cart - Rokthok Lekhani

मुंबई : गोराई बीच पर एक बार फिर कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला; अवैध रूप से घोड़ागाड़ी और बैलगाड़ी की रेस
मुंबई : मुंबई के गोराई बीच पर एक बार फिर कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा स्पष्ट प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद यहां अवैध रूप से घोड़ागाड़ी और बैलगाड़ी की रेस आयोजित की गई। हैरानी की बात यह रही कि समुद्र किनारे हजारों लोगों की मौजूदगी में यह रेस कराई गई, जबकि इस दौरान सट्टेबाजी होने की भी आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि गोराई बीच पर कुछ लोगों ने गुपचुप तरीके से घोड़ागाड़ी और बैलगाड़ी की रेस का आयोजन किया। सुबह-सुबह शुरू हुई इस रेस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बीच पर जमा हो गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे इलाके में शोर-शराबे और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घोड़ों और बैलों को तेज दौड़ाने के लिए उन्हें चाबुक से बेरहमी से मारा जा रहा है। रेस के दौरान तेज रफ्तार से दौड़ती गाड़ियों के आसपास मोटरसाइकिलें और लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। ऐसे हालात में किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद यह अवैध आयोजन चलता रहा।

इस पूरे मामले की शिकायत समाजसेविका पल्लवी पाटील ने गोराई पुलिस थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आयोजकों और रेस में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि रेस का आयोजन करने वाले और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान पुलिस उस वायरल वीडियो की भी पड़ताल कर रही है, जिसमें घोड़े और बैलगाड़ियों को बेरहमी से दौड़ाया जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार में दौड़ती गाड़ियों के आसपास लोगों और मोटरसाइकिलों की भीड़ भी दिखाई दे रही है, जिससे यह साफ होता है कि आयोजन के दौरान सुरक्षा के किसी भी नियम का पालन नहीं किया गया।

मुंबई : केले बेचने के ठेले की आड़ में ड्रग्स की तस्करी; बुजुर्ग गिरफ्तार 53 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद
मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-9 ने बांद्रा इलाके से एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है, जो केले बेचने के ठेले की आड़ में ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। आरोपी की पहचान 60 वर्षीय मोहम्मद अली अब्दुल गफ्फार शेख के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 153 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35.30 लाख रुपए बताई जा रही है। दरअसल, क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास केले बेचने वाला एक ठेलेवाला असल में ड्रग्स बेचने का काम करता है।

इस पर पुलिस टीम ने सिविल ड्रेस में निगरानी शुरू की। देर रात मोहम्मद अली को बांद्रा बस डिपो के पास महाराष्ट्रनगर रोड से गुजरते देखा गया। जब उसे रोका गया और उसके ठेले की जांच की गई, तो पुलिस को एक स्टील के डिब्बे में 153 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। मोहम्मद अली को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मोहम्मद अली आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। कोई स्थायी नौकरी न मिलने के कारण उसने केले बेचने का धंधा शुरू किया, लेकिन कम कमाई के चलते वह फल बेचने की आड़ में ड्रग्स की तस्करी करने लगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसे ड्रग्स की सप्लाई कौन करता था, वह कब से इस धंधे में शामिल था, क्या उसके कोई साथी भी हैं और क्या उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इससे पहले, मुंबई पुलिस ने 22 अगस्त को ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वडाला इलाके से 51 किलो गांजा बरामद किया था। पुलिस ने इस दौरान दो ड्रग सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया था। बरामद किए गए मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 11 लाख रुपए आंकी गई थी।

'इंटरनेशनल' शादी, बैलगाड़ी पर दूल्हा देखने 9 मुल्कों से आए मेहमान
मुंबई: महाराष्ट्र के एक गांव की शादी काफी चर्चा में है. इस शादी को 'महाराष्ट्र की इंटरनेशनल शादी’ कहा जा रहा है. दूल्हा महाराष्ट्र का, दुल्हन यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की और शादी में शिरकत करने वाले मेहमान अलग-अलग देशों से. बारात निकली, लेकिन दूल्हा घोड़ी पर नहीं चढ़ा. वो अपनी दुल्हन के साथ बैलगाड़ी पर नाचते-गाते आया. फिर देसी रीति-रिवाज से दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

आजतक के विकास राजूरकर की रिपोर्ट के मुताबिक ये शादी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के सावली गांव में हुई. गांव के रहने वाले हेमंत आभारे इंजीनियर हैं. उन्हें ऑस्ट्रिया की रहने वाली यूडीथ से प्यार हुआ. बात आगे बढ़ी. दोनों के परिवार शादी के लिए राज़ी हुए. शादी की तारीख तय हुई,  शादी का कार्ड छपवाया गया. रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाया गया.

बताया जा रहा है कि इस शादी में 9 देशों से मेहमानों ने शिरकत की. ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना से दुल्हन और उसका परिवार पहुंचा. साथ में नीदरलैंड, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका सहित कई देशों से आए मेहमान सावली गांव पहुंचे.

जब बारात निकली, तो लोग देखते रह गए. बैंड-बाजे के साथ बैलगाड़ी पर बारात निकली. एक बैलगाड़ी पर दूल्हा और दुल्हन खड़े थे. ठुमके लगा रहे थे. बारात में शामिल हुए विदेशी मेहमान भी बैंड-बाजे की धुन पर खुद को थिरकने से रोक ना सकें. देसी रीति-रिवाजों के साथ हेमंत और यूडीथ की शादी संपन्न हुई.