junior - Rokthok Lekhani News

मुंबई: एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, बीएमसी जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मुंबई: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक जूनियर इंजीनियर को 2.5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने 24 अप्रैल को यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विशाल भावसार वाणी के रूप में हुई है, जो बीएमसी के स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स विभाग में तैनात था। आरोप है कि वाणी ने एक निर्माण स्थल को आवश्यक मंजूरी दिलाने, खासकर ड्रेनेज क्लियरेंस देने के एवज में कुल 10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। बाद में उसने पहली किश्त के रूप में 2.5 लाख रुपए लेने पर सहमति जताई।

मामले में शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए 22 अप्रैल को एसीबी से संपर्क किया। इसके बाद एसीबी ने योजना बनाकर ट्रैप बिछाया। इस पूरी कार्रवाई की निगरानी सहायक आयुक्त प्रवीण पाटिल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने की। ट्रैप के दौरान जैसे ही आरोपी इंजीनियर ने 2.5 लाख रुपए की रिश्वत स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस नेटवर्क में अन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
एसीबी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की जानकारी तुरंत उसकी हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट पर दें, ताकि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। यह मामला एक बार फिर मुंबई की प्रशासनिक व्यवस्था में मौजूद भ्रष्टाचार की समस्या को उजागर करता है और यह दर्शाता है कि सख्त निगरानी और जनसहभागिता से ही इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

मुंबई : 4.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में एक जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई : केंद्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई ) ने मुंबई में एक शिकायतकर्ता से 4.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में एक जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है । सीबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उक्त आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसकी फर्म के लंबित बिलों को मंजूरी देने के लिए 5.5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी और बातचीत के बाद अंततः वह 4,50,000 रुपये स्वीकार करने के लिए सहमत हो गया था। विज्ञप्ति के अनुसार, सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को गुरुवार को 4.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को मुंबई के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया ।

सीबीआई ने बताया कि निचली अदालत ने 9 जून तक पुलिस हिरासत रिमांड मंजूर कर लिया है। साथ ही बताया कि आरोपियों के मुंबई और रुड़की स्थित आवासीय और कार्यालय परिसरों की भी तलाशी ली गई। आगे की जांच जारी है। इससे पहले 4 जून को, सीबीआई ने उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज डिवीजन, मैनपुरी के जूनियर इंजीनियर/टेली को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की मांग करने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।एक निजी कंपनी की शिकायत के आधार पर 3 जून को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

कंपनी ने रेलवे लाइन के किनारे फरुखाबाद से शिकोहाबाद के बीच छह क्वाड पॉली इंसुलेटेड जेली फिल्ड केबल बिछाने का काम किया था। आरोप है कि उक्त आरोपियों ने शिकायतकर्ता निजी कंपनी से उसके 20 लाख रुपये के लंबित बिलों के भुगतान के लिए 4 लाख रुपये का अनुचित लाभ मांगा था। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मैनपुरी में आरोपी के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की भी तलाशी ली गई।

मणिपुर में भारतीय सेना के जूनियर कमीशन अधिकारी का अपहरण... जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
मणिपुर : मणिपुर के थौबल जिले में भारतीय सेना के जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) का शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने उनके घर से अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जेसीओ की पहचान चरंगपत ममांग लेईकाई निवासी कोंसम खेड़ा सिंह के रूप में हुई है। कोंसम खेड़ा सिंह शुक्रवार को छुट्टी पर थे। कुछ लोग सुबह नौ बजे उनके घर में घुस गए और उन्हें एक वाहन में ले गए। अधिकारियों ने बताया कि अपहरण क्यों किया गया है, इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है। लेकिन पहली नजर में यह मामला जबरन वसूली का लग रहा है। सेना के अधिकारी के परिजनों पहले इस तरह की धमकियां मिल चुकीं थीं।

सूचना मिलने पर सभी सुरक्षा एजेंसियों ने जेसीओ को बचाने के लिए साझा तलाशी अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-102 पर चलने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। अपहरण के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मणिपुर में संघर्ष शुरू होने के बाद से यह चौथी घटना है, जब छुट्टी या ड्यूटी पर तैनात सैनिकों या उनके रिश्तेदारों को असामाजित तत्वों ने निशाना बनाया है।

पिछले साल सितंबर में असम रेजिमेंट के एक पूर्व सैनिक सर्तो थांगथांग कोम का घाटी में एक सशस्त्र समूह ने अपहरण किया था और उनकी हत्या कर दी थी। वह मणिपर के लीमाखोंग में रक्षा सेवा कोर (डीएससी) में तैनात थे। दो महीने बाद एक हथियारबंद समूह ने चार लोगों का उस समय अपहरण कर लिया था, जब वे वाहन से पहाड़ी जिले चुराचांदपुर से लीमाखोंग जा रहे थे।

चारों जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवान के परिवार के सदस्य थे। पांचवें सदस्य (सैनिक के पिता) घायल हो गए थे और भागने में कामयाब रहे। बाद में सेना इलाज के लिए उन्हें दीमापुर ले गई। बाद में उन्हें असम के गुवाहाटी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस साल 27 फरवरी को मणिपुर पुलिस के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पर इंफाल शहर में उनके घर पर हमला किया गया था। इस मामले में हमलावर समूह की पहचान अरमबाई टेंगोल (एटी) के रूप में की गई थी। इस घटना के बाद मणिपुर पुलिस के कमांडो ने इफाल और अन्य इलाकों में हथियार डाल दिए थे।