interrupted - Rokthok Lekhani News

मुंबई-जयपुर फ्लाइट हवा में थी, तभी हो गया धुआं- धुआ, पैसेंजर को टोका तो हो गया गजब ड्रामा
मुंबई : होली के दिन मुंबई से जयपुर आ रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG-920 में हाईवोल्टेज हंगामा होने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह एक यात्री ने उड़ान के दौरान सिगरेट जलाने की कोशिश की। क्रू मेंबर्स ने तत्काल उसे रोका। DGCA, विमान सुरक्षा और एयरक्राफ्ट नियमों का हवाला दिया गया। लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी यात्री ने क्रू मेंबर्स के समझाने पर हंगामा शुरू कर दिया। उस पर क्रू सदस्य के साथ दुर्व्यवहार करने और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है।

फ्लाइट के बाद एयरपोर्ट पर भी हंगामा
जानकारी के अनुसार फ्लाइट ने सुबह 9:30 बजे मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ ही देर बाद यात्री ने विमान के भीतर धूम्रपान का प्रयास किया, जो विमानन नियमों के तहत गंभीर उल्लंघन है। क्रू मेंबर्स ने तुरंत हस्तक्षेप किया और यात्री को ऐसा करने के लिए मना किया। लेकिन इस दौरान यात्री का आक्रामक व्यवहार जारी रहा। करीब 11:35 बजे फ्लाइट जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। यहां पहुंचने के बाद भी यात्री का हंगामा थमा नहीं । अराइवल एरिया में भी उसने अभद्रता की, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। एयरलाइन स्टाफ ने तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यात्री को हिरासत में ले लिया।
क्रू मेंबर ने दी लिखित शिकायत
एयरपोर्ट थानाधिकारी रूप नारायण ने बताया कि जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से एक व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। क्रू मेंबर की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उड़ान के दौरान धूम्रपान का प्रयास और क्रू के साथ दुर्व्यवहार को गंभीर अपराध माना जाता है।

जानिए सिगरेट पीने पर किन नियमों के तहत होती है कार्रवाई
जानकारी के अनुसार एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 (नियम 25) के तहत सार्वजनिक विमानों के अंदर धूम्रपान करना प्रतिबंधित है। नियम के उल्लंघन पर 2 साल तक की जेल या 10 लाख रुपये तक का जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। इसके अलावा इस मामले में भारतीय दंड संहिता यानी BNSके तहत भी केस बनता है। धारा 290 (IPC 336) के तहत दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए मामला बनता है। पुलिस ऐसे मामलों में जुर्माना और कारावास दोनों प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर सकती है। DGCA यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में डाल सकती है, जिसमें 30 दिन, 3 महीने और आजीवन हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लग सकता है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की फिसली जुबान... फिर देवेंद्र फडणवीस ने टोका, लगे ठहाके
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मंच से भाषण के दौरान जुबान फिसल गई. उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने छत्रपति संभाजी महाराज के समाधि स्थल के क्षेत्र में विकास कार्यों के भूमि पूजन समारोह के दौरान कुछ ऐसा कह दिया कि सभी हंसने लगे. भाषण के दौरान अजित पवार से गलती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मंच से अजित पवार संभाजी महाराज की तारीफ कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज अपने जीवन में एक भी 'चुनाव' नहीं हारे. दरअसल, अजित पवार कहना चाहते थे कि छत्रपति संभाजी महाराज कभी एक भी युद्ध नहीं हारे. लेकिन भाषण के दौरान उनके मुंह से लड़ाई की जगह चुनाव शब्द निकल गया. उस समय मंच पर बैठे उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने तुरंत अजित पवार को गलती याद दिलाई.

देवेंद्र फडणवीस द्वारा गलती बताए जाने के बाद अजित पवार ने तुरंत इस घटना के लिए माफी मांगी. अजित पवार ने अपने भाषण में गलती बताने के लिए देवेन्द्र फडणवीस को धन्यवाद भी दिया. अजित पवार ने कहा कि अगर आगे भी कोई गलती हो तो इसी तरह हमारे ध्यान में लाएं.

तुलापुर और वधू बुद्रुक में छत्रपति संभाजी महाराज समाधि स्थल की विकास योजना के लिए कुल 397 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई है. जिसमें से 270 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन आज हुआ है. समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार शामिल थे. इसके बाद तुलापुर शहर में तीनों नेताओं की बैठक हुई.

इस मौके पर अजित पवार ने कहा कि हर कोई छत्रपति संभाजी महाराज के लिए एक अच्छा स्मारक चाहता है. उसी के अनुरूप यह स्मारक होगा. 397 करोड़ की विकास योजना को मंजूरी दी गयी है. सर्वसुविधायुक्त स्मारक तैयार किया जाएगा. वधू में जगह खत्म हो रही है. लेकिन अजित पवार ने कहा कि राज्य सरकार ने केएम अस्पताल के लिए जो जमीन दी है, उसे वापस लिया जाएगा और वहां मंदिर और अन्य विकास कार्य किए जाएंगे.