Bishnoi - Rokthok Lekhani News

मुंबई : आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने मीडिया से बातचीत में शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई अहम जानकारियां साझा कीं. उन्होंने अभिनेता आमिर खान को मिली कथित धमकी, लॉरेंस बिश्नोई, अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों, ड्रग्स, साइबर क्राइम, ट्रैफिक और वांटेड अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई पर पुलिस का पक्ष रखा.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़े आरोप जीशान अख्तर की ओर से अभिनेता आमिर खान को कथित धमकी दिए जाने के मामले में देवेन भारती ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि वीओआइपी के जरिए इस तरह की कॉल की जा रही हैं. पुलिस यह पता लगा रही है कि धमकी वाले कॉल फर्जी हैं या वास्तव में गंभीर हैं. शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. एमएलसी जीशान सिद्दीकी को पहले से सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है.

लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी लेने की कोशिश
लॉरेंस बिश्नोई के संबंध में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मुंबई पुलिस उसकी कस्टडी लेकर जांच करना चाहती है. हालांकि, जब तक कोर्ट का मौजूदा आदेश निरस्त नहीं होता, तब तक पुलिस को इंतजार करना होगा. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है और इसी वजह से मुंबई में फिलहाल कोई सक्रिय अंडरवर्ल्ड नहीं है.

पायधुनी मामले में साजिश के सबूत नहीं
पायधुनी में तरबूज से जुड़े मौत के मामले पर देवेन भारती ने कहा कि जांच में अभी तक किसी तरह की साजिश या किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका का कोई सबूत नहीं मिला है.

टीआईएसएस में नारेबाजी के मामले में एक गिरफ्तार
जीएन साईबाबा की डेथ एनिवर्सरी के दौरान टीआईएसएस में कथित नारेबाजी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. एक अन्य आरोपी वांटेड था, लेकिन उसे कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है.

अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज
मुंबई पुलिस के मुताबिक 2024 में 326, 2025 में 1,161 और 2026 में अब तक 1,066 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस ने बताया कि डिपोर्टेशन डिटेंशन सेंटर भी अब शुरू हो चुका है.

मुंबई : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारी से मांगी 30 लाख की रंगदारी, पुलिस ने 4 को दबोचा
मुंबई : कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक प्रतिष्ठित सर्राफ व्यापारी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का बड़ा मामला सामने आया है. इस मामले में बोरीवली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक सुनियोजित जाल बिछाया और चार आरोपियों को उस समय रंगे हाथ दबोच लिया, जब वे व्यापारी से फिरौती के रूप में सोने का सिक्का लेने पहुंचे थे.

मुंबई के जोन 12 के डीसीपी संदीप जाधव के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम 18 फरवरी से 24 फरवरी 2026 के बीच का है. बोरीवली के एक नामचीन सर्राफ व्यवसायी को लगातार इंटरनेशनल नंबरों से फोन और मैसेज आ रहे थे. कॉल करने वाले आरोपियों ने खुद को 'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' का सदस्य बताया और व्यापारी से 30 लाख रुपये की मांग की. आरोपियों ने धमकी दी कि यदि समय पर रकम नहीं मिली, तो व्यापारी और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा, जिससे पूरा परिवार गहरे खौफ में था.

व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज
व्यापारी की शिकायत पर बोरीवली पुलिस ने 'भारतीय न्याय संहिता 2023' की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की रणनीति बनाई. पुलिस के निर्देश पर व्यापारी ने आरोपियों को बैंक खाते में पैसा भेजने के बजाय नकद और सोने के सिक्के देने के बहाने बुलाया. जैसे ही एक आरोपी मुंबई के माहिम इलाके में सोने का सिक्का लेने पहुंचा, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसकी निशानदेही पर बाकी तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया.

मोटी रकम वसूली के लिए बड़े गैंग का इस्तेमाल
पकड़े गए चारों आरोपी मूल रूप से झारखंड के धनबाद जिले के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 27 से 36 वर्ष के बीच है. पूछताछ के दौरान यह संकेत मिले हैं कि ये आरोपी संगठित तरीके से बड़े गैंग के नाम का इस्तेमाल कर व्यापारियों में दहशत पैदा करते थे ताकि आसानी से मोटी रकम वसूली जा सके. पुलिस फिलहाल इनके मोबाइल डेटा, बैंक ट्रांजैक्शन और पुराने संपर्कों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इनका वास्तव में बिश्नोई गैंग से कोई सीधा संबंध है या इन्होंने सिर्फ नाम का इस्तेमाल किया है.

मुंबई पुलिस की व्यापारियों से अपील
इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की धमकी भरी कॉल आने पर डरे नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया और मीडिया में चल रही आपराधिक खबरों से प्रेरित होकर कुछ छोटे अपराधी बड़े गैंग्स के नाम पर रंगदारी मांगने का ट्रेंड अपना रहे हैं. इस सफल ऑपरेशन ने न सिर्फ एक व्यापारी की जान बचाई, बल्कि शहर में फैलने वाली संभावित दहशत को भी समय रहते रोक दिया है.

मुंबई ; प्रदूषण को लेकर आदित्य ठाकरे का BMC पर हमला, बिश्नोई गैंग की धमकियों पर भी सरकार को घेरा
मुंबई ; शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे लगातार महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर हैं. प्रदूषण से लेकर राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर वो राज्य सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस बीच नेता का बयान सामने आया है. उन्होंने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा. आदित्य ठाकरे ने कहा आज उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में एक बार फिर मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका को इस पर ठोस और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है. जिसका नतीजा ये हैं कि मुंबई के लोग लगातार प्रदूषण की मार झेल रहे हैं. उन्हें प्रदूषण के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही.

बिश्नोई गैंग की धमकियों पर सरकार को घेरा
इसके साथ ही शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने बिश्नोई गैंग की तरफ से लगातार मिल रही धमकियों पर भी सरकार को घेरा. दरअसल आज ही (मंगलवार, 24 फरवरी) को कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने की बात सामने आई है. जिसको लेकर आदित्य ठाकरे ने सरकार पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि क्या महाराष्ट्र में गृह मंत्री हैं या नहीं? या वे सिर्फ राजनीति में व्यस्त हैं?.

ठाकरे ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
आदित्य ठाकरे ने कहा कि इससे पहले एक विधायक पर गोली चली, कई सेलिब्रिटीज को धमकी भरे कॉल आए, आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सूबे में ड्रग्स का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है.उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सरकार को जवाब देना चाहिए.

‘राज्यसभा सीट पर हमारा दावा बरकरार’
इसके अलावा ठाकरे ने राज्यसभा सीट को लेकर कहा कि राज्यसभा सीट पर हमारा दावा बरकरार रहेगा. उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी में हम एक बड़ी पार्टी हैं और इंडिया गठबंधन के साथ लगातार एक स्थिर और प्रतिबद्ध सहयोगी के रूप में खड़े रहे हैं.

मुंबई : लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मुंबई के ज्वेलर से फिरौती की मांग, चार गिरफ्तार
मुंबई : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर एक ज्वेलर से ₹20 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में विले पार्ले पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में माजिद साजिद खान, दीपक डंगोल, फैजान खान और साहिल शेख शामिल हैं. इन सभी के तार पुणे से जुड़े होने की आशंका है.

पुलिस ने अब तक ₹5 लाख की रकम भी जब्त की है. ज्वेलर अजीत जैन को लंदन/विदेश के नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश मिले, जिसमें पैसे न देने पर गोली मारने की बात कही गई थी. इन धमकियों की तुलना बाबा सिद्दीकी, सलमान खान और रोहित शेट्टी से जुड़े पिछले मामलों से की गई है.

बिश्नोई गैंग कनाडा."
20 लाख से 5 लाख पर तय हुआ सौदा
लगातार आ रही धमकियों के बाद 14 फरवरी को जब आरोपी ने व्हाट्सऐप कॉल किया, तो पीड़ित ज्वेलर ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई. काफी सौदेबाजी के बाद फिरौती की रकम 5 लाख रुपये तय की गई. इसके बाद 15 और 16 फरवरी को लगातार चैट और कॉल के जरिए डिलीवरी की जगह और समय तय किया गया. आरोपियों ने पैसे कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस  की पार्किंग में मंगाए.

'लालपरी' कोडवर्ड और पुलिस का जाल
शिकायतकर्ता ने तुरंत विले पार्ले पुलिस से संपर्क किया. पुलिस निरीक्षक श्रीनिवास चेवले के नेतृत्व में सादे कपड़ों में एक टीम गठित की गई. योजना के मुताबिक, 16 फरवरी की शाम 4:17 बजे ज्वेलर के दो कर्मचारी (मनीष परिहार और अशोक त्रिवेदी) 5 लाख रुपये से भरा बैग लेकर सुजुकी एक्सेस स्कूटर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस पार्किंग में हल्दीराम रेस्टोरेंट के पास पहुंचे.
आरोपियों ने फोन पर बताया कि उनका आदमी 'लालपरी' कोडवर्ड बोलेगा, तभी पैसे देने हैं. कुछ देर बाद चार संदिग्ध वहां पहुंचे. उनमें से दो ने आकर कहा- 'लालपरी'. कर्मचारियों ने बैग उन्हें सौंप दिया.

200 मीटर पीछा कर ऑटो से दबोचा
जैसे ही चारों आरोपी पैसे लेकर एक ऑटो रिक्शा में बैठकर भागने लगे, पहले से घात लगाए बैठी पुलिस टीम ने एक्शन शुरू कर दिया. पुलिस ने करीब 200 मीटर तक पीछा कर चारों आरोपियों को 5 लाख रुपये के बैग समेत दबोच लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की प्रोफाइल
पकड़े गए आरोपी पेशेवर गैंगस्टर नहीं, बल्कि छोटे-मोटे काम करने वाले युवक निकले, जो खौफ का फायदा उठाना चाहते थे:
दीपक नरेंद्र डंगोल (19): रसोइया (पुणे)
माजिद साजिद खान (21): बैग विक्रेता (गोवंडी, मुंबई)
फैजान फिरोज खान (27): एसी मैकेनिक (पुणे)
साहिल इलियास शेख (20): कपड़ा दुकान का कर्मचारी (चिता कैंप, मुंबई)
मुख्य आरोपी दीपक डंगोल के पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इनका सच में बिश्नोई गैंग से कोई सीधा संपर्क है या वे सिर्फ नाम का इस्तेमाल कर खौफ पैदा कर रहे थे.

घटना का टाइमलाइन (चैट और कॉल डिटेल):
12 फरवरी: रात 8:36 बजे पहला धमकी भरा मैसेज आया. रात 11:50 बजे खून निकालने की धमकी मिली.
13 फरवरी: विले पार्ले थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.
14 फरवरी: दोपहर 2:15 बजे व्हाट्सऐप कॉल पर 5 लाख रुपये में सौदा तय हुआ.
15 फरवरी: दिनभर पैसों के इंतजाम को लेकर चैट हुई. ज्वेलर ने 3 लाख होने की बात कही, लेकिन आरोपी 5 लाख पर अड़ा रहा.
16 फरवरी: दोपहर 12:46 बजे कुर्ला टर्मिनस पर बुलाया गया. शाम 4:31 बजे 'लालपरी' कोडवर्ड बताया गया. कुछ ही देर में पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा.