taps - Rokthok Lekhani News

मुंबई : घाटकोपर में नलों से आ रहा गंदा पानी... दूषित जल से बीमारियों का खतरा !
मुंबई : घाटकोपर के एन विभाग अंतर्गत आने वाले प्रभाग क्रमांक 124 में पिछले कुछ दिनों से नलों के जरिए दुर्गंधयुक्त और दूषित पानी की आपूर्ति होने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि शौचालय का गंदा पानी पीने के पानी में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। दूषित पानी के कारण इलाके में नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को उल्टी, दस्त, टाइफाइड और पीलिया जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका को लेकर भय का माहौल है। नागरिकों ने मनपा से मामले को गंभीरता से लेते हुए पानी की पाइपलाइन और लीकेज की तत्काल जांच, दूषित पानी की समस्या दूर करने तथा सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही, प्रभावित इलाकों में पानी के नमूनों की जांच कराकर आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की जा रही है।

मुंबई : बांद्रा ईस्ट में बीएमसी के नल से बह रहा गंदा और दूषित पानी
मुंबई : सोशल मीडिया पर घूम रहे एक वीडियो ने शहर में पानी की क्वालिटी को लेकर चिंताओं पर फिर से ध्यान खींचा है। बांद्रा ईस्ट के एक निवासी ने आरोप लगाया है कि इलाके के घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। 'अजमेरा शेख' नाम के एक यूज़र द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में साफ तौर पर गंदा पानी एक बाल्टी में जमा होता दिख रहा है।

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति का दावा है कि विज़ुअल्स में दिख रहा यह पानी सीधे बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की सप्लाई से आ रहा है। इस फुटेज के सामने आने के बाद से ऑनलाइन लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, और कई यूज़र्स रिहायशी इलाकों में पीने के पानी की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

पोस्ट के साथ दिए गए कैप्शन के मुताबिक, निवासी ने कहा कि पानी की क्वालिटी इतनी खराब है कि इससे बीमारी भी हो सकती है। उन्होंने आगे नागरिक अधिकारियों से तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने की अपील की, और खास तौर पर खराब पाइपलाइनों की मरम्मत की मांग की। कैप्शन के अनुसार, यह समस्या बांद्रा ईस्ट में खेरवाड़ी रोड से सामने आई है।

इंदौर में नलों से टपका 'जहर', उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार; 15 मौतों का जिम्मेदार कौन?
इंदौर : भागीरथपुरा में सप्लाई हुए जहरीले पानी से अब तक 15 जानें जा चुकी हैं। शुक्रवार सुबह ही एमवायएच में भर्ती  68 वर्षीय गीताबाई की मौत हो गई। सबसे ज्यादा प्रभावित बस्ती की पान वाली गली में हैं। यहां 20 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती रहे हैं। घटना के बाद विभाग ने पानी के सैंपल लिए थे उनकी जांच रिपोर्ट भी सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार पानी पीने योग्य नहीं था। पानी में खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद अब हैजा फैलने का डर भी सताने लगा है।

मेरी मां को जहरीले पानी ने छीन लिया, मेरे बेटे को बचा लो...
जहरीले पानी की इस त्रासदी के शिकार पीड़ित अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें संजय यादव भी शामिल हैं। उनकी मां की मौत जहरीले पानी से हो गई और उनका बेटा भी अस्पताल में भर्ती है। संजय और उनकी पत्नी को भी उल्टी-दस्त की शिकायत थी। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। संजय ने बताया कि मेरी मां ने मेरे सामने आंखें मूंद ली, अब मुझे मेरे बेटे की चिंता है। उसे दस बोतल स्लाइन चढ़ाई गई। संजय ने कहा कि मेरी मां को जहरीले पानी ने छीन लिया, लेकिन मेरे बेटे को सरकार बचा ले। इस परिवार ने ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से चेक लेने से इनकार कर दिया था।

पैकेट वाले दूध में पानी डाल कर पिलाया
जहरीले पानी ने पांच माह के बच्चे अव्यान साहू को भी उसके परिवार से छीन लिया। परिवार में एक बेटी है। दस साल बाद अव्यान हुआ था। 8 जुलाई को उसका जन्म हुआ। परिवार में बरसों बाद खुशियां आई थीं। बच्चे की मौत के बाद मां बात करने की स्थिति में नहीं है। अव्यान के पिता सुनील ने बताया कि डिलीवरी के बाद पत्नी को दूध ठीक से नहीं आ रहा था। इस कारण अव्यान को ऊपर का दूध पिलाना शुरू किया। पैकेट वाला दूध नवजात के लिए ज्यादा गाढ़ा होता है। आसानी से वह पच सके, इस कारण उसमें हम पानी मिलाते थे। हमें क्या पता था कि वो जहरीला पानी हमसे बेटे को छीन लेगा। अव्यान को पहले दस्त हुए तो उसे एक क्लीनिक ले गए। दवा से आराम नहीं मिला। इस बीच उसे तेज बुखार आ गया। अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बेटी को खाना खिलाया और तबीयत हो गई खराब
जहरीले पानी से मंजुला वाड़े की मौत हो गई। मंजुला की चार बेटियां हैं। अपने ससुराल से आई बेटी के लिए मंजुला ने रात को खाना बनाया था। वह अपने घर लौट गई। रात को मंजुला को उल्टियां होने लगीं। पति ने बताया कि उसे अस्पताल ले गए, लेकिन कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने कहा है कि उसकी मौत हो गई है।

पानी में थे जानलेवा बैक्टीरिया
जो पानी भागीरथपुरा के घरों में पहुंचा। उसमें हानिकारक बैक्टीरिया था। इसका खुलासा मेडिकल कॉलेज की प्रारंभिक रिपोर्ट में हुआ है। यह पानी पीने योग्य नहीं था, लेकिन बीते एक माह से सप्लाई हो रहा था। उसे पीकर लोग बीमार हुए और 14 लोग अब तक इस मामले में जान गंवा चुके हैं। अभी भी पानी में बैक्टीरिया है या नहीं, इसके लिए लगातार 80 से 100 सैंपल नगर निगम बस्ती से जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। आशंका है कि मरीजों को हैजा भी हो सकता है। मरीजों की कल्चर रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। हैजा बीमारी में जो ट्रीटमेंट दिया जाता है, वही इस समय मरीजों को दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में चार मरीजों की मौत डायरिया से बताई गई है।

कब क्या हुआ
25 दिसंबर से मरीज अस्पतालों में रिपोर्ट होना शुरू हो गए थे। दो अस्पतालों में 18 मरीज भर्ती हुए।
28 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मरीजों के पास पहुंचे।
29 दिसंबर को एक व्यक्ति की मौत डायरिया के कारण रिपोर्ट हुई। शाम तक आंकड़ा चार तक पहुंचा।
30 दिसंबर को पता चला चार दिन से बस्ती में मौतें हो रही हैं। अब तक आंकड़ा 14 तक पहुंच चुका है।
अस्पतालों में 200 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं, जिनमें 30 की हालत गंभीर है।
पांच हजार से ज्यादा मरीजों की जांच स्वास्थ्य विभाग कर चुका है।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- इस घटना के लिए मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं

विजयवर्गीय ने कहा कि वे इस शहर के जनप्रतिनिधि हैं। इस घटना के लिए वे खुद को भी जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने कहा रहवासी कई दिनों से गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे कि भागीरथपुरा के पार्षद ने निगमायुक्त को इसकी शिकायत की थी। इसकी एक कॉपी उन्होंने मुझे दी थी। उसे भी मैंने निगमायुक्त को भेज दिया था। विजयवर्गीय ने कहा कि हमारी सरकार है। गलती हमारे अधिकारी की है तो उसे हम भी अपनी जिम्मेदारी मानेंगे।

पानी पीने योग्य नहीं था
निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने बताया कि पानी के लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। पानी दूषित पाया गया। वह पीने योग्य नहीं था। पानी की कुछ और रिपोर्ट आनी बाकी है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर 1.2 लाख के नल-टोंटी चोरी, आरोपी की धर पकड़ के लिए बनाई गई दो टीमें...
मुंबई : मुंबई में रेलवे स्टेशन पर 1.2 लाख के नल-टोंटी चोरी, आरोपी की धर पकड़ के लिए बनाई गई दो टीमें
मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन से 1.2 लाख के नल-टोंटी चोरी का मामला सामने आया है।

रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए बनाए गए नए AC टॉयलेट में से नल-टोटी चोरी हुई है। रेलवे GRP ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना 6 फरवरी की रात को हुई है। आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई है।

सूत्रों के मुताबिक, चोरी हुई फिटिंग में एक जेट स्प्रे, नल, टॉयलेट सीट कवर, बोतल जाल और स्टॉपकॉक वाल्व शामिल हैं। रेलवे ने पुलिस में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज की है और सार्वजनिक सुविधाओं की निगरानी और नजर रखने का मुद्दा भी उठाया है।  मुंबई डिवीजन के सेंट्रल रेलवे ने एक वीडियो शेयर भी एक्स हैंडल पर शेयर किया है।

अभी तक चोरों की पहचान नहीं हो पाई है और आशंका है कि किसी रेलवे कर्मचारी या संविदाकर्मी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। बताया जा रहा है कि शनिवार को रनिंग रूम के शौचालयों में चोरी से हुई। रनिंग रूम वह जगह है जहां ट्रेन ड्राइवर और गार्ड आराम करने और ब्रेक लेने के लिए आते हैं।

इसमें आठ बिब कॉक, नौ स्टॉप कॉक और जेट स्प्रे चोरी हो गये। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को महिला शौचालय से तीन पिलर कॉक और पुरुष शौचालय से तीन पिलर कॉक और नए एसी शौचालय भी नल चोरी हो गए।