Deendayal - Rokthok Lekhani

मुंबई: पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले का आयोजन
मुंबई : अगर आप मुंबई में नौकरी की तलाश कर रहे है तो शनिवार को आप कांदिवली पहुंच जाईये, वो भी अपने सभी डाक्यूमेंट्स के साथ। दरअसल मुंबई के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले का आयोजन शनिवार, 12 अप्रैल को किया जा रहा है। यह मेला कांदिवली (पश्चिम) स्थित भुरामाई हॉल, शांतिलाल मोदी रोड, ईरानी वाड़ी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

मौके पर नौकरी चाहिए तो यहां आईये
यह जानकारी जिला कौशल विकास, रोजगार व उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, मुंबई उपनगर के सहायक आयुक्त शैलेश अर्जुनराव भगत ने दी। उन्होंने बताया कि मेले में मुंबई की कई बड़ी कंपनियां भाग लेंगी और अपने रिक्त पदों के लिए मौके पर ही कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लेकर सिलेक्ट कर लेंगे। मेले के दौरान Jobs Candidates को राज्य सरकार के विभिन्न महामंडलों द्वारा चलाई जा रही रियायती Loans Schemes की भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, कई ऐसी प्रशिक्षण संस्थाएं भी उपस्थित रहेंगी जो युवाओं को Free Skill Development Training देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का काम करती हैं।

कई नामचीन कंपनियां होंगी मौके पर मौजूद, डायरेक्ट मिलेगी नौकरी
इस मेले के माध्यम से मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना और प्रधानमंत्री इंटर्न योजना का लाभ भी पात्र उम्मीदवारों को मिलेगा। इससे न केवल युवाओं को प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा, बल्कि उन्हें रोजगार प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण, आईटीआई धारक और विभिन्न शाखाओं के ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए नौकरी के अच्छे अवसर उपलब्ध रहेंगे। आयोजकों ने युवाओं से अपील की है कि वे इस मेले में भाग लेने के लिए अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। इस मेले से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त होने की संभावना है।

पीएम मोदी यवतमाल में दो लाख महिलाओं को करेंगे संबोधित, दीनदयाल की प्रतिमा के अनावरण के साथ करेंगे बड़े ऐलान...
मुंबई : 2024 लोकसभा चुनावों के ऐलान से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के अहम दौरे पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे में कई परियोजनाओं-योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी आज शाम महाराष्ट्र पहुंचेंगे। वह विदर्भ क्षेत्र के यवतमाल शहर में वह लगभग 35 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं-योजनाओं का उद्घाटन-लोकार्पण करेंगे।

इनमें 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे, सड़क और सिंचाई की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं। इससे पहले 19 फरवरी के आसपास पीएम मोदी का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया था। पीएम मोदी ऐसे वक्त पर महाराष्ट्र पहुंचेंगे, जब किसानों के मुद्दे पर विधानसभा में विपक्ष सरकार को घेर रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे कई लिहाज से अहम माना जा रहा है।

पीएम-किसान योजना के तहत लगभग 21 हजार करोड़ रुपये की 16वीं किस्त जारी करेंगे। नमो शेतकरी महासम्मान निधि के तहत 3,800 करोड़ रुपये की दूसरी और तीसरी किस्त जारी की जाएगी। इसमें साढ़े पांच लाख महिला स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड के 825 करोड़ रुपये का वितरण किया जाएगा।

इसके अलावा वह मोदी आवास घरकुल योजना लॉन्च करेंगे और एक करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरित करेंगे। पीएम किसानों की आत्महत्याओं के गढ़ यवतमाल में शाम 4.30 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद 4,900 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाएं समर्पित करेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पीएम-किसान और अन्य योजनाओं के तहत लाभ जारी करेंगे। इस कार्यक्रम में दो लाख महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

पीएम लाभार्थियों के खातों में किसान सम्मान निधि की 21 हजार करोड़ रुपये की 16वीं किस्त जारी करेंगे। इसके साथ इस योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का हस्तांतरण पूरा होगा। लगभग 3,800 करोड़ रुपये की नमो शेतकरी महासम्मान निधि की दूसरी और तीसरी किस्त से महाराष्ट्र के 88 लाख किसानों को लाभ होगा और लाभार्थियों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।

सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रदान किए गए रिवॉल्विंग फंड के अलावा राज्य में 5,50,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को 825 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड दिया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी पूरे महाराष्ट्र में एक करोड़ आयुष्मान कार्डों के वितरण की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी ओबीसी वर्ग के लिए मोदी आवास घरकुल योजना की शुरुआत होगी जिसमें 2023-2024 से 2025-2026 तक कुल 10 लाख घरों के निर्माण की परिकल्पना की गई है। पीएम इस योजना के 2.5 लाख लाभार्थियों को 375 करोड़ रुपये की पहली किस्त हस्तांतरित करेंगे।

पीएम मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों में कई सिंचाई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे जो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) और बलिराजा जल संजीवनी योजना (बीजेएसवाई) के तहत 2,750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित की गई हैं।

वह 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें वर्धा-कलांब ब्रॉड गेज लाइन (वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ नई ब्रॉड गेज लाइन परियोजना का हिस्सा) और न्यू आष्टी-अमलनेर ब्रॉड गेज लाइन (अहमदनगर-बीड-परली नई ब्रॉड गेज लाइन परियोजना का हिस्सा) शामिल हैं। इससे दोनों क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम मोदी दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें एक कालांब और वर्धा को जोड़ने वाली वाली ट्रेन और दूसरी अमलनेर और न्यू आष्टी को जोड़ने वाली ट्रेन शामिल है। रेलवे के अनुसार नई ट्रेनें क्षेत्र के छात्रों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों के लिए एक वरदान साबित होगी।

सड़कों के मोर्चे पर, पीएम एनएच-930 के वरोरा-वानी खंड को चार लेन का करने, साकोली-भंडारा और सलाईखुर्द-तिरोरा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़कों के लिए उन्नयन परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। वह यवतमाल शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एक प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।