inviting - Rokthok Lekhani

भायंदर : हादसों को दावत दे रहे हैं खुले चेंबर
भायंदर : भायंदर (पूर्व) के गोल्डन नेस्ट सर्कल से गोल्डन नेस्ट सर्कल से साइलेंट पार्क तक खुले चेंबर हादसों को दावत दे रहे हैं। यही नहीं महीनों पहले फुटपाथ भी खोदकर छोड़ दिए जाने से लोहे के फैप्रम... में फंसकर लोग घायल हो रहे है, लेकिन मीरा-भायंदर मनपा प्रशासन व स्थानीय नेता बेखबर हैं इसलिए लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उल्लेखनीय है कि साइलेंट पार्क इमारत के पास की सड़कों पर अधूरी सीवर लाइन का कार्य लोगों के लिए खतरा बन गया है।

यहां महीनों पहले गटर चेंबर का फैप्रम... डालकर उसे अधूरा छोड़ दिया गया, लेकिन अब तक उस पर ढक्कन नहीं लगाया गया है। बता दें कि यह क्षेत्र वॉर्ड क्रमांक-१२ के अंतर्गत आता है और यहां से नगरसेवक डिंपल मेहता, अरविंद शेट्टी, हसमुख गहलोत तीनों बीजेपी से हैं। ये तीनों लोग कौन से बिल में छिपे हैं, किसी को पता नहीं। सिर्फ चुनाव के समय ही नजर आते हैं। बाकी समय जनता अपने भाग्य पर जीती है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह स्थिति बरसात से पहले सुधारी जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक कार्य अधूरा पड़ा है। अंधेरे में यह खुले चेंबर और लोहे के फैप्रम लोगों को नजर नहीं आते, जिससे राहगीर इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं।

अब तक कई बुजुर्ग और बच्चे चोटिल हो चुके हैं, लेकिन मनपा ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। ये चेंबर एक हाथ गहरा है, लेकिन सड़कों पर बना यह जाल किसी बड़े खतरे से कम नहीं। बारिश के समय यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है, क्योंकि पानी से ये गड्ढे ढंक जाते हैं। गटर के साथ-साथ सड़क पर फैली निर्माण सामग्री, खासकर गिट्टियां और खुदाई का मलबा आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलनेवालों को रोजाना जोखिम उठाना पड़ता है। सड़क के किनारे फैली गिट्टियों से वाहन फिसलने की घटनाएं भी हो जाती हैं। छोटे बच्चों के लिए भी खतरा बढ़ा है।

पीएम मोदी को वोट मतलब तबाही को बुलावा - उद्धव ठाकरे
मुंबई: उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि पीएम मोदी को वोट देने का मतलब तबाही को वोट देना है। उद्धव ने कहा कि INDI अलायंस की सरकार बनी तो बारसु और जैतापुर प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं दी जाएगी। ये दोनों प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में बनाए जाने हैं।कोंकण के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर भी तीखा हमला बोला।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि बारसु प्रोजेक्ट (रिफाइनरी कॉम्पेक्स) और जैतापुर (परमाणु संयंत्र) पर्यावरण के लिए नुकसानदायक हैं। रैली के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि 'मोदी को एक वोट, मतलब तबाही को बुलावा। मुझे दुख है कि पिछली बार मैंने आपसे मोदी को वोट देने की अपील की थी और आपने मेरी बात सुनी, लेकिन अब मैं आपसे कह रहा हूं कि जिस तरह आपने कोरोना के दौरान मेरी बात सुनी, वैसे ही आप भाजपा की तानाशाही को ठिकाने लगा देना चाहिए।'

उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि 'भाजपा, महाराष्ट्र से नफरत करती है और संविधान बदलना चाहती है, जिसे इस धरती के बेटे बाबा साहेब आंबेडकर ने ड्राफ्ट किया था।' मुगल बादशाह औरंगजेब का गुजरात से नाता बताते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि 'बाबा साहेब आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी का जन्म महाराष्ट्र में हुआ, जबकि औरंगजेब, गुजरात में पैदा हुआ था।' शिवसेना उद्धव बाल ठाकरे पार्टी के प्रमुख ने कहा कि 'पीएम मोदी, पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू पर आरोप लगाते हैं, जबकि उनका और अटल बिहारी वाजपेयी का संयुक्त कार्यकाल पंडित नेहरू के कार्यकाल से ज्यादा है।'

ठाकरे ने कहा कि 'भाजपा की आज की हालत देखकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा आंसू बहाती होगी।' नारायण राणे पर भी निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि राणे ने जहां भी सत्ता देखी वे उनके साथ हो लिए और अहम पदों पर रहे, लेकिन उन्होंने कोंकण क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। ठाकरे ने कहा कि राणे सरकार में एमएसएमई मंत्री हैं, लेकिन कोंकण इलाके में एक भी मध्यम या छोटे वर्ग का बिजनेस नहीं है।

बर्थडे पार्टी में बुलाकर नाबालिग से किया गैंगरेप, दो दरिंदे गिरफ्तार
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में दोस्ती को कलंकित करने वाली घटना घटी है। हडपसर पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर मुला नदी के किनारे आरोपियों ने अपने नाबालिग महिला दोस्त से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हडपसर पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर अगले दिन 30 जनवरी को केस दर्ज किया।

यह घटना मांजरी में हुई। आरोपी 15 वर्षीय लड़की को बर्थडे केक काटने के बहाने नदी किनारे सुनसान जगह पर ले गए और कई बार बलात्कार किया। आरोपियों में से एक ऑनलाइन ग्रोसरी कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है और दूसरा ससून जनरल अस्पताल का कर्मचारी है।

15 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 29 जनवरी को दोनों आरोपी और उसके एक दोस्त सहित कुल चार लोग मोटरसाइकिल पर घूमने गए थे। पीड़िता के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे से 8:30 बजे के बीच दोनों आरोपियों ने एक-एक कर उसके साथ लगातार रेप किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती की। हडपसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेल्के ने कहा, “आरोपी दो लड़कियों के साथ घूमने निकले थे।

बाद में आरोपियों ने नाबालिग लड़की को अपने साथ आने के लिए राजी किया और बाद में उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने कहा, 30 जनवरी को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ हडपसर पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक टीम गठित की और दोनों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 376-डी, 376-ए और धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पॉस्को एक्ट की संबंधित धाराएं भी लगाई गयीं है।