loaded - Rokthok Lekhani News

जम्मू : ई-नाम के जरिये पहली बार सीधा व्यापार; कश्मीर घाटी से सेब और नाशपाती से भरा ट्रक महाराष्ट्र पहुंचा
जम्मू :  जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र के बीच ई-नाम के जरिये पहली बार सीधा व्यापार हुआ है। कश्मीर घाटी से सेब और नाशपाती से भरा एक ट्रक महाराष्ट्र के पूना स्थित गुलटेकडी कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) में पहुंचा है। इस ट्रक में 11 मीट्रिक टन फल थे। यह सौदा राष्ट्रीय कृषि बाजार यानी ई-नाम पोर्टल के जरिये किया गया। ई-नाम योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसका मकसद देश भर की कृषि उपज मंडियों को एक साझा डिजिटल मंच पर लाना है ताकि किसानों और व्यापारियों के बीच सीधा और पारदर्शी व्यापार हो सके।

महाराष्ट्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सयुक्त निदेशक विनायक कोकरे ने बताया कि राज्य की 133 कृषि मंडियां ई-नाम से जुड़ चुकी हैं। कोकरे ने व्यापारियों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा सौदे इसी मंच पर करें ताकि मूल्य निर्धारण और गुणवत्ता में पारदर्शिता बनी रहे। पूना के फल व्यापारी सुयोग जेंडे, जो इस व्यापार से जुड़े रहे, ने कहा कि यह किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि इससे किसानों को देशभर के पंजीकृत व्यापारी मिलते हैं और व्यापारियों का यात्रा खर्च और समय भी बचता है।

ई-नाम से मंडियों को जोड़ने की यह पहल कृषि व्यापार के तरीके में बड़ा बदलाव ला रही है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर की भी 17 मंडियां ई-नाम से जुड़ चुकी हैं।

महाराष्ट्र के अमरावती में 30 फीट गहरी खाई में गिरी 50 लोगों से भरी बस
अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में आज यानी 23 सितंबर को बड़ा हादसा हो गया है। एक यात्री से भरी बस 30 फीट गहरी खाई में गिरी। यह हादसा अमरावती के पास मेलघाट इलाके के पास हुई है। हादसे के दौरान बस में 50 यात्री सवार थे, जिनके घायल होने की जानकारी हासिल हुई है। दरअसल, अमरावती जिले के सेमाडोह के पास एक निजी बस 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है। हालांकि मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका हैं। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है। जबकि बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है।

जानकारी मिली है कि यह निजी बस एक घुमावदार सड़क पर नियंत्रण खोने के बाद एक पुल के नीचे गिर गई। जब बस दुर्घटना का शिकार हुई उस समय बस काफी तेज रफ्तार में थी, इसी वजह से बस नियंत्रण खो जाने से खाई में जा गिरी। ज्ञात हो कि इससे पहले अमरावती के पास मेलघाट इलाके में ऐसा एक और हादसा हो चुका है।

इसी साल मार्च महीने में अमरावती से मेलघाट होते हुए मध्य प्रदेश की तरफ जा रही यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई थी। घुमावदार सड़क पर ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में करीब 40 यात्री बस में सवार थे। वहीं महाराष्ट्र में एक अन्य मामला बुलढाणा जिले से सामने आया था। इस हादसे में ‘कंक्रीट’ के खंभों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। जिसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रायगढ़ जिले के खालापुर के पास कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में अचानक लगी आग...
मुंबई: रायगढ़ जिले के पनवेल और खालापुर के बीच चौक रोड के पास मंगलवार दोपहर कच्चे तेल से भरी एक मालगाड़ी में अचानक आग लग गई.

इसके चलते पनवेल और खालापुर के बीच रेल सेवा भी प्रभावित हुई है. अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई से मिराज की ओर कच्चे तेल के वैगन लेकर जा रही मालगाड़ी में चौक रोड के पास आग लगने की सूचना मिली थी.

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. रेलवे की टीमें और पनवेल फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. आग लगने से चौक रोड का ओवरहेड तार जल गया, जिससे उस लाइन पर बिजली आपूर्ति बंद हो गयी.