारों पुलिस परिवार रहते हैं। फिलहाल, इलाज के लिए पैनल में केवल वॉकहार्ट अस्पताल उपलब्ध है। विधायक (बाला) नर ने कहा कि सेवन हिल्स अस्पताल पहले पैनल में था, लेकिन अब हटाए जाने के कारण पुलिसकर्मियों को केवल वॉकहार्ट अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे उन्हें गंभीर परेशानी होती है।

नई दिल्‍ली : एक्‍सपर्ट बोले- देश में मांग बढ़ने के साथ सस्‍ते होंगे ईवी; एक चार्ज में लंबा सफर तय करेंगी
नई दिल्‍ली : देश में जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग बढ़ेगी, वैसे वैसे इनकी कीमतों में कमी आएगी. इस तरह जल्‍द ही ईवी आम लोगों के पहुंच में आ जाएगी. सरकार पर्यावरण को बचाने के लिए ईवी को बढ़ावा दे रही है. इतना ही नहीं बैट्री भी ऐसी होंगी, जिससे एक चार्ज से लंबी दूरी का सफर तय होगा. यह बात एक्‍सपोट मार्ट में रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया (आरईआई) 2025 एक्सपो में ईवी और रिन्यूएबल एनर्जी में शामिल तमाम एक्‍सपर्ट ने कही.

रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय अन्‍य मंत्रालयों और संगठनों के साथ मिलकर केन्‍द्र सरकार के लक्ष्‍य को पूरा करने प्रयास कर रहा है. रिन्यूएबल एनर्जी के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने कहा कि 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित क्षमता का लक्ष्य अब सिर्फ सपना नहीं, बल्कि तेजी से हकीकत बन रहा है. नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शुरू हुए रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया (आरईआई) 2025 एक्सपो इसी दिशा में एक बड़ा कदम है. इसमें देश विदेश की कई कंपनियां भाग ले रही हैं. एक्‍सपो में सौर, पवन, बैटरी स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर फोकस रहा.

मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर 2025 तक भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 223 गीगावाट पहुंच चुकी है. इसमें सौर 123 गीगावाट, पवन 52 गीगावाट प्रमुख हैं। साल के अंत तक सौर क्षमता 104 गीगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है. सरकार ने 32 लाख करोड़ रुपये के निवेश की कही है. 162 गीगावाट की परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं और 100 गीगावाट की बोलियां जारी हैं. इस साल 29.5 गीगावाट की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है. लेकिन लक्ष्य के लिए हर साल 38-40 गीगावाट जोड़ना जरूरी है, जबकि औसत अभी 15 गीगावाट ही रहा है. इस तरह के आयोजन इस लक्ष्‍य को पूरा करने में सहयोग करेंगे.

मोदी सरकार के नेतृत्व में रिन्यूएबल एनर्जी में क्रांति आई है. 2014 से क्षमता लगभग तीन गुना बढ़कर जून 2025 तक 226.8 गीगावाट हो गई. पिछले वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड 25 गीगावाट जोड़े गए. पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना से 20 लाख से ज्यादा घरों में सोलर लग चुका है, लक्ष्य 1 करोड़ घरों का है जो 30 गीगावाट रूफटॉप सोलर जोड़ेगा.

मुंबई : रेस्टोरेंट जहां लोग एक ही शाम में लाखों रुपये खर्च कर देते हैं; टर्नओवर 1 रात में 2-3 करोड़ रुपये
मुंबई : शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक धोखाधड़ी के मामले में घिरे हैं, जहां उन पर एक जूहू-स्थित एक बिजनेसमैन के 60.48 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है. कोर्ट में केस चल रहा है. इस मामले में घिरने के तुरंत बाद ही बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने फैंस को जानकारी दी कि उन्होंने तंगी की वजह मुंबई के बांद्रा स्थित रेस्टोरेंट ‘बैस्टियन’ बंद कर दिया. ये हैरान करने वाली खबर थी, क्योंकि वो आम नहीं खास लोगों की पसंदीदा जगह बन चुका था. हालांकि मुंबई में दूसरा ‘बैस्टियन’ चालू है. मशहूर लेखिका और सोशलाइट शोभा डे ने दावा किया है कि यह रेस्तरां हर रात 2 से 3 करोड़ रुपये का टर्नओवर कमाता है, जहां लोग एक ही शाम में लाखों रुपये खर्च कर देते हैं.
शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित लग्जरी रेस्तरां ‘बैस्टियन’ की कमाई के आंकड़ों को मशहूर लेखिका और सोशलाइट शोभा डे ने खोला. हाल ही में उन्होंने मोजो स्टोरी पर बरखा दत्त से बात करते हुए ये शॉकिंग खुलासा किया. लोग यहां एक रात में लाखों रुपये खर्च कर देते हैं और लैंबोर्गिनी, एस्टन मार्टिन जैसी लग्जरी कारों में आते हैं.

‘ये आंकड़े सुनकर लगा झूठ, फिर खुद गईं रेस्तरां’
शोभा डे के मुताबिक, ‘मुंबई में पैसे की बहार देखकर हैरानी होती है. एक रेस्टोरेंट का टर्नओवर रात में 2-3 करोड़ रुपये है. कम भीड़ वाली रात को 2 करोड़ और वीकेंड पर 3 करोड़ रुपये की कमाई होती है. मैं खुद वहां गई थी क्योंकि ये आंकड़े सुनकर विश्वास नहीं हुआ.’ जब बरखा ने पूछा कि कौन सा रेस्टोरेंट, तो शोभा ने बताया, ‘यह बैस्टियन है, नया वाला… 21,000 स्क्वायर फीट का, ऊपर की मंजिल पर. अंदर जाते ही लगता है कि कहां आ गए? शहर का 360 डिग्री व्यू मिलता है. आपको एहसास ही नहीं होता कि आप कहां हैं.’

शिल्पा शेट्टी ने 2019 में ‘बैस्टियन’ ब्रांड के फाउंडर रंजीत बिंद्रा के साथ पार्टनरशिप की थी. अब वे भारत भर में कई रेस्टोरेंट्स की को-ओनर हैं और ब्रांड में 50% हिस्सेदारी रखती हैं. कुणाल विजयकर से बातचीत में शिल्पा ने खुद कबूला कि वे भारत की सबसे बड़ी रेस्टोरेंट मालकिनों में से एक हैं.

फ्रॉड केस में फंसे शिल्पा-राज
हालांकि, शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों एक फ्रॉड केस में फंसे हैं. उन पर जुहू के एक बिजनेसमैन से 60.48 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है.बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में उनकी अमेरिका और अन्य देशों में रेस्टोरेंट चेन फैलाने की ट्रैवल रिक्वेस्ट खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि पहले 60 करोड़ जमा करें, तब ट्रैवल की परमिशन मांगें.

मुंबई : अब एक ही ऐप के माध्यम से मुंबई की तीनों मेट्रो लाइन का टिकट खरीद सकेंगे
मुंबई : मुंबई मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों का टिकट खरीदने का टेंशन खत्म हो गया है। यात्री अब एक ही ऐप के माध्यम से मुंबई की तीनों मेट्रो लाइन का टिकट खरीद सकेंगे। अब तक किसी भी एक ऐप पर मुंबई की सभी मेट्रो लाइनों की टिकट सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस कारण से यात्रियों को अलग-अलग ऐप या टिकट काउंटर पर लाइन लगाकर टिकट लेना पड़ता था । वनटिकट ऐप के माध्यम से एक मेट्रो से उतरकर दूसरी मेट्रो में सफर करने के लिए यात्रियों को अब टिकट खरीदने का टेंशन नहीं होगा।

मेट्रो-1 के सहयोग से वनटिकट ऐप को ओएनडीसी प्लैटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है। जून 2025 में मेट्रो- 3 कॉरिडोर के लिए यह ऐप लॉन्च किया गया था। यात्रियों से मिले अच्छे प्रतिसाद के बाद ऐप को अपडेट कर लॉन्च किया गया है।

रोज 9 लाख यात्रियों को मिलेगी राहत
मुंबई में मेट्रो-7, मेट्रो-2ए का संचालन महा मुंबई रेल कॉर्पोरेशन करता है, जबकि मेट्रो-3 का संचालन एमएमआरसी और मेट्रो-1 का जिम्मा मेट्रो-1 प्रशासन के पास है। यात्री प्ले स्टोर या आईओएस प्लैटफॉर्म से ऐप को डाउनलोड कर सेवा का लाभ ले सकते हैं। बता दें कि मेट्रो की तीन लाइनों से रोजाना करीब 9 लाख यात्री सफर करते हैं।

डिजिटल टिकट को बढ़ावा देने का प्रयास
मुंबई समेत एमएमआर में 350 किमी मेट्रो कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए मेट्रो की 13 लाइनों को तैयार किया जा रहा है। सभी लाइनों के तैयार होने से रोजाना 25 लाख से अधिक यात्रियों के मेट्रो में सफर करने की उम्मीद है। वही पेपरलेस टिकट को बढ़ावा देने की सरकार की योजान है। फिलहाल यात्रियों को दूसरी रूट की मेट्रो लेते समय दोबारा से टिकट लेना पड़ता है। इस सिस्टम से यात्रियों को राहत | मिलेगी। मुंबई में अभी केवल चार मेट्रो लाइन के जरिये से 9 लाख यात्री सफर कर रहे हैं। यात्री बढ़ने से टिकट काउंटर पर होने वाली भीड़ को भी कम करने में ऑनलाइन टिकट बिक्री प्रणाली को विकसित किया जा रहा है।