pre-wedding - Rokthok Lekhani

मुंबई : रायगढ़ किले में प्री-वेडिंग शूट पर कार्रवाई के निर्देश
मुंबई : महाराष्ट्र की मंत्री अदिति तटकरे ने मंगलवार को कहा कि रायगढ़ किले में हुए प्री-वेडिंग शूट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने रायगढ़ कलेक्टर किशन जावले और पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल को कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा कर किले की पवित्रता और ऐतिहासिक महत्व को बनाए रखने के लिए नियम बनाने की बात कही।

उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। इसमें किले की गरिमा बनाए रखने के लिए तुरंत दिशानिर्देश बनाने पर जोर दिया गया। रायगढ़ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संभाजीराजे छत्रपति से भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई। बातचीत में यह सुझाव दिया गया कि किले में प्री-वेडिंग शूट, फोटोशूट और निजी आयोजनों पर रोक लगाई जाए।

इसी बीच संभाजीराजे छत्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल उठाया कि क्या रायगढ़ किले के लिए हर बात पर नियम बनाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि लोगों में नैतिक जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कई जोड़े शादी से पहले और बाद में किले में आते हैं, इसमें कोई गलत बात नहीं है। लेकिन अब यह गतिविधियां बड़े आयोजनों का रूप लेती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज सदर और समाधि स्थल जैसे पवित्र स्थानों पर ऐसे शूट बढ़ रहे हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में 14 करोड़ वाली घड़ी देख हैरान हो गए जुकरबर्ग
मुंबई: भारत के जामनगर शहर में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में दुनियाभर की तमाम मशहूर हस्तियां हिस्सा ले रही हैं. फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान भी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में पहुंचे हैं. मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान अनंत अंबानी से मिले.

इस मुलाकात के दौरान अनंत अंबानी की कलाई पर मौजूद घड़ी ने सबका ध्यान खींच लिया, जिसमें खुद मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी भी शामिल थे.अनंत अंबानी उस समय एक बेहद खूबसूरत और लग्जरी 'Audemars Piguet Royal Oak Openworked Skeleton' घड़ी पहने हुए थे, जिसकी कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस लग्जरी वॉच के ओपनवर्क डिजाइन से इसकी जटिल मशीनरी साफ देखी जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान जुकरबर्ग दंपत्ति अनंत अंबानी की इस खास घड़ी को देखकर काफी प्रभावित हुए. वीडियो में उनकी प्रतिक्रिया देखी जा सकती है.

अनंत अंबानी की जिस घड़ी को देखकर प्रिसला हैरान हुईं, वह 'पाटेक फिलिप' की 'ग्रैंडमास्टर चाइम' घड़ी है. इस वॉच की कीमत 14 से 18 करोड़ रुपए है. इंडियन हॉरोलॉजी के इंस्टाग्राम पेज के अनुसार, इस घड़ी में रिवर्सिबल केस, इंडिपेंडेंट डायल और छह पेटेंटेड इनोवेशन जैसे कई फीचर्स हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्पेशल एडिशन घड़ी में बेशकीमती हीरे और पन्ने जड़े हैं. गौरतलब है कि अंबानी परिवार भारत के सबसे धनी परिवारों में से एक माना जाता है और उनके लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. वहीं, मार्क जुकरबर्ग को भी टेक्नोलॉजी जगत की जानी-मानी हस्ती माना जाता है, लेकिन वह अपने साधारण जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं."