arriving - Rokthok Lekhani

मुंबई : 17 फरवरी को पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंच रहे मुंबई, ट्रैफिक अडवाइजरी जारी
मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के 17 फरवरी को मुंबई दौरे के मद्देनज़र कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जाम से बचने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है। इधर पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के पहुंचने पर मुंबई नगर निगम की नवनियुक्त मेयर उनका स्वागत करेंगी। डीसीपी ट्रैफिक अजीत बोरहाडे ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे और किसी को असुविधा न हो।

वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भारी वाहनों की एंट्री बैन
वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर वाकोला फ्लाइओवर से दहिसर टोल नाका के बीच उत्तर और दक्षिण, दोनों दिशाओं में 17 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक सभी भारी वाहनों (एचएमवी) की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान ट्रकों, कंटेनरों और अन्य बड़े मालवाहक वाहनों को इस मार्ग पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, ऐम्बुलेंस, अग्निशमन दल, पुलिस वाहन और वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात सरकारी वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगी ऋतु तावडे
मुंबई की नवनियुक्त मेयर रितु तावडे को 17 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एयरपोर्ट पर स्वागत करने का मौक़ा मिलेगा। बीएमसी की मेयर मुंबई की प्रथम नागरिक होती है। प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस सहित विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के मुंबई आगमन पर एयरपोर्ट पर वह स्वागत करना होता है।

मोदी और मैक्रों क्यों आ रहे मुंबई?
11 फरवरी को बीएमसी की मेयर बनी रितु तावडे के पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला मुंबई दौरा है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई के लोक भवन (पूर्व नाम राजभवन) में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और 'होराइजन 2047 रोडमैप' के तहत रक्षा और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता मुंबई में भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन का उद्धाटन करेंगे। यह कार्यक्रम वर्ष 2026 के दौरान भारत और फ्रांस दोनों देशों में मनाया जाएगा और इसका उद्देश्य इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देना है।

चार साल के बाद आया ऐसा मौका
मार्च, 2022 में नगरसेवकों का कार्यकाल खत्म होने के बाद से बीएमसी में मेयर नहीं था। लगभग चार साल बाद हुए बीएमसी चुनाव के बाद 11 फरवरी, 2026 को रितु तावडे के रूप में मुंबई को नया मेयर मिला है। पिछले चार सालों में राष्ट्राध्यक्षों और गणमान्य व्यक्तियों के मुंबई दौरे पर एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए मेयर नहीं होता था।

मुंबई : दुबई से आए पैसेंजर के चेक-इन बैगेज में छिपी हुई 87 लाख की विदेशी करेंसी ज़ब्त
मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स अधिकारियों ने दुबई से आए एक पैसेंजर को पकड़ा है और उसके चेक-इन बैगेज में छिपी हुई ₹87 लाख के बराबर की विदेशी करेंसी ज़ब्त की है। यह घटना तब हुई जब अधिकारियों को स्मगलिंग की कोशिश के बारे में खास जानकारी मिली थी।

एक टिप-ऑफ के आधार पर, छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने दुबई से आने वाली फ्लाइटए आई 2201 पर कड़ी नज़र रखी। एक पैसेंजर को डिटेल में जांच के लिए पहचाना गया और उसके सामान की जांच की गई। जांच के दौरान, अधिकारियों को एक ट्रॉली बैग के अंदर विदेशी करेंसी के पैकेट साफ-सुथरे तरीके से छिपे हुए मिले।

मुंबई: एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई; बैंकॉक से भारत आए विदेशी यात्री के बैग में दो सिलवरी गिबन यानी लंगूर बरामद
मुंबई:  मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान कस्टम विभाग ने बैंकॉक से भारत आए विदेशी यात्री के बैग में दो सिलवरी गिबन यानी लंगूर बरामद किए। लंगूर के साथ ही विदेशी यात्री को कस्टम विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है। दरअसल, कस्टम विभाग की टीम ने यात्री को गुप्त जानकारी के आधार पर पकड़ा है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले मलेशिया गया था और वहां से बैंकॉक गया। वहां एक सिंडिकेट मेंबर ने उसे यह बैग सौंपा जिसे भारत में डिलीवर करना था। इससे पहले कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए बैग में रखे सिलवरी गिबन को कब्जे में ले लिया है।

क्या बोले अधिकारी?
एक अधिकारी ने बताया कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर यात्री को रोका गया। उसके सामान की जांच के दौरान, हमें एक ट्रॉली बैग के अंदर एक टोकरी में छिपे हुए दो गिबन मिले, एक दो महीने का और दूसरा चार महीने का। यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

एक जिंदा एक की मौत
बैंकॉक से आ रहे एक यात्री के पास से दो लुप्तप्राय सिल्वरी गिबन जब्त किए। दोनों बैग के भीतर एक टोकरी में छिपाकर रखा हुआ था। इसमें से एक की मौत हो चुकी थी, जबकि एक जिंदा है। कस्टम विभाग ने यात्री को गिरफ्तार करने के साथ कस्टम्स ऐक्ट, 1962 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत आगे की जांच शुरू कर दी है।

क्या होता है सिलवरी गिबन
सिलवरी गिबन एक प्रकार का वानर है जो दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। सिलवरी गिबन इंडोनेशिया के जावा द्वीप का मूल निवासी है। आईयूसीएन द्वारा इसे "लुप्तप्राय" के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, क्योंकि जंगल में इसकी संख्या 2,500 से भी कम बची है। यह अपनी चांदी-रंगी फर और लंबी भुजाओं के लिए जाना जाता है। इसकी नीली-भूरी आंखें बहुत आकर्षक होती हैं।

मुंबई : वन्यजीव तस्करी का सनसनीखेज मामला उजागर; बैंकॉक से पहुंचे एक यात्री जिंदा विदेशी जीव बरामद
मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशन एयरपोर्ट पर मुंबई कस्टम्स जोन-III के अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीव तस्करी का सनसनीखेज मामला उजागर किया। विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर अधिकारियों ने बैंकॉक से फ्लाइट नंबर 6E 1060 से पहुंचे एक यात्री को रोका और उसके पास से जिंदा विदेशी जीव बरामद किए।

ट्रॉली बैग में मिले दुर्लभ विदेशी प्रजाति के जीव
जांच के दौरान जब कस्टम अधिकारियों ने यात्री का ट्रॉली बैग खोला तो उसके अंदर जीवित और मृत दुर्लभ विदेशी प्रजातियों को देखकर सभी दंग रह गए। बरामद जीवों में 19 इगुआना, 10 ऑरेंज बियर्डेड ड्रैगन, 1 मृत रैकून, 1 जीवित क्विंस मॉनिटर लिज़र्ड, 3 गिलहरियाँ जिनमें 2 गंभीर अवस्था में और 1 मृत थी, तथा 2 मृत सेंट्रल अमेरिकन स्क्विरल मंकी शामिल हैं। सभी जीवों को यात्री ने बड़े ही चालाकी से ट्रॉली बैग के अंदर छिपा रखा था ताकि जांच से बचा जा सके। हालांकि, सतर्क अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधि देखते हुए बैग की स्कैनिंग की, जिसमें यह जंगली जीवों की तस्करी का मामला सामने आया।

वन विभाग को सौंपे गए जीव
कस्टम विभाग ने आरोपी यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बरामद जीवों को वन विभाग को सौंप दिया गया है ताकि उनका उचित इलाज और देखभाल हो सके। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में विदेशी प्रजातियों को अवैध रूप से देश में लाने का प्रयास अक्सर पालतू पशु व्यापार या अवैध एक्सॉटिक पेट मार्केट के लिए किया जाता है। मुंबई एयर कस्टम्स ने कहा कि वह इस तरह की तस्करी पर लगातार नजर रखे हुए है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े सिंडिकेट्स की पहचान के लिए जांच जारी है।