cap - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन
मुंबई : एक 10 साल की बच्ची के फेफड़े का कुछ हिस्सा निकालना पड़ा क्योंकि सात साल से ज्यादा समय तक उसके बाएं फेफड़े के निचले हिस्से की नली (ब्रोंकस) के पास पेन का ढक्कन फंसा हुआ था। कई डॉक्टरों ने उसके असामान्य एक्स-रे को टीबी या अस्थमा समझकर गलत इलाज किया था।  बच्ची की मां और धारावी की रहने वाली मैमुना शेख ने बताया कि जब लगातार खांसी और अचानक वजन कम होने जैसे लक्षण दिखे, तो कई डॉक्टरों ने संक्रामक बीमारी का शक होने पर उसका इलाज किया और एंटीबायोटिक्स दीं। इसके बाद उसे बीएमसी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने टीबी का इलाज शुरू कर दिया, जबकि उसका बलगम का सैंपल नेगेटिव आया था।

उस समय अस्पताल में मौजूद और मायशा के केस में शामिल एक रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा कि यह शायद उन दुर्लभ मामलों में से एक था जहां चीज की जगह की वजह से सही बीमारी का पता लगाना बहुत मुश्किल था, और इलाज लक्षणों के आधार पर किया गया। डॉक्टर ने कहा कि हम तब तक एंटी-कोच थेरेपी का कोर्स शुरू नहीं कर सकते जब तक कि कोई पक्का संकेत न मिले। नेगेटिव रिज़ल्ट के बावजूद इलाज भविष्य के डॉक्टरों के लिए टीबी की संभावना को खत्म करने में मददगार होता है।

टीबी का इलाज होने के बाद भी हालत नहीं हुई ठीक
टीबी का इलाज होने के बाद भी जब मैमुना ने देखा कि उसकी बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है, तो वह उसे दूसरे प्राइवेट अस्पताल ले गईं। वहाँ डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि मायशा को अस्थमा है और राहत के लिए इनहेलर दिया। एसआरसीसी चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल (नारायण हेल्थ) की पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. इंदु खोसला, जो इस केस में शामिल थीं, ने कहा कि ज़्यादातर डॉक्टरों को निमोनिया दिखा जो ठीक नहीं हो रहा था, इसलिए उन्होंने एंटी-टीबी दवाएं लिख दीं। उन्होंने कहा कि फेफड़े के अंदर किसी बाहरी चीज के होने का शक किया जाना चाहिए था, लेकिन यह राय का फर्क है और इसके लिए डॉक्टरों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

ब्रोंकोस्कोपी में दिखा पेन का ढक्कन
डॉ. इंदु ने बताया कि सीटी स्कैन में फेफड़ा सिकुड़ा हुआ (कोलेप्स) दिखा, और क्योंकि बाकी अंग सामान्य लग रहे थे, इसलिए उन्हें बाहरी चीज के होने का शक हुआ। डॉ. खोसला ने कहा, ब्रोंकोस्कोपी के दौरान हमने देखा कि पेन का ढक्कन गहराई में फंसा हुआ था। उसे बाहर निकालने के लिए हमें अपनी ईएनटी टीम की मदद लेनी पड़ी और ज्यादा एनेस्थीसिया देना पड़ा।

प्रोसीजर के बाद ठीक हुआ निमोनिया, पर...
इसे निकालते ही मायशा को काफी बेहतर महसूस हुआ। डॉ. खोसला ने कहा कि प्रोसीजर के लगभग दो से तीन हफ्ते बाद, उसका निमोनिया- जो फेफड़े के निचले बाएं हिस्से और बीच वाले हिस्से में फैला था- कम हो गया और सिर्फ निचले हिस्से तक ही सीमित रह गया। फेफड़े का जो हिस्सा खराब नहीं हुआ था, वह खुल गया।

डॉक्टरों ने एक महीने तक इंतजार किया कि क्या फेफड़े का बाकी प्रभावित हिस्सा फिर से फैल पाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गंभीर इन्फेक्शन और टिश्यू को हुए ऐसे नुकसान की वजह से जिसे ठीक नहीं किया जा सकता था, उन्हें आख़िरकार उसके फेफड़े का लगभग एक-तिहाई हिस्सा निकालना पड़ा। उम्मीद है कि मायशा सामान्य जिंदगी जी पाएगी, लेकिन मैमूना ने कहा कि एक मेडिकल चूक की वजह से वह लगभग अपनी बेटी को खो ही बैठी थीं। उन्होंने कहा कि अब तक हुए खर्च का तो हमें हिसाब ही नहीं रहा।

समुद्र के भीतर ध्यान मुद्रा में बैठे नजर आए PM मोदी... भगवा कुर्ता, सिर पर नेवी टोपी
लक्षद्वीप में डीप सी डाइविंग करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के द्वारका में समुद्ग के गहरे पानी में डुबकी लगाई। पानी के अंदर जाकर पीएम मोदी ने उस स्थान पर प्रार्थना की, जहां जलमग्न द्वारका शहर मौजूद है।  इस धार्मिक डुबकी के बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट में अपने अनुभव को देशवासियों से साझा किया।

उन्होंने कहा कि पानी में डूबी द्वारका नगरी में प्रार्थना करना एक बहुत ही दिव्य अनुभव था। मुझे आध्यात्मिक भव्यता और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें।' बता दें कि पीएम मोदी की जलमग्न शहर की यात्रा को समुद्री पर्यटन को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।

पीएम मोदी को समुद्र के अंदर गोता लगाए देखा जा सकता है। साथ ही वह समुद्र के अंदर प्रार्थना अवस्था में बैठे नजर आए। भगवा कुर्ता और पायजामा पहने, सिर पर नेवी टोपी लगाए नरेंद्र मोदी की यह समुद्र यात्रा बेहद ही शानदार है। वह भगवान कृष्ण से जुड़े मोरपंखों को भी समुद्र में गोता लगाते समय साथ ले गए थे। वीडियो में देखा गया कि कैसे नरेंद्र मोदी गोताखोर का मुखौटा पहनकर पानी के नीचे की साइट पर पहुंचे, जिस पर भारत का झंडा बना हुआ था। मोदी पानी के भीतर ध्यान मुद्रा में बैठे रहे और गोताखोर उनकी रक्षा करते नजर आए।

द्वारका, एक समय एक समृद्ध शहर था, जिसके बारे में अब माना जाता है कि यह सदियों पहले समुद्र में डूब गया था। आपको बता दें कि यह स्कूबा डाइविंग बेयट द्वारका द्वीप के पास द्वारका के तट पर की जाती है, जहां लोग पुरातत्वविदों द्वारा खुदाई किए गए प्राचीन द्वारका के पानी के नीचे के अवशेषों को देख सकते हैं।

आज, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व से भरे स्थल पर प्रार्थना करने के लिए समुद्र में उतरने वाली पीएम मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में पीएम मोदी के कमर पर बहुत सारे मोर पंखों (जो भगवान कृष्ण को एक बेहद प्रिय है) को कमर से बंधा देखा जा सकता है। इससे पहले आज, प्रधानमंत्री ने गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में बेयट द्वारका द्वीप को मुख्य भूमि ओखा से जोड़ने वाले अरब सागर पर 2.32 किमी के देश के सबसे लंबे केबल-आधारित पुल 'सुदर्शन सेतु' का उद्घाटन किया।