press - Rokthok Lekhani News

मुंबई : लोको पायलटों ने अपनी बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर 48 घंटे का उपवास आंदोलन किया
मुंबई: ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलआरएसए) के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर के लोको पायलटों ने अपनी बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर 48 घंटे का उपवास आंदोलन किया। यह राष्ट्रव्यापी उपवास 2 दिसंबर 2025 की सुबह 10 बजे से देश के सभी क्रू लॉबीज में एक साथ प्रारंभ हुआ, जो 4 दिसंबर 2025 की सुबह 10 बजे तक चला। इसी कड़ी में वसई रोड स्टेशन (पश्चिम रेलवे) क्रू लॉबी के उपवास आंदोलन में भी लोको पायलट और सहायक लोको पायलट बड़ी संख्या में एकत्र हुए। कर्मचारियों ने बताया कि हमने भूखे रहकर अपनी मांगें रखीं, लेकिन रेल संचालन को किसी भी प्रकार प्रभावित नहीं किया।
उनका कहना है कि यह विरोध केवल संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी पीड़ा व्यक्त करने के लिए किया गया।

एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि उनकी प्रमुख मांगों पर लंबे समय से रेलवे प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिसके चलते अब मजबूरन राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रुख अपनाना पड़ा।एसोसिएशन की मुख्य मांगों में डीए में 50% बढ़ोतरी के साथ टीए की तुलना में रनिंग स्टाफ को मिलने वाले केएमए में 25% की बढ़ोतरी, माइलेज अलाउंस का 70% हिस्सा आयकर मुक्त करने, रात्रिकालीन ड्यूटी लगातार 4 रात्रि के बजाय अधिकतम 2 रात्रि तक सीमित करने, रनिंग स्टाफ को आवधिक विश्राम 46 घंटे (16+30) प्रदान करने, मालगाड़ी में अधिकतम 8 घंटे तथा सवारी गाड़ी में अधिकतम 6 घंटे की ड्यूटी सीमा तय करने, लगातार ड्यूटी के बीच न्यूनतम विश्राम को सख्ती से लागू करने, रनिंग स्टाफ को 72 घंटे की बजाय 36 घंटे में मुख्यालय वापसी की अनुमति देने, एएलपी कैटेगरी को आईआरटी/आईडीटी स्थानांतरण सुविधा में शामिल करने एवं असिस्टेंट लोको पायलट को रिस्क अलाउंस प्रदान किए जाने जैसी मांगें शामिल हैं।

एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि उनकी मांगें रेलवे के रनिंग स्टाफ की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य परिस्थितियों से सीधे जुड़ी हैं। उनका कहना है कि सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए स्वस्थ, विश्राम प्राप्त और संतुलित कार्य-समय वाला स्टाफ आवश्यक है, इसलिए इन मांगों को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। एआईएलआरएसए ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों का यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और सभी क्रू लॉबीज में कर्मचारियों ने संयमित तरीके से अपनी आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि रेलवे प्रशासन जल्द ही उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करेगा और सकारात्मक समाधान की दिशा में कदम बढ़ाएगा।

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के बीच नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा
नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के बीच भारत निर्वाचन आयोग 17 अगस्त, 2025 को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा. इस बात की जानकारी ईसीआई के मीडिया महानिदेशक ने दी। इस पीसी के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारी महत्वपूर्ण घोषणाएं और अपडेट शेयर कर सकते हैं। ये घोषणाएं बिहार एसआईआर, आगामी चुनाव और मतदाता सूची संशोधन को लेकर हो सकती हैं। इसके अलावा, वोट चोरी के आरोपों से घिरा चुनाव आयोग इस पर भी अपनी स्थिति साफ कर सकता है।

राहुल गांधी ने लगाए वोट चोरी के आरोप
दरअसल, चुनाव आयोग की ये पीसी ऐसे समय पर होने वाली है, जब विपक्षी दलों खासकर, कांग्रेस के राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में कथित धांधली और वोट चोरी के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने चुनाव की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मृत मतदाताओं से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस मुलाकात के लिए चुनाव आयोग को क्रेडिट दिया। एक्स पर क्लिप पोस्ट करते हुए गांधी ने लिखा, "जिंदगी में मेरे कई दिलचस्प अनुभव रहे हैं, लेकिन कभी 'मृत लोगों' के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला। इस अनोखे अनुभव के लिए चुनाव आयोग का शुक्रिया!"

AIMIM की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल... फैयाज अहमद खान की जगह रईस लश्करिया को मुंबई का प्रमुख बनाने पर समर्थक भड़के
मुंबई: एआईएमआईएम महाराष्ट्र प्रमुख इम्तियाज जलील की मुंबई में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस थी. जिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाथापाई और गाली-गलौज हुई. दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ जब फैयाज अहमद खान की जगह रईस लश्करिया को हटाकर मुंबई एआईएमआईएम प्रमुख बनाया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान होते ही फैयाज अहमद खान के समर्थक भड़क गए और विरोध में नारे लगाने लगे.

एआईएमआईएम महाराष्ट्र प्रमुख इम्तियाज जलील की मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हो रहा है.वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि फैयाज अहमद खान की जगह रईस लश्करिया को मुंबई एआईएमआईएम प्रमुख बनाये जाने पर उनके समर्थंक विरोध कर रहे हैं.

रईस लश्करिया इससे पहले कांग्रेस में थे. बीते दिनों एआईएमआईएम का दामन थामा हैं. एआईएमआईएम में आते ही फैयाज अहमद खान को मुंबई अध्यक्ष पद से हटाकर प्रमुख बानाया गया है. जिसका फैयाज अहमद खान के समर्थक पार्टी के फैसले का विरोध कर रहे हैं.

नागपुर में पूर्व प्रेस फोटोग्राफर की हत्या... प्रेमिका ने शूटर को दी थी सुपारी
नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में एक पूर्व प्रेस फोटोग्राफर की 23 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब इस मामले में जांच के बाद खुलासा किया है। पुलिस ने कहा कि फोटोग्राफर एक महिला के साथ कथित तौर पर रिश्ते में थे और उसी ने उसकी हत्या की साजिश रची और एक शूटर को उसे मारने के लिए कहा भी कहा।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 54 वर्षीय पूर्व फोटोग्राफर विनय उर्फ बबलू पूनेकर की 23 फरवरी को राज नगर स्थित उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कहा कि इस हत्या के सिलसिले में 36 साल की प्रेमिका साक्षी ग्रोवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शूटर की पहचान हेमंत शुक्ला के रूप में हुई है। हालांकि, अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और वह घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार है।

सदर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि साक्षी ग्रोवर ने पूछताछ के दौरान हत्या से कोई संबंध होने से इनकार किया। हालांकि, पुलिस ने जांच के सिलसिले में शुक्ला के साथ हुई बातचीत की डिलीट व्हाट्सएप चैट को पुनः प्राप्त कर लिया। चैट से पता चला कि महिला ने हेमंत शुक्ला को पूनेकर को मारने के लिए उकसाया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रोवर के निर्देशों के मुताबिक, शुक्ला ने पूनेकर पर दो गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि पूनेकर पर दोनों गोलियां अलग-अलग हथियारों से चलाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि ग्रोवर मध्य प्रदेश की रहने वाली है और उनकी शादी के कुछ साल बाद उनके पति की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि उसका पहले पूनेकर के साथ अफेयर था। हालांकि, फिलहाल वह शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में थीं। शुक्ला को संदेह था कि उसका अभी भी पूनेकर के साथ अफेयर चल रहा है, जिस पर उसने आपत्ति जताई।