early - Rokthok Lekhani News

मुंबई में मौसम जल्द मेहरबान होगा मौसम, अप्रैल की शुरुआत में गर्मी से मिल सकती है राहत
मुंबई: मुंबई में इस बार गर्मी कुछ ज्यादा ही कहर बरपा रही है, जबकि अभी तो गर्मी ने बस दस्तक ही दी है. कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार जारी हीटवेव चेतावनियों के बीच मुंबईवासियों को आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. IMD ने अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है, जिससे शहर और उपनगरों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.  मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 31 मार्च से मुंबई और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और कहीं‑कहीं गरज‑चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जो अप्रैल की शुरुआत तक जारी रह सकती हैं.

तापमान में गिरावट की उम्मीद
इस दौरान दिन के तापमान में भी कुछ नरमी आने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसा अनुमान है कि 2 अप्रैल तक अधिकतम तापमान घटकर करीब 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि इसी महीने की शुरुआत में तापमान रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच जा पहुंचा था. इस महीने मुंबई में कम से कम चार बार हीटवेव जैसी स्थिति दर्ज की गई है. मार्च के बीच में स्थिति तब और गंभीर हो गई थी, जब सांताक्रूज इलाके में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो हाल के मार्च महीनों का रिकॉर्ड रहा.

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में येलो चेतावनी
मुंबई, पालघर और ठाणे सहित कोंकण क्षेत्र के लिए अभी तक कोई आधिकारिक मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों में गरज‑चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जो 1 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मौसम में यह बदलाव अरब सागर से नमी के प्रवाह और विभिन्न मौसमी प्रणालियों के आपसी प्रभाव के कारण हो रहा है. इसे प्री‑समर के शुष्क दौर से प्री‑मानसून की अस्थिर स्थिति की ओर बढ़ता हुआ संकेत माना जा रहा है.

प्री‑मानसून बारिश से राहत संभव
यह पूर्वानुमान देश के अन्य हिस्सों में भी इस सप्ताह छिटपुट गरज‑चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना से मेल खाता है. इससे मध्य और पश्चिमी भारत, खासकर महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान पर लगाम लग सकती है. हालांकि गर्मी से राहत देने वाली यह बारिश राहत भरी हो सकती है, लेकिन अधिकारियों और लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है. मार्च के आखिर और अप्रैल की शुरुआत में होने वाली प्री‑मानसून बारिश के साथ स्थानीय स्तर पर तेज झोंके और अचानक आने वाली हवाएं भी देखी जा सकती हैं.

मुंबई : सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सुनेत्रा पवार ने किया ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ योजना का ऐलान
मुंबई : मुंबई महानगर क्षेत्र की सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली' सुविधा लागू करने की महत्वपूर्ण घोषणा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने आज विधान परिषद में की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं को सम्मान, उचित अवसर और सुरक्षा देने वाला समाज बनाने के संकल्प को और मजबूत करने की जरूरत है. यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधान परिषद में हुए विशेष चर्चा प्रस्ताव का जवाब देते हुए की गई.

‘कम अर्ली–गो अर्ली' से भीड़ में राहत
इस निर्णय के तहत मुंबई महानगर क्षेत्र की महिला कर्मचारियों को सुबह 9:15 से 9:45 बजे के बीच कार्यालय में पहले आकर जितने मिनट पहले काम शुरू करेंगी, उतने ही मिनट शाम को कार्यालय से पहले निकलने की अनुमति दी जाएगी अर्थात लगभग 30 मिनट की छूट मिलेगी. इससे भीड़भाड़ के समय महिलाओं को होने वाली परेशानी कम होगी और उन्हें राहत मिलेगी. विधान परिषद में हुई चर्चा के दौरान कई सदस्यों ने महिला सशक्तीकरण को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिनके लिए उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सभी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इन सुझावों पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कदम उठाएगी.

सुरक्षा और पुनर्वास में राज्य की उपलब्धियां
महिलाओं की सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में ‘ऑपरेशन मुस्कान' के तहत जुलाई 2015 से फरवरी 2026 तक 14 अभियानों में 42,594 बच्चों को खोजा गया है. इसके अलावा ‘ऑपरेशन खोज' के तहत 5,066 महिलाओं और 2,771 बच्चों को भी ढूंढा गया है. राज्य के सभी जिलों में ‘मिसिंग सेल' कार्यरत हैं और महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए 51 ‘भरोसा सेल' शुरू किए गए हैं. महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ‘लाडकी बहिण', ‘नमो महिला सशक्तिकरण', ‘लेक लाडकी', ‘अन्नपूर्णा' और ‘लखपति दीदी' जैसी योजनाएं प्रभावी ढंग से चला रही है. स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए उमेद मॉल, उमेद मार्ट और महालक्ष्मी सरस जैसे उपक्रम चलाए जा रहे हैं तथा इन उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है.

आंगनवाड़ी, तकनीक और मातृत्व अवकाश सुधार
आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय व बुनियादी सुविधाओं के संबंध में सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है. राज्य के 17,254 आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाया जा रहा है. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, चर्चगेट रेलवे स्टेशन और बोरीवली स्टेशन पर साइबर अपराध रोकने के लिए विशेष तंत्र स्थापित किया गया है. सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए 180 दिनों का मातृत्व अवकाश मंजूर है. इसके अतिरिक्त, प्रसूति अवकाश के बाद आवश्यकता पड़ने पर अधिकतम एक वर्ष तक बिना मेडिकल प्रमाणपत्र के आधे वेतन पर अवकाश लेने की अनुमति दी गई है.

मुंबई : घाटकोपर के दर्शन ज्वैलर्स में डकैती के दौरान फायरिंग मामले में पुलिस ने तडक़े दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
मुंबई: महाराष्ट्र के घाटकोपर पश्चिम के गोलीबार रोड स्थित दर्शन ज्वैलर्स में डकैती के दौरान फायरिंग मामले में पुलिस ने तडक़े दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों से घाटकोपर पुलिस स्टेशन की टीम गहन पूछताछ कर रही है। इस घटना में घायल ज्वेलरी शॉप मालिक दर्शन मेटकरी का इलाज जारी है। पुलिस उपायुक्त राकेश ओला ने आज बताया कि बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे तीन हथियारबंद आरोपितों ने बंदूक की बल पर एक ज्वैलरी शॉप को लूट लिया।

दुकान के अंदर मौजूद मालिक दर्शन मेटकरी पर भी लुटेरों ने घात लगाकर हमला किया, जिससे उनकी गर्दन में चोट लग गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन शॉप मालिक ने लुटेरों को जोरदार विरोध किया और चिल्लाना शुरु किया, जिससे दो लुटेरे मोटरसाइकिल पर फरार हो गए, जबकि एक लुटेरा बंदूक से फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। इस घटना के बाद घायल शॉप मालिक को अस्पताल में भर्ती करवाया और घाटकोपर पुलिस स्टेशन की टीम ने जांच शुरु की।

इस घटना में सीसीटीवी के सहयोग से दो लुटेरों को आज तडक़े गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तीसरा आरोपित अभी भी फरार है, पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मुंबई : शहर में वायु प्रदूषण; स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम लाने का फैसला
मुंबई : ठंड का मौसम नजदीक आते ही शहर में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ने लगता है। पिछले वर्षों में अक्टूबर से जनवरी तक शहर की हवा की गुणवत्ता कई बार खराब पाई गई थी, जिससे बीएमसी की किरकरी भी हुई थी। इस बार स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए बीएमसी ने अर्ली वार्निंग सिस्टम लाने का फैसला किया है, ताकि प्रदूषण बढ़ने से पहले ही उसे नियंत्रित किया जा सके। बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में शहर में 28 जगहों पर वायु गुणवत्ता सेंसर लगे हैं, लेकिन प्रदूषण बढ़ने के बाद ही स्थिति पता चलती है। इससे अन्य इलाके भी प्रभावित हो जाते हैं। अर्ली वार्निंग सिस्टम के तहत अब मौसम की चेतावनी की तरह पहले से अलर्ट जारी किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए 3.7 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है और मशीनें शहर के विभिन्न इलाकों में लगाई जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

बीएमसी का यह सिस्टम 75 सेंसर और 12 विशेष मशीनों के माध्यम से वायु प्रदूषण का वास्तविक स्रोत तुरंत पहचान सकेगा। अधिकारी ने बताया कि अधिकतर प्रदूषण निर्माणाधीन इमारतों और वाहनों से निकलता है। सेंसर लगने के बाद अगले पांच वर्षों तक उनका रखरखाव संबंधित कंपनी द्वारा किया जाएगा। इसका कुल खर्च लगभग 15 करोड़ रुपये है।

दिवाली के बाद प्रदूषण सबसे तेजी से बढ़ता है। सर्दियों में हवा की गति धीमी हो जाती है, जिससे निर्माणाधीन इमारतों और वाहनों से निकला प्रदूषण एक जगह इकट्ठा हो जाता है। इसका सीधे नागरिकों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

बीएमसी ने पहले ही बारिश के बाद सड़क साफ करने और रेडीप क्लीन ड्राइव चलाने का प्लान तैयार कर रखा है। इसके लिए पानी के टैंकर्स और अन्य संसाधन भी तय किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि इस सिस्टम से शहर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण मजबूत होगा और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।