repairs - Rokthok Lekhani News

मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई : मुंबई के चेंबूर इलाके में शाम एक केमिकल टैंकर की मरम्मत के दौरान हुए जोरदार विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. यह हादसा मुकुंद नगर स्थित म्हाडा वसाहत के पास मैसूर कॉलोनी क्षेत्र में हुआ. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी.

केमिकल टैंकर पर मरम्मत और मेंटेनेंस के दौरान हुआ तेज धमाका
शाम 6:41 बजे कंट्रोल रूम को हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद दमकल विभाग, चेंबूर पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा, बेस्ट और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के संबंधित वार्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. राहत एवं बचाव दल ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि केमिकल टैंकर पर मरम्मत और मेंटेनेंस का काम किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए. विस्फोट की तीव्रता के कारण आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई.

हादसे में 50 साल के अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, मृतक की पहचान नहीं
घायलों को तत्काल लोकमान्य तिलक महानगरपालिका (एलटीएमजी) अस्पताल, सायन ले जाया गया. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, 19 वर्षीय मोहम्मद अकरम का इलाज जारी है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है. वहीं, 48 वर्षीय मोहम्मद फैयाज को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
हादसे में लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति को भी अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस वजह से हुआ.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की खुल गई पोल, घटिया निर्माण, रिपेयरिंग-पैचिंग पर उठे सवाल; एनएचएआई ने दिया जवाब
दिल्ली : देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे पूरी तरह खुलने से पहले ही सवालों के घेरे में है। निर्माण की गुणवत्ता और डिजाइन में गड़बड़ियां इसका संकेत दे रहे हैं कि मार्ग को विकसित करने के दौरान हाईस्पीड मानकों के आधार को तरजीह नहीं दी गई। जी, हां हम बात 1350 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की बात कर रहे हैं, जो हरियाणा के सोहना से शुरू होकर सूरत तक बनाया गया है। हालांकि, इसके कई हिस्से यातायात के लिए खोल दिए गए हैं और कई जगह निर्माण कार्य जारी है। जहां पर सड़क को ट्रैफिक के लिए खोला गया है, वहां से बेहतर रिव्यू नहीं मिले हैं। कई बार रोड धंसने और कंक्रीट के उखड़ने की खबरें सामने आ चुकी हैं। एक्सप्रेसवे अभी तक पूर्णतया खुला भी नहीं है और पैंचिग का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसको लेकर एक यूजर ने एक्स पर वीडियो साझा किया है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसे मुख्य तौर पर 8 लेन का एक्सेस कंट्रोल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है। भविष्य में इसे ट्रैफिक की जरूरतों का ख्याल रखते हुए 12 लेन तक बढ़ाया जा सकता है। एक्सेस कंट्रोल का मतलब है कि एक्सीडेंट से मुक्त सड़क! लेकिन अभी तक यातायात के दौरान कई बड़े हादसे सामने आए हैं। इसका कारण सड़क में कंक्रीट का उखड़ना और तेज रफ्तार गाड़ियों का उछलना है। क्योंकि निर्माण में इस्तेमाल की गई सामाग्री उभरी हुई है, जिससे सड़क की सतह बेहद खराब और गाड़ी चलाते समय गाड़ियों का बैलेंस बिगड़ता है।

एक्स यूजर ने दिखाई एक्सप्रेसवे की हकीकत
हाल ही में एक्सप्रेसवे के बड़ोदरा और सूरत खंड के बीच सफर कर रहे एक चालक ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर सड़क निर्माण और गुणवत्ता को स्पष्ट तौर पर दिखाया है। यूजर ने दावा कि हाईटेक एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्से बेहद खराब हैं और निर्माण की क्वालिटी निराश करने वाली है। पोस्ट में कहा कि सड़क को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के तहत डिजाइन किया गया है, लेकिन 100 किमी. के ऊपर मीटर पहुंचने पर गाड़ी पर जोर के झटके महसूस किए जाते हैं और कई जगहों पर सीमेंट और कंक्रीट उखड़ गई है। यूजर मानक के विपरीत सड़क की हालत देख कुशल इंजीनियरिंग पर भी असहजता जताई और कहा कि इससे देश में बुनियादी ढांचे के प्रति उत्साही लोगों का मनोबल गिरता है। उसने बड़ी परियोजना में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार का अंदेशा जताया।

मुंबई : टोल वसूलने वाली एमईपी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स को फ्लाईओवर का रखरखाव न करने के लिए आखिरी नोटिस जारी; मरम्मत शुरू नहीं की तो की जाएगी कार्रवाई
मुंबई : महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने शहर के पांच एंट्री पॉइंट पर टोल वसूलने वाली प्राइवेट फर्म एमईपी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स को अपनी ज़िम्मेदारी वाले फ्लाईओवर का रखरखाव न करने के लिए आखिरी नोटिस जारी किया है। कॉर्पोरेशन ने चेतावनी दी है कि अगर कंपनी ने तुरंत मरम्मत शुरू नहीं की तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन , मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी और बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को निर्देश दिया गया कि वे घिसी हुई ऊपरी परत को ठीक करने और गाड़ियों के लिए चिकनी और सुरक्षित सतह पक्का करने के लिए जल्दी से रीसरफेसिंग का काम पक्का करें।यह नोटिस डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे की मंगलवार को शहर में कई फ्लाईओवर की खराब हालत के बारे में एक रिव्यू मीटिंग के बाद आया है।

महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी, और बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को निर्देश दिया गया कि वे घिसी हुई ऊपरी परत को ठीक करने और गाड़ियों के लिए चिकनी और सुरक्षित सतह पक्का करने के लिए जल्दी से रीसरफेसिंग का काम पक्का करें। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के पास पांच फ्लाईओवर है।

मुंबई : कोस्टल रोड की रेलिंग कार से टूट गई; मरम्मत के लिए 2.65 लाख रुपये का हर्जाना
मुंबई : भारत में सड़कों की हालात कैसी है ये सभी जानते हैं. भले ही पूरे देश में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा हो लेकिन उनकी क्वालिटी पर हमेशा प्रश्न चिह्न लगे ही रहते हैं. कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिनमें हाई स्पीड सड़कों के बीच में अचानक गड्ढे आ जाते हैं और गाड़ियों को भारी नुकसान होता है. हालांकि, इसकी कोई सरकार या लोकल अथॉरिटी जिम्मेदारी नहीं लेती है. हालांकि, अगर इसका उल्टा हो जाए तो तुरंत जुर्माना ठोक दिया जाता है. मुंबई में भी ऐसा ही कुछ हुआ है. यहां कोस्टल रोड की रेलिंग एक कार से ठुकने के कारण टूट गई. इसके बाद कार चालक पर भारी जुर्माना लगा दिया गया.

अब इस जुर्माने की रकम चर्चा का विषय बन गई है. उस कार चालक से रेलिंग की मरम्मत के लिए 2.65 लाख रुपये का हर्जाना भरने को कहा गया है. आरोप है कि तेज और लापरवाह ड्राइविंग की वजह से उसकी कार ने कोस्टल रोड की रेलिंग तोड़ दी, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा. 7 अक्टूबर को यह हादसा हुआ जब कार हाजी अली से वर्ली की ओर जा रही थी. अचानक ड्राइवर का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार रेलिंग तोड़ते हुए सीधे समुद्र में जा गिरी. मौके पर मौजूद महाराष्ट्र सुरक्षा बल ने ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बाद में ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया.

घटना के करीब तीन हफ्ते बाद बीएमसी ने 30 अक्टूबर को ड्राइवर को नोटिस जारी किया. नोटिस में लिखा गया कि “7 अक्टूबर को आप अपनी कार हाजी अली से वर्ली की ओर चला रहे थे, उसी दौरान आपने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे कोस्टल रोड की रेलिंग टूट गई और गाड़ी समुद्र में जा गिरी. आपकी इस लापरवाही से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. इस मरम्मत की अनुमानित लागत 2.65 लाख रुपये है, जिसे बीएमसी ट्रेजरी में जमा करना होगा.” बीएमसी ने साफ कहा है कि यह राशि जल्द से जल्द जमा कराई जाए, ताकि केस को बंद किया जा सके.

देरी की वजह और बीएमसी की कार्रवाई
बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि नोटिस जारी करने में देरी इसलिए हुई क्योंकि नुकसान का सही आकलन करने और मरम्मत के खर्च की ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने में वक्त लगा. एक अधिकारी के मुताबिक, “कोस्टल रोड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, इसलिए रेलिंग तुरंत ठीक करनी पड़ी. खर्च का बिल आने के बाद ही नोटिस जारी किया जा सका.” अगर ड्राइवर एक महीने के भीतर भुगतान नहीं करता, तो बीएमसी उसे रिमाइंडर भेजेगी. इसके बाद मामला असेसमेंट डिपार्टमेंट को भेजा जाएगा और बकाया राशि को संबंधित संपत्ति कर रसीद में जोड़ दिया जाएगा.