Stampede - Rokthok Lekhani News

मुंबई: मॉल के बाहर ‘एक रुपये सेल’ की अफवाह से भगदड़ जैसे हालात बन गए
मुंबई : सोशल मीडिया पर यहां कपड़ों के एक शोरूम में एक रुपये में परिधान बेचे जाने की अफवाह के कारण शनिवार सुबह उपनगरीय मलाड में एक मॉल के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बांगुर नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो व्यापक रूप से साझा किया गया, जिसमें दावा किया गया था कि इन्फिनिटी मॉल में कपड़ों का एक शोरूम प्रचार अभियान के तहत एक रुपये में कपड़े बेच रहा है। इसके बाद दुकान खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए।

अधिकारी ने बताया कि भगदड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और लाउडस्पीकर से घोषणा कर स्पष्ट किया कि ऐसी कोई छूट या एक रुपये में कपड़े बेचने का प्रस्ताव नहीं है। इसके बाद भीड़ शांतिपूर्वक तितर-बितर हो गई।

नई दिल्ली : भगदड़ जैसी घटनाएं घटती है तो मैनेजमेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई; 3 साल की सजा और 50,000 रुपये का जुर्माना
नई दिल्ली : कर्नाटक की सरकार भीड़ प्रबंधन के लिए नया विधेयक लाने की योजना बना रही है। विधेयक के मुताबिक, अगर भविष्य में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ जैसी घटनाएं घटती है तो मैनेजमेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विधेयक के अनुसार, प्रबंधन से जुड़े व्यक्ति को 3 साल की सजा और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि भीड़ प्रबंधन कानून में क्रिकेट और फुटबॉल मैचों, विवाह और राजनीतिक समारोहों जैसे आयोजनों में अधिकतम लोगों की अनुमति निर्दिष्ट की जाएगी। मेलों और धार्मिक समारोहों में भगदड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई है, इसलिए यह कानून उन आयोजनों पर लागू नहीं होगा।

स्टेडियम के बाहर मची थी भगदड़
बता दें कि आईएपीएल के 18वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी थी। इसके बाद 4 जून को उनकी जीत का उत्सव मनाने के लिए बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के  फैंस बड़ी तादाद में जमा हुए थे। हालाकि, भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई थी।
इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 से अधिक लोग घायल हुए थे। स्टेडियम की क्षमता 35,000 थी, लेकिन लगभग 2-3 लाख लोग पहुंच गए थे।

बता दें कि आईएपीएल के 18वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी थी। इसके बाद 4 जून को उनकी जीत का उत्सव मनाने के लिए बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के  फैंस बड़ी तादाद में जमा हुए थे। हालाकि, भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई थी। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 से अधिक लोग घायल हुए थे। स्टेडियम की क्षमता 35,000 थी, लेकिन लगभग 2-3 लाख लोग पहुंच गए थे।

बांद्रा स्टेशन पर छठ पूजा के लिए उमड़ी भीड़, अचानक मची भगदड़, 9 लोग घायल
मुंबई: मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई है और 9 लोगों के घायल होने की खबर है. घटना रविवार सुबह तीन से चार बजे के बीच की है. सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. BMC के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भीड़ में मची भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए. बांद्रा टर्मिनस पर बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस के लिए यात्रियों की भारी भीड़ थी.

यह घटना सुबह करीब 3 बजे की है. BMC ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है. रेलवे के मुताबिक यह घटना तब हुई जब ट्रेन यार्ड से आ रही थी और यात्री उसे पर चढ़ने की कोशिश करने लगे. यह सभी अनरिजर्व्ड पैसेंजर थे और सीट चाह रहे थे इसीलिए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. जिसके चलते यह हादसा हुआ.

पश्चिम रेलवे CPRO विनीत अभिषेक हादसे पर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ’22 डब्बे की जनरल ट्रेन थी. रोजाना की तरह आज भी उसमें बैठने के लिए लोग घुसने की मशक्कत कर रहे थे. भीड़ को देखते हुए पुलिस वालों की संख्या हमेशा की तरह आज भी कम थी, भगदड़ मची और लोग घायल हुए.’

कैसे मची भगदड़?
प्राप्त जानकारी के अनुसार साप्ताहिक चलने वाली बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस री शेड्यूल हुई थी. गाड़ी 5 बजकर 10 मिनट पर छूटनी थी. लेकिन री शेड्यूल होने के बाद आज सुबह जब गाड़ी लगी तो प्लेटफॉर्म पर लेट आई. रात 3 से साढ़े 3 बजे के आसपास गाड़ी आते ही स्टेशन पर भीड़ ज्यादा होने से जनरल बोगी में चढ़ने के लिए लोगो की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि भगदड़ मच गई.

घायलों को भाभा अस्पताल में कराया गया भर्ती
सुबह-सुबह बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस भीड़ में भगदड़ मच गई. घायलों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भाभा अस्पताल के एमओ डॉक्टर रितेश के मुताबिक, 9 लोग घायल हैं और उनमें से दो की हालत गंभीर है.

कौन-कौन हुए हैं घायल
गौरतलब है कि दिवाली की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में काफी भीड़ है. सूत्रों ने बताया कि गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हुए यात्रियों के बीच हंगामा हो गया और उसके बाद भगदड़ मच गई. घायलों के नाम शब्बीर रहमान, परमेश्वर गुप्ता, रवींद्र चुमा, रामसेवक प्रजापति, संजय कांगेय, दिव्यांशु यादव, मोहम्मद शेख, इंद्रजीत सहनी, नूर शेख हैं. भगदड़ के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अंधेरी वेस्ट स्टेशन पर कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति
मुंबई: दहिसर और अंधेरी वेस्ट के बीच मुंबई मेट्रो लाइन 2ए पर यात्रा करने वाले यात्रियों ने शुक्रवार को दावा किया कि अंधेरी वेस्ट स्टेशन पर कुछ समय के लिए "भगदड़ जैसी स्थिति" बनी रही, हालांकि अधिकारियों ने कहा कि यह "अत्यधिक भीड़भाड़" थी, जो एक ही समय पर आने वाली दो ट्रेनों के कारण हुई थी।

सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भीड़ के वीडियो साझा किए और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मेट्रो रेल कर्मचारियों की कमी का भी दावा किया। यात्रियों ने दावा किया कि मेट्रो लाइन 2ए और लाइन 1 (घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा) के बीच आम पहुंच को अत्यधिक भीड़ के कारण बंद कर दिया गया था, जिससे स्थिति और खराब हो गई।

एक्स पर एक उपयोगकर्ता प्रसाद पाटिल ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन और डीएन नगर मेट्रो स्टेशन के बीच अचानक पहुंच बंद होने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं था और कोई योजना भी नहीं थी।"वीडियो में स्टेशन पर भीड़भाड़ दिखाई दे रही थी, जिसमें यात्री प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

पाटिल ने कहा, "मुझे लगता है कि अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन से डीएन नगर स्टेशन तक सीधी ट्रांजिट बंद होने के कारण भीड़ थी। अगर आपको ट्रांजिट बंद करना ही है, तो कृपया भीड़ प्रबंधन और नियंत्रण की योजना बनाएं।""मेट्रो से यात्रा करने के लिए यह अच्छा दिन नहीं है," यूजर प्रीति ने लिखा, जबकि एक अन्य यूजर ट्विंकल ने पूछा, "आज #मुंबई मेट्रो #लोकल ट्रेन की तरह क्यों काम कर रही है?" घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा लाइन का संचालन करने वाली मुंबई मेट्रो वन ने कहा कि लाइन 2ए पर तकनीकी खराबी के कारण डीएन नगर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) के अधिकारियों ने कहा कि सिग्नलिंग समस्या के कारण सेवाएं बाधित हुईं, लेकिन यह घटना तब हुई जब सेवाएं फिर से शुरू हुईं।एमएमएमओसीएल अंधेरी वेस्ट और दहिसर के बीच लाइन 2ए पर मेट्रो सेवाएं संचालित करता है, साथ ही दहिसर और अंधेरी ईस्ट (गुंडावली) के बीच लाइन 7 पर भी मेट्रो सेवाएं संचालित करता है।

एमएमएमओसीएल के एक अधिकारी ने बताया, "सिग्नलिंग में समस्या के कारण, एक मेट्रो ट्रेन को गुंडावली और मोगरा के बीच 4-5 मिनट के लिए रुकना पड़ा। समस्या के समाधान के बाद, एक मिनट के भीतर दो मेट्रो ट्रेनें गुंडावली पहुंचीं, जिससे होल्डिंग एरिया में भीड़ हो गई। हालांकि, हम भीड़ को तुरंत हटाने में कामयाब रहे।"