Mandal - Rokthok Lekhani News

मुंबई : जी.एस.बी सेवा मंडल ने गणेशोत्सव के लिए 474.46 करोड़ रुपये का बीमा करवाया; अब तक का सबसे बड़ा बीमा
मुंबई : मुंबई में मनाए जाने वाले गणपति उत्सव में कई जगहों पर गणेश मूर्तियाँ स्थापित की जाती हैं. इनमें से कुछ बहुत मशहूर हैं, जिनके नाम दुनिया भर में जाने जाते हैं. इनमें लालबाग चा राजा, जीएसबी गणपति, खेतवाड़ी गणराज और गिरगांव चा राजा शामिल हैं. जीएसबी गणपति को भारत का सबसे अमीर गणपति माना जाता है. इसके पीछे बहुत खास कारण है. हर साल इस गणपति को सोने और चाँदी से सजाया जाता है, जिसकी क़ीमत करोड़ों में होती है. इस साल बप्पा को 69 किलो सोना और 336 किलो चाँदी से सजाया गया था.

मुंबई के किंग्स सर्कल स्थित जी.एस.बी सेवा मंडल ने इस साल गणेशोत्सव के लिए 474.46 करोड़ रुपये का बीमा करवाया था, जो अब तक का सबसे बड़ा बीमा है. पिछले साल यह बीमा 400 करोड़ रुपये का था और 2023 में 360.40 करोड़ रुपये का था. आपको बता दें कि, गणपति के विसर्जन से पहले जीएसबी गणपति को पहनाए गए गहने और मुकुट उतार लिए जाते हैं. इन्हें फिर से अगले साल गहने बनाने और अन्य कामों, जैसे समाज सेवा, में उपयोग किया जाता है. केवल मूर्ति का ही जल में विसर्जन किया जाता है.

इस साल 375 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा स्वयंसेवकों, पुजारियों, रसोइयों, सुरक्षा गार्डों आदि के लिए करवाया गया है. इसके अलावा 67 करोड़ रुपये का बीमा गणपति जी के सोने-चांदी के गहनों के लिए किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 24 करोड़ रुपये अधिक है. जीएसबी गणपति की शुरुआत 1954 में हुई थी, यानी आज से 71 साल पहले। पहली बार 14 इंच की गणपति मूर्ति स्थापित की गई थी. इस साल मूर्ति का आकार 14 फीट था, और मुकुट व सिंहासन सहित कुल ऊँचाई 18 फीट रही.

गणपति की मूर्ति के सिर पर पहनाया गया मुकुट भी असली सोने का बनाया गया था. इसके अलावा कान और हाथ भी सोने के थे, इसी तरह कई अलग-अलग हिस्सों को सोने और चाँदी से सजाया गया था.

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव मंडल कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
मुंबई : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज महाराष्ट्र में गणेश उत्सव मंडल कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. जानकारी के मुताबिक अमित शाह मुंबई में और जेपी नड्डा पुणे में गणेश उत्सव के कार्यक्रमों में शरीक होंगे. बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में तीन गणेशोत्सव कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. गृहमंत्री वह लाल बाग के राजा, बांद्रा पश्चिम में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा स्थापित गणेश जी और अंधेरी पूर्व में श्री मोगरेश्वर सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल द्वारा स्थापित गणेश जी के दर्शन व पूजन करेंगे.

बीजेपी अध्यक्ष भी कार्यक्रमों में होंगे शामिल
जबकि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पुणे में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा स्थापित श्रीगणेश जी के दर्शन एवं पूजन करेंगे. जेपी नड्डा पुणे के श्री साई मित्र मंडल, कोथरुड, साने गुरुजी तरुण मंडल, सदाशिव पीठ, श्री कसबा गणपती मंडल, केस पीठ, श्रीमंत दगड़ूसेठ हलवाई गणपती ट्रस्ट, बेलबाग मंडई के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे.

सीएम फडणवीस ने अमित शाह का किया स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात मुंबई पहुंचे. उनका स्वागत करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हवाई अड्डे पर पहुंचे. सूत्रों ने बताया कि अमित शाह राज्य सरकार के सह्याद्रि अतिथि गृह में ठहरेंगे और आज सुबह लालबागचा राजा गणपति के दर्शन करने जाएंगे. उन्होंने बताया कि वह कुछ अन्य गणेश मंडलों में भी जाएंगे.
इससे पहले, अमित शाह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात करेंगे. अमित शाह ऐसे समय में मुंबई पहुंचे हैं जब मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा आरक्षण के लिए यहां आंदोलन शुरू किया गया है. जरांगे के हजारों समर्थक दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान के पास एकत्र हुए हैं, जहां उन्होंने भूख हड़ताल शुरू की है.

मुंबई : उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ लालबागचा राजा और मुंबईचा राजा मंडलों में गए
मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी 2025 के अवसर पर भगवान गणपति की पूजा-अर्चना करने के लिए प्रतिष्ठित लालबागचा राजा और मुंबईचा राजा मंडलों में गए। यह यात्रा मुंबई में चल रहे गणेश चतुर्थी समारोह, जो शहर के सबसे जीवंत त्योहारों में से एक है, में एक महत्वपूर्ण क्षण है।

उद्धव ठाकरे और उनका परिवार भक्ति और उत्साह के साथ पारंपरिक अनुष्ठानों में भाग लेते देखे गए। लालबागचा राजा, जो अपनी विशाल भीड़ और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, में इस उत्सव के दौरान आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। इसी तरह, शहर के एक अन्य प्रसिद्ध गणपति मंडल, मुंबईचा राजा मंडल में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।

नई दिल्ली : हिंदुत्व की काट में मंडल की धार तेज करने की कोशिश में है कांग्रेस?
नई दिल्ली : राहुल गांधी को आज यानी मंगलवार को तीन बजे दोपहर में अहमदाबाद में होना था. लेकिन तेजस्वी के पहुंचने की बात को जानकर राहुल रुक गए और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंच गए. तेजस्वी से मिलने को लेकर राहुल और खरगे इंतजार में थे लेकिन तेजस्वी जिस मंशा से आए थे वो पूरी नहीं हो पाई. आरजेडी-और कांग्रेस के बड़े नेता मीडिया में सच बोलने से बच रहे हैं लेकिन कांग्रेस आरजेडी के साथ अब अपने इंट्रेस्ट को तिलांजलि देकर राजनीति करने के मूड में नहीं है ये आज की मीटिंग से तय हो गया है.

राहुल गांधी आक्रामक राजनीति करना चाह रहे हैं. वो तेलंगाना के बाद कर्नाटक में भी ओबीसी पॉलिटिक्स की धार मजबूत करने का दबाव बना रहे हैं. इसलिए आने वाले समय में लिंगायत और वोक्कालिगा की राजनीति को साइड रख वो ओबीसी राजनीति की धार तेज करने पर आमादा है. ज़ाहिर है डी के शिवकुमार के लिए ये अच्छी खबर नहीं है. सिद्धारमैया सीएम की कुर्सी पर डटे रह सकते हैं और ऐसी ही राजनीति कर राहुल बिहार, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की जड़े मजबूत करना चाह रहे हैं.

यही वजह है कि राहुल गांधी ने अहमदाबाद की मीटिंग में कांग्रेस से ओबीसी मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया . राहुल ने कहा कि सत्ता की चौखट तक पहुंचने के लिए ओबीसी राजनीति पर जोर देना ही कांग्रेस के पास एकमात्र विकल्प रह गया है. जाहिर है यही वजह है कि राहुल बिहार पहुंचकर तेजस्वी और लालू से मिले लेकिन तेजस्वी के जातीय जनगणना के फॉर्मूले को फर्जी बता दिया.

मीटिंग में कांग्रेस ने साफ संदेश देने की कोशिश की
कांग्रेस की एआईसीसी की मीटिंग में पप्पू यादव अगली पंक्ति में बैठे थे. पप्पू यादव को तवज्जो देकर कांग्रेस ओबीसी चेहरे को आगे करने का पैगाम बिहार के लोगों को दे रही थी. बिहार में पूरी टीम बदल गई है. कांग्रेस कन्हैया और पप्पू को आगे कर मजबूत दिखना चाह रही है. राहुल ये चाहते हैं कि कन्हैया और पप्पू यादव को लेकर आरजेडी चलने को तैयार रहे. कांग्रेस अपनी शर्तों पर राजनीति करना चाह रही है. इसलिए प्रदेश अध्यक्ष दलित को बनाकर कांग्रेस एक के बाद दूसरा पासा फेंक रही है.