candidature - Rokthok Lekhani

नितेश राणे का बृहन्मुंबई महानगरपालिका मेयर के लिए रितु तावड़े की उम्मीदवारी पर बड़ा बयान, ‘मैंने कहा था…’,
महाराष्ट्र : देश की सबसे बड़ी और अमीर महानगरपालिका, बृहन्मुंबई महानगरपालिका में सत्ता के शीर्ष पद को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। महायुति गठबंधन ने आधिकारिक तौर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता रितु तावड़े को मुंबई के महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।, इसी के साथ, शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय घाड़ी को उप-महापौर पद के लिए नामित किया गया है। दोनों उम्मीदवारों ने शनिवार को नगर सचिव के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

रितु तावड़े के नाम की घोषणा होते ही महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा “हम अपनी मालवणी बहन रितु तावड़े को मुंबई की मेयर चुने जाने पर बधाई देते हैं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं! मालवन का कोई भी व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कभी पीछे नहीं हटेगा, और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में अब मुंबई का विकास निश्चित रूप से जारी रहेगा!!”

सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। राणे ने ट्विटर (अब X) पर लिखा, “मैंने कहा था… मुंबई का मेयर हिंदू होगा, मराठी होगा और महायुति से ही होगा! जय श्री राम! मुंबई महादेव से प्यार करती है।” दरअसल, बीएमसी चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही इस बात पर घमासान छिड़ा था कि मुंबई का नेतृत्व कौन करेगा। उद्धव गुट और महायुति दोनों ही एक मराठी चेहरे पर जोर दे रहे थे। इसी बीच, AIMIM नेता वारिस पठान ने सवाल उठाया था कि “क्या कोई खान, पठान, शेख या सैयद मुंबई का मेयर नहीं बन सकता?” रितु तावड़े का नामांकन राणे के उस स्टैंड की पुष्टि माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने एक ‘मराठी हिंदू’ मेयर की वकालत की थी।

रितु तावड़े मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र के वार्ड संख्या 132 से दो बार की नगरसेवक हैं। यह क्षेत्र काफी हद तक गुजराती मतदाताओं वाला माना जाता है, लेकिन तावड़े की वहां मजबूत पकड़ है। हालांकि, 2017 के नागरिक चुनावों में उन्हें वार्ड 127 से हार का सामना करना पड़ा था, जहां तत्कालीन संयुक्त शिवसेना के उम्मीदवार ने उन्हें 4,024 मतों के अंतर से हराया था। नितेश राणे ने उन्हें एक ‘सच्ची मालवणी’ बहन बताया है और कहा कि एक मालवणी व्यक्ति कभी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटता।

मुंबई : 453 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए; अब 1,729 उम्मीदवार मैदान में
मुंबई : देश की सबसे बड़ी और सबसे अमीर महानगरपालिका बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव 15 जनवरी को होने है। ऐसे में इस चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक 453 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद अब 1,729 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इस बात की जानकारी बीएमसी ने बयान जारी कर दी। बयान में बताया गया कि नामांकन वापसी का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया था, जो शहर के 23 रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालयों में चला।

बीएमसी ने इस बात पर भी जोर दिया कि चुनाव चिन्हों का आवंटन 3 जनवरी को सुबह 11 बजे से होगा और उसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। बता दें कि बीएमसी चुनाव के लिए 23 से 30 दिसंबर के बीच 11,391 नामांकन फॉर्म बांटे गए थे। इनमें से 2,516 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

16 जनवरी को होगी मतगणना
वहीं 31 दिसंबर को हुई जांच में 164 नामांकन रद्द कर दिए गए, जबकि 2,185 नामांकन सही पाए गए। सारी प्रक्रियाओं के बाद और नाम वापसी के बाद अब 1,729 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। मतगणना 16 जनवरी को होगी।

ठाणे महानगरपालिका की स्थिति
दूसरी ओर बात अगर ठाणे महानगरपालिका चुनाव में भी नामांकन वापसी के बाद स्थिति साफ हो गई है। यहां 269 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया, जिसके बाद अब कुल 649 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। ठाणे के वागले वार्ड में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली, जहां रिकॉर्ड 50 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया, लेकिन इसके बावजूद यहां 36 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कलवा क्षेत्र में 21 नामांकन रद्द किए गए, जो किसी एक क्षेत्र में सबसे ज्यादा हैं। उम्मीदवारों की संख्या के लिहाज से माजीवाड़ा-मानपाड़ा में 92, लोकमान्य-सावरकरनगर में 83 और कलवा में 82 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों शहरों में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनाव प्रचार तेज होने की उम्मीद है।

चुनाव से पहले शिंदे गुट की शिवसेना और भाजपा उम्मीदवारों की जीत
इसी बीच ठाणे नगर निगम चुनाव में शिवसेना (शिंदे गुट) के सात उम्मीदवार शुक्रवार को निर्विरोध जीत गए। इन सातों ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मिलकर आभार जताया। उम्मीदवारों की जीत के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया। ये उम्मीदवार इसलिए निर्विरोध जीत गए क्योंकि विपक्षी दलों के उम्मीदवारों ने या तो नामांकन वापस ले लिया या उनका नामांकन अमान्य कर दिया गया। शिवसेना की विजयी उम्मीदवार सुखदा संजय मोरे ने कहा कि उनके विरोधी उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया और जनता एकनाथ शिंदे के साथ खड़ी है।

भाजपा के उम्मीदवारों की भी जीत
इसके अलावा, भाजपा के दो उम्मीदवार पुणे और पंद्रह उम्मीदवार ठाणे के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम से निर्विरोध चुने गए। पुणे में मंजुषा नागपुरे और श्रीकांत जगताप सन्सिटी-मनिकबाग वार्ड से निर्विरोध जीत गए। कल्याण-डोंबिवली में 15 भाजपा उम्मीदवारों ने भी निर्विरोध जीत दर्ज की।
निर्विरोध चुने गए भाजपा उम्मीदवारों में रंजना पेंकर, असावरी नवरे, मांदा पाटिल, ज्योति पाटिल, रेखा चौधरी, मुकंद विशु पेड़नेकर, महेश पाटिल, साई शेलार, दीपेश म्हात्रे, जयेश म्हात्रे, हर्षदा भोइर, सुनीता पाटिल, पूजा म्हात्रे, रवीना माली और मंदार हलबे का नाम शामिल है।

महायुति का चुनावी तैयारी
गौरतलब है कि 29 दिसंबर को महायुति ने आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव के लिए सीटों का फॉर्मूला फाइनल किया। इसके अनुसार, भाजपा 137 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

महायुति में नवाब मलिक की उम्मीदवारी पर फूट ! हम उन्हें हराने के लिए लड़ेंगे - BJP
महाराष्ट्र : अजित पवार की पार्टी एनसीपी ने नवाब मलिक को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जिसके बाद महायुति में फूट पड़ गई है। भाजपा ने अजित पवार गुट के नेता नवाब मलिक की उम्मीदवारी की तीखी आलोचना की है। भाजपा ने कहा कि वो नवाब का समर्थन नहीं करने वाली है।

अजित पवार की एनसीपी (NCP) ने नवाब मलिक को महाराष्ट्र चुनाव में मानखुर्द शिवाजी नगर सीट के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। अजित पवार ने अंतिम समय में टिकट देने पर पत्ते खोले हैं। डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके साथियों से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मलिक ने दो नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से एक नामांकन एनसीपी के सदस्य के रूप में और दूसरा निर्दलीय के रूप में था। लेकिन एनसीपी के समर्थन के बाद उन्होंने खुद को आधिकारिक उम्मीदवार बताया।

भाजपा बोली- हम नवाब मलिक का समर्थन नहीं करेंगे
पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने कहा,

हालांकि, भाजपा ने संदेह का लाभ मलिक की बेटी सना मलिक को दिया है, जो अणुशक्ति नगर सीट से एनसीपी की आधिकारिक उम्मीदवार हैं, जहां उनके पिता नवाब मलिक मौजूदा विधायक हैं। सना को भाजपा ने भी समर्थन देने की बात कही है।

दूसरी ओर भाजपा के किरीट सोमैया ने अजित पवार की पार्टी और नवाब मलिक पर खुलकर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हम किसी हालत में नवाब मलिक का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा शिवसेना (शिंदे गुट) के सुरेश कृष्ण पाटिल (जिन्हें 'बुलेट पाटिल' के नाम से जाना जाता है) ही हमारे आधिकारिक उम्मीदवार हैं। हम वोट जिहाद, आतंकवाद का समर्थन करने वाले उम्मीदवारों को हराने के लिए लड़ेंगे।

सीएम शिंदे की शिवसेना ने दक्षिण मुंबई सीट पर उतारा उम्मीदवार... इन्हें दिया टिकट
मुंबई : सीएम शिंदे की शिवसेना ने मंगलवार (30 अप्रैल) को दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर भायखला से विधायक यामिनी यशवंत जाधव की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई है.

यामिनी जाधव का मुकाबला उद्धव ठाकरे गुट के अरविंद सावंत से होगा. पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है जिसमें साउथ मुंबई सीट भी शामिल है. यहां पर 20 मई को वोटिंग होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 3 मई है. वहीं उम्मीदवार 6 मई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं.

इससे पहले मंगलवार को शिवसेना ने मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से रविंद्र वायकर को मैदान में उतारा. इस सीट पर वायकर मुकाबला उद्धव ठाकरे की पार्टी के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर से होगा.

मुंबई की 6 लोकसभा सीटें पर किस पार्टी के कौन?

मुंबई दक्षिण
एमवीए - अरविंद सावंत , शिवसेना (यूबीटी)
महायुति - यामिनी जाधव, (शिवसेना शिंदे)

मुंबई साउथ सेंट्रल
एमवीए - अनिल देसाई , शिवसेना (यूबीटी)
महायुति - राहुल शेवाले , (शिवसेना शिंदे)

मुंबई उत्तर मध्य
एमवीए - वर्षा गायकवाड़ , कांग्रेस
महायुति - उज्ज्वल निकम , बीजेपी

मुंबई नॉर्थ ईस्ट
एमवीए - संजय दीना पाटिल, शिवसेना (यूबीटी)
महायुति - मिहिर कोटेचा, बीजेपी

मुंबई उत्तर पश्चिम
एमवीए - अमोल कीर्तिकर, शिवसेना (यूबीटी)
महायुति - रवींद्र वायकर, शिवसेना शिंदे

मुंबई उत्तर
एमवीए - अभी घोषित नहीं- कांग्रेस
महायुति - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, बीजेपी

पांचवें चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग
महाराष्ट्र में पांचवें चरण में धुले, डिंडोरी, नाशिक, पालघर, भिवंडी,, कल्याणा, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई साउथ सेंट्रल और मुंबई साउथ लोकसभा सीट पर मतदान होगा.