caught - Rokthok Lekhani News

मुंबई : ड्रग्स के साथ पकड़े यात्री को छोड़ने का आरोप... मुंबई जीआरपी के दो कॉन्स्टेबल सस्पेंड
मुंबई: मुंबई में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के दो कॉन्स्टेबलों पर गंभीर आरोप लगने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने ड्रग्स के साथ पकड़े गए एक यात्री को कार्रवाई से बचाने के बदले उससे 2.40 लाख रुपये लिए और उसे छोड़ दिया। 8 सितंबर की रात का मामला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना 8 सितंबर की रात की बताई जा रही है। आरोप है कि दोनों कॉन्स्टेबलों ने एक यात्री को पकड़ा था, जिसके सामान में कथित तौर पर ड्रग्स मौजूद थे। नियमों के अनुसार, ऐसे मामले में आरोपी को थाने ले जाकर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए थी। लेकिन आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी यात्री को बोरीवली जीआरपी स्टेशन ले जाने के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर बने एक लाइब्रेरी रूम में ले गए।

लाइब्रेरी रूम में ले जाने का आरोप अधिकारियों के मुताबिक, जिस लाइब्रेरी रूम में यात्री को ले जाया गया, वहां लगा सीसीटीवी कैमरा उस समय काम नहीं कर रहा था। जांच में यह बात सामने आई कि यह कैमरा सरकारी व्यवस्था का हिस्सा नहीं था, बल्कि जीआरपी कर्मियों की ओर से निजी तौर पर लगाया गया था। आरोप है कि इसी कमरे में दोनों पुलिसकर्मियों ने यात्री से कथित तौर पर 2.40 लाख रुपये लिए और इसके बाद उसे जाने दिया।

मामला सामने आने के बाद जीआरपी अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर सवाल उठे। इसके बाद दोनों कॉन्स्टेबलों को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस विभाग में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी यात्री और ड्रग्स मामले की जांच जारी पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिस यात्री को पकड़ा गया था, उसके पास किस प्रकार का मादक पदार्थ था और वह कहां से आया था।

इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल जांच एजेंसियां अब उपलब्ध साक्ष्यों को जुटा रही हैं। लाइब्रेरी रूम, रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों की जानकारी भी खंगाली जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालने वाली पुलिस में इस तरह के आरोप विभाग के लिए चिंता का विषय माने जा रहे हैं। जीआरपी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई पुलिसकर्मी अपने पद का गलत इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निलंबन के बाद आगे की प्रक्रिया फिलहाल दोनों कॉन्स्टेबल निलंबित हैं और मामले की विभागीय जांच जारी है। जांच में यदि आरोप साबित होते हैं तो उनके खिलाफ आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। रेलवे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। इस तरह के मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई लोकल में नकली ऐप और एआई से टिकट बनाकर घूम रहे यात्री, टीसी ने रंगे हाथ पकड़ा
मुंबई : आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करना ज्यादा पसंद करते हैं. रेलवे भी समय-समय पर अपने यात्रियों को सलाह देता है कि ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए हमेशा आधिकारिक आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर रेल कनेक्ट ऐप का ही इस्तेमाल करें. इसके बावजूद आज भी कई लोग हैं, जो इंटरनेट पर मिले किसी भी अनजान लिंक से टिकट बुक कर लेते हैं.

अगर आप भी ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. हाल ही में एक मामला मुंबई लोकल ट्रेन से सामने आया है, जिसमें एक यात्री फर्जी मोबाइल ऐप से तैयार किए गए टिकट के साथ सफर करता मिला, जिसके बाद टीटीई ने उसे पकड़ लिया.

क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक, एक यात्री अपनी पत्नी और बेटे के साथ मुंबई एसी लोकल ट्रेन में सफर कर रहा था. वेस्टर्न रेलवे की टिकट चेकिंग के दौरान उसके पास नकली यूटीएस मोबाइल टिकट मिला. जब यात्री ने टीटीई को अपना ई-टिकट दिखाया तो पहले तो उसे यह एक सामान्य ई-टिकट की तरह लगा. लेकिन बाद में टिकट चेकिंग स्टाफ को ऐप का डिजाइन अलग लगा. हालांकि, ऐप को बिल्कुल रेलवन ऐप की तरह ही डिजाइन किया गया था, लेकिन इसके बावजूद टीटीई को उसमें कुछ गड़बड़ी लगी, जिसके बाद उसने टिकट को अच्छे से चेक किया.

जांच में सामने आई टिकट की असलियत
टिकट पर लिखे यूटीएस नंबर की जांच की गई तो पता चला कि वह नंबर पहले जारी किए गए एक सेकंड क्लास का टिकट था और यात्री एसी लोकल का टिकट दिखा रहा था. जब टीटीई ने टिकट से जुड़े अहम सवाल यात्री से पूछे तो उसने बताया कि यह टिकट उसने यूट्यूब पर शेयर किए गए एक लिंक के जरिए एक मोबाइल ऐप डाउनलोड किया था, जिसकी मदद से उसने नकली डिजिटल टिकट तैयार किया. इस मामले की एफआईआर  मुंबई सेंट्रल पुलिस स्टेशन में दर्ज कर दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टिकट में गड़बड़ी मिलने पर होगी कार्रवाई
अगर किसी यात्री के पास फर्जी टिकट या पास मिलता है तो ऐसा करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.
फर्जी टिकट मिलने पर यात्री के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया जा सकता है.
जांच के दौरान अगर फर्जी टिकट मिलता है तो 2 से 7 साल तक की जेल हो सकती है.
रेलवे एक्ट की धारा 137 के तहत जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
अगर कोई यात्री जुर्माना नहीं भरता है तो उसको जेल की सजा हो सकती है.
इसके साथ ही उस यात्री का यूटीएस अकाउंट सस्पेंड और ब्लॉक किया जा सकता है.

मुंबई : लोकल ट्रेन में बेटिकट यात्रियों की संख्या बढ़ी; 41.90 लाख यात्रियों को पकड़ा
मुंबई: मध्य रेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में बिना टिकट और अमान्य टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 41.90 लाख यात्रियों को पकड़ा। यह संख्या पिछले वर्ष के 38.05 लाख मामलों की तुलना में करीब 10% अधिक है। रेलवे ने इस दौरान जुर्माने के रूप में रिकॉर्ड 251.91 करोड़ रुपये वसूले, जो पिछले साल के 203.70 करोड़ रुपये से लगभग 24% ज्यादा है। मिली जानकारी के अनुसार, कुल मामलों में से 29.27 लाख गैर-उपनगरीय मामलों से 213.31 करोड़ रुपये और 12.63 लाख उपनगरीय मामलों से 38.86 करोड़ रुपये की वसूली की गई। मार्च 2026 में ही 3.91 लाख यात्री पकड़े गए, जो मार्च 2025 के मुकाबले 14% अधिक है।

एसी लोकल में भी बढ़े मामले
मध्य रेल ने सीएसएमटी-कल्याण मेन लाइन और सीएसएमटी-पनवेल हार्बर लाइन पर 28 सेवाओं को नॉन-एसी से एसी में अपग्रेड किया, जिससे कुल एसी सेवाएं बढ़कर 94 हो गईं। इसी कड़ी में एसी लोकल ट्रेनों में 1.23 लाख बिना टिकट यात्री पकड़े गए, जो पिछले साल से 25% ज्यादा है। इनसे 3.89 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।

24 टिकट चेकर्स बने ‘करोड़पति’
मध्य रेल के 24 टिकट चेकिंग कर्मियों ने व्यक्तिगत स्तर पर 1 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली कर नया रिकॉर्ड बनाया। इन कर्मियों ने मिलकर 25.78 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया। इनमें मुख्यालय के 10, भुसावल मंडल के 10, मुंबई मंडल के 3 और पुणे मंडल के 1 कर्मी शामिल हैं।

पालघर : 35 हजार रुपये लेते पकड़ा गया पालघर का चिकित्सक
पालघर : पालघर जिले में गजांड तहसील में आंबेसरी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के मोबाइल यूनिट के चिकित्सक डॉ विजय माणिक सांगले को आज दोपहर एक बजकर 40मिनट पर आशागढ़ चौक पर जाम शेत के पास शिकायतकर्ता से 35हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए पालघर एंटी करप्शनब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने इसके बाद पालघर जिले के डहानू के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया।

ठाणे स्थित एंटी करप्शनब्यूरो ने आज बताया कि शिकायतकर्ता व्यवसाय से वाहन चालक का काम करता है।इसके दो मित्रों को अपनी दो ईको गाडियां प्राथमिक स्वास्थ केंद्र गंजड़ के अंतर्गत उपकेंद्र नागझरी जमशेत व अम्बेसरी केंद्र के लिए किराए पर देना थी।इसके लिए उन्होंने डॉ विजय माणिक सांगले से संपर्क किया था।इसके बाद डॉ विजय माणिक सांगले ने उनसे बिल स्वीकृत के लिए प्रत्येक वाहन से दस हजार की मांग की थी। इस दृष्टि से उन्होंने मार्च 2025से अगस्त 2025 का भाव तय किया था।

इस तरह डॉ विजय माणिक सांगले ने शिकायतकर्ता से वाहनों का बिल स्वीकृत कराने के लिए बड़ी राशि एक लाख पांच हजार रुपए की मांग की थी।इसी बीच 17मार्च 2026को डॉ विजय माणिक सांगले ने शिकायतकर्ता से मांगी है राशि कम कर छह माह के लिए 30हजार तथा 5हजार रुपए डिपोजिट सहित 35हजार रुपए देने के लिए कहा था।इसके बाद शिकायतकर्ता ने पालघर ब्यूरो को इसके बारे मे अवगत कराया था।आज 18मार्च2026को अम्बेसरी प्राथमिक केंद्र के मोबाइल यूनिट चिकित्सक डॉ विजय माणिक दोपहर एक बजकर 40मिनट पर शिकायतकर्ता से 35हजार रुपए रिश्वत की राशि ले रहे थे पालघर एंटी करप्शनब्यूरो द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए।