Speculation - Rokthok Lekhani News

मुंबई: राजनीतिक हलचल के बीच आसमान में मुलाकात, फड़णवीस और ठाकरे की बैठक ने बढ़ाई अटकलें
मुंबई: एक आश्चर्यजनक और राजनीतिक रूप से आरोपित मुठभेड़ में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे को शुक्रवार को मुंबई से नागपुर की उड़ान में एक साथ यात्रा करते देखा गया। यह अप्रत्याशित दृश्य महाराष्ट्र में महत्वपूर्ण राजनीतिक अस्थिरता की पृष्ठभूमि में आया है, जो हाल ही में ठाकरे के नौ संसद सदस्यों में से छह के प्रतिद्वंद्वी शिंदे गुट में शामिल होने से चिह्नित है।

फड़नवीस ने हाथ मिलाया
गौरतलब है कि एक तरफ फड़णवीस बैठे थे, दूसरी तरफ ठाकरे थे. इस अप्रत्याशित मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री फड़नवीस और उद्धव ठाकरे ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और गर्मजोशी से हाथ मिलाया। उड़ान में आदित्य ठाकरे और संजय राउत जैसे अन्य प्रमुख शिवसेना (यूबीटी) नेता भी शामिल थे। इस दुर्लभ बातचीत ने महाराष्ट्र के तेजी से बदलते राजनीतिक परिदृश्य पर इसके संभावित प्रभाव के बारे में तीव्र राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है। महज़ संयोग इस बीच, ध्यान आकर्षित करने के बावजूद, दोनों खेमों ने मुठभेड़ को महज एक संयोग बताकर खारिज कर दिया है और सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने इस घटनाक्रम के किसी भी राजनीतिक महत्व को खारिज करने में देर नहीं की।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पूर्व नियोजित आधिकारिक और राजनीतिक प्रतिबद्धताओं की एक श्रृंखला को पूरा करने के लिए नागपुर में अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र की यात्रा कर रहे हैं। इस बीच, उद्धव ठाकरे विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों के तीन दिवसीय दौरे पर नागपुर पहुंच गए हैं। उनके यात्रा कार्यक्रम में कई लोकसभा क्षेत्रों का दौरा शामिल है जहां उनके पूर्व सांसद हाल ही में शिंदे गुट में चले गए थे।

यह बैठक राज्य में हालिया राजनीतिक उथल-पुथल के बाद हुई है, जिसे "ऑपरेशन टाइगर" के नाम से जाना जाता है, जिसमें उद्धव ठाकरे के छह सांसद प्रतिद्वंद्वी गुट में शामिल हो गए थे। पाला बदलने वाले शिवसेना (यूबीटी) के लोकसभा सांसद हैं: संजय देशमुख (यवतमाल), संजय जाधव (परभणी), संजय दीना पाटिल (मुंबई उत्तर पूर्व), नागेश पाटिल-अष्टीकर (हिंगोली), ओमप्रकाश राजेनिम्बलकर (धाराशिव) और भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी)।

नई दिल्ली : 'राहुल गांधी के साथ नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई बात नहीं हुई', कयासों के बीच शिवकुमार ने दी सफाई
नई दिल्ली : कांग्रेस में सीएम पद को लेकर जारी खींचतान और नेताओं की बयानबाजी से ऐसी लुगदी बन गई है कि कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि क्या सच में कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन होगा या नहीं? पहले खबर आई कि राहुल गांधी ने सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को दिल्ली बुलाया है। अब डीके शिवकुमार ने साफ किया है कि मंगलवार को उनकी और राहुल गांधी की मुलाकात में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, लेकिन उन्होंने दिल्ली जाने की बात स्वीकार की।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बुधवार को साफ किया कि मंगलवार को जब उनकी राहुल गांधी के साथ बात हुई थी, उसमें कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। दरअसल राहुल गांधी, जब मंगलवार को कर्नाटक दौरे पर पहुंचे थे तो शिवकुमार उनसे अकेले में बातचीत करते नजर आए थे। जिसके बाद फिर से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के कयास शुरू हो गए थे।

राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर क्या बोले डीके शिवकुमार
बुधवार को मीडिया से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, 'मैं कर्नाटक कांग्रेस का अध्यक्ष हूं और राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता, हमारी बातचीत प्रोटोकॉल के तहत हुई थी। ये सब बातें सार्वजनिक तौर पर नहीं की जा सकतीं। नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई बात नहीं हुई। राहुल गांधी ने हमें अच्छा काम करने के लिए कहा और हम उसी हिसाब से काम करेंगे।'

कांग्रेस विधायक के बयान ने बढ़ाई हलचल
हालांकि जब दिल्ली जाने को लेकर सवाल किया गया तो डीके शिवकुमार ने साफ कहा कि वे 16 जनवरी को दिल्ली जाएंगे। दरअसल हाल ही में कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन ने कहा था कि राहुल गांधी ने दोनों नेताओं (सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार) को दिल्ली बुलाया है। अभी दिल्ली जाने की तारीख तय नहीं है, लेकिन संक्रांति के बाद दोनों नेता राहुल गांधी से मिलने दिल्ली जा सकते हैं। पत्तन ने ये भी कहा कि उन सभी की इच्छा है कि कैबिनेट विस्तार हो और वे खुद भी मंत्री पद के दावेदार हैं।

हालांकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को यह कहकर खारिज कर दिया कि ये सिर्फ मीडिया द्वारा गढ़ी गई कहानी है और उनके और डीके शिवकुमार के बीच नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई मतभेद नहीं हैं। हालांकि कांग्रेस के ही नेताओं की बयानबाजी और गाहे-बगाहे शिवकुमार और सिद्धारमैया की बैठकों से ऐसे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि पर्दे के पीछे नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चा चल रही है।

मुंबई निकाय चुनाव के लिए एक होंगे ठाकरे ब्रदर्स! राज और उद्धव की मुलाकात से तेज राजनीतिक अटकलें
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की अपने चचेरे भाई और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुंबई में एक विवाह समारोह में मुलाकात हुई जिसके बाद महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम चुनावों से पहले दोनों के बीच राजनीतिक मतभेद सुलझने की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक रूप से अलग हो चुके दोनों भाई अंधेरी इलाके में सरकारी अधिकारी महेंद्र कल्याणकर के बेटे के विवाह समारोह में एक साथ देखे गए। समारोह के दौरान उद्धव और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे से राज ठाकरे की मुलाकात हुई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एमएनएस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच आगामी नगर निगम चुनावों, खासतौर पर आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी चुनावों को ध्यान में रखते हुए आपसी मतभेद खत्म करने की संभावना बन सकती है।

पिछले दो महीनों में तीसरी मुलाकात
हालांकि, अभी तक नगर निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। पिछले 2 महीनों में यह तीसरा मौका था जब दोनों भाइयों की सार्वजनिक रूप से मुलाकात हुई जिससे दोनों दलों के बीच संबंधों में सुधार की अटकलें तेज हो गई हैं। राज ठाकरे ने वर्ष 2005 में (तत्कालीन एकीकृत) शिवसेना छोड़ दी थी और अगले वर्ष अपनी अलग पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठन किया था।

दोनों भाइयों की एक-दूसरे की जरूरत
पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा रही शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें जीती थीं जबकि एमएनएस को कोई भी सीट नहीं मिली थी। मनसे की हार से अब यदि राज ठाकरे उद्धव ठाकरे के साथ शामिल हो जाए तो ये उनकी पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए एक अहम कदम होगा। आपको बता दें कि नगर निगम चुनाव से पहले ही उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी से कई नेताओं ने बगावत का रूख अपना लिया है। कहा जा सकता है कि शिवसेना के ऑपरेशन टाइगर से शिवसेना यूबीटी लगभग खाली हो रही है। ऐसे में मनसे का साथ शिवसेना यूबीटी के लिए भी आगामी नगर निगम चुनाव के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

कांग्रेस के 12 विधायकों का 'मोहभंग'... इस्तीफे की झड़ी लगने की कयासबाजी
मुंबई : लोकसभा चुनाव से पूर्व महाराष्ट्र में भाजपा ने एक बार फिर ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के साथ उनके वफादार अमर राजुरकर ने भी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  कांग्रेस के 12 विधायकों का इस्तीफा भी तैयार है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का आगे-आगे देखो होता है क्या वाला बयान सुर्खियों में है।

उन्होंने संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में राज्य में बड़ा राजनीतिक भूचाल आने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के इस्तीफे से न केवल कांग्रेस बल्कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को भी तगड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस की टूट का मतलब महा विकास आघाड़ी का अंत माना जा रहा है।

शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पहले ही दो फाड़ हो चुकी हैं। सूबे में कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी थी जिसमें बगावत नहीं हुई थी लेकिन अब कांग्रेस भी सदमे में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सोमवार को दिल्ली पहुंच गए। साथ ही, कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। चर्चा है कि जल्द ही एमवीए की बैठक बुलाई जा सकती है।

चर्चा है कि अशोक चव्हाण 14 फरवरी को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री रहे अशोक चव्हाण की मराठवाड़ा में अच्छी पकड़ है। मोदी लहर में भी उन्होंने नांदेड से लोकसभा की सीट पर जीत दर्ज की थी। इस बीच, सोमवार को उत्तर-मध्य मुंबई जिला के कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व पार्षद जगदीश अमीन कुट्टी और पूर्व पार्षद राजेन्द्र नरवणकर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 8 फरवरी को संसद में अर्थव्यवस्था पर श्वेतपत्र जारी किया था जिसमें मुंबई में आदर्श हाउसिंग सोसायटी का भी जिक्र किया गया है। ऐसे में चव्हाण के इस्तीफे को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि आदर्श घोटाले के कारण अशोक चव्हाण को साल 2010 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। शिवसेना (यूबीटी) ने ताना मारा है कि आदर्श घोटाले को छुपाने के लिए भाजपा में जा रहे हैं। हालांकि चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का उनका निजी फैसला है।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में अब कांग्रेस का कब्जा होता जा रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि उनकी पार्टी 400 सीट जीतेगी। अगर, ऐसा है तो वे अन्य पार्टियों को क्यों तोड़ रहे हैं। उद्धव ने कहा कि कांग्रेस के इतने सारे नेताओं के शामिल होने के बाद एक दिन ऐसा आएगा जब भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस से होगा