benefit - Rokthok Lekhani News

नई दिल्‍ली : 60 साल बाद बदलने जा रहा गन्‍ने से जुड़ा कानून, किसानों को फायदा होगा या नुकसान, एथनॉल उत्‍पादन पर भी असर
नई दिल्‍ली : यूपी सहित देश के तमाम गन्‍ना उत्‍पादक राज्‍यों के किसानों के लिए बड़ी खबर है. केंद्र सरकार 60 साल बाद गन्‍ने से जुड़े कानून में बदलाव करने जा रही है. इसका फायदा सीधे तौर पर किसानों को होगा. मामले से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार ने साल 1966 के गन्ना नियंत्रण आदेश को एक व्यापक और नए नियामक ढांचे से बदलने का प्रस्ताव किया है. इसमें पहली बार एथनॉल उत्पादन, डिजिटल नियमों के पालन और कारखानों की मंजूरी के लिए एक औपचारिक व्यवस्था को साथ लाया गया है. सरकार ने इस मसौदे पर 20 मई तक सुझाव मांगे हैं.

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के गन्ना (नियंत्रण) आदेश 2026 के मसौदे में पुराने कानून की बुनियादी संरचना को बरकरार रखा गया है. इसमें उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) के नियम, गन्ने की आवाजाही पर नियंत्रण, 14 दिनों के भीतर भुगतान की समय सीमा और देरी से भुगतान पर 15 फीसदी सालाना ब्याज शामिल है. हालांकि, इसमें पूरी तरह बदल चुके उद्योग के अनुरूप एक नया ढांचा तैयार किया गया है. इन नियमों का ज्‍यादातर लाभ किसानों को होगा, क्‍योंकि अभी मिलों के पास उनके हजारों करोड़ के बकाए पड़े हुए हैं.

600 लीटर एथनॉल बराबर एक टन चीनी
साल 1966 के कानून में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव एथनॉल को गन्ना नियामक ढांचे में स्पष्ट रूप से शामिल करना है और मसौदे में चीनी कारखाने की परिभाषा का विस्तार कर इसमें गन्ने के रस, सिरप, चीनी और मोलासेस से एथनॉल उत्पादन को भी शामिल किया गया है. इसके लिए एक ठोस रूपांतरण सूत्र पेश किया गया है, जिसके तहत उत्पादन गणना करते समय 600 लीटर एथनॉल को एक टन चीनी के बराबर माना जाएगा.

कुछ कंपनियों को बैंक गारंटी से छूट
मसौदे में कहा गया है कि केवल एथनॉल बनाने वाली इकाइयां, जो अपने परिसर में गन्ना नहीं पेरती हैं. उन्हें प्रदर्शन बैंक गारंटी की आवश्यकता से छूट दी गई है. यह एकीकृत चीनी-सह-एथनॉल मिलों पर नियंत्रण हल्का किए बिना एकल एथनॉल क्षमता बढ़ाने के लिए एक सोची-समझी नीतिगत पहल है. मसौदे की धारा 6ए से 6जी में ऐसे प्रावधान शामिल किए गए हैं, जो पुराने आदेश में नहीं थे. इसमें नए कारखानों के लिए औपचारिक आईईएम-आधारित मंजूरी प्रक्रिया, न्यूनतम दूरी के नियम, प्रदर्शन बैंक गारंटी को बढ़ाकर दो करोड़ रुपये करना और प्रभावी कदम तथा व्यावसायिक उत्पादन के लिए समय सीमा तय करना शामिल है.

ठाणे : एलपीजी संकट के बीच ठाणे में केरोसिन वितरण शुरू, बिना राशन कार्ड वालों को भी फायदा
ठाणे : ईंधन की कमी की अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल-डीजल की खुली बिक्री पर रोक लगा दी है। एलपीजी की कमी से निपटने के लिए केरोसिन वितरण शुरू। सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की कमी होने की अफवाहों और खबरों के बाद, ठाणे जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए पेट्रोल जैसी ज्वलनशील चीजों की खुली बिक्री से होने वाली किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए बचाव के कदम उठाए गए हैं।

ठाणे जिला अधिकारी डॉ श्रीकृष्ण पांचाल ने पेट्रोलियम रूल्स 2002 के नियमों के तहत जिले के सभी पेट्रोल पंपों से पेट्रोल तथा डीजल की खुली बिक्री पर तुरंत रोक लगा दी है। वहीं दूसरी तरफ उत्पन्न एलपीजी गैस की कमी को दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के 12 मार्च 2026 के आदेश के अनुसार, एलपीजी के अस्थायी विकल्प के रूप में केरोसिन (घासलेट) वितरित करने की मंजूरी दी गई है। इस निर्णय के तहत, महाराष्ट्र राज्य के लिए 37 लाख 44 हजार लीटर (3) हजार 744 केएल) केरोसिन के कुल स्टॉक को मंजूरी दी गई है, जिसमें से ठाणे जिले को 48,000 लीटर (48 केएल) का हिस्सा मिला है।

बिना राशन कार्ड वालों को किया गया शामिल ठाणे जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह वितरण मुख्य रूप से अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता घरेलू लिए होगा। हालांकि 37.44 लाख लीटर केरोसिन के स्टॉक को मंजूरी राशन कार्ड धारकों के केरोसिन की उपलब्धता और लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर सफेद कार्ड धारकों को भी इस ईंधन के लिए पात्र माना जाएगा।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे 3 दिनों के लिए टोल फ्री, जानें किसे मिलेगा फायदा?
मुंबई : महाराष्ट्र के आगरी-कोली समाज की कुलदेवी मानी जाने वाली लोनावला स्थित एकविरा देवी की वार्षिक यात्रा इस साल 24 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस मौके पर श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देते हुए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तीन दिन के लिए टोल माफी की घोषणा की गई है।

टोल माफी के लिए सांसद का पत्र जरूरी
हालांकि, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए एक विशेष शर्त रखी गई है। भिवंडी से सांसद व श्री एकवीरा देवस्थान के मुख्य ट्रस्टी सुरेश म्हात्रे ने जानकारी दी है कि टोल माफी का लाभ केवल उन्हीं भक्तों को मिलेगा, जिनके पास उनका जारी किया गया विशेष पत्र होगा।
यानी, टोल नाकों पर यह पत्र दिखाने पर ही वाहन चालकों को टोल शुल्क से छूट मिलेगी। बिना पत्र के यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सामान्य टोल देना होगा।

तीन दिन चलेगी यात्रा, भारी भीड़ की संभावना
हर साल लाखों श्रद्धालु मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और आसपास के जिलों से एकविरा देवी के दर्शन के लिए लोनावला पहुंचते हैं। इसमें आगरी-कोली समाज के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। लोनावला स्थित एकविरा देवी मंदिर, जो कार्ला गुफाओं के पास है, इस दौरान श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहता है।

एनसीपी शरद गुट के सांसद सुरेश म्हात्रे ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें। उन्होंने कहा कि टोल माफी श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए दी गई है, इसलिए सभी को अनुशासन बनाए रखना चाहिए।

टोल माफी की मांग क्यों उठी थी?
हर वर्ष यात्रा के दौरान एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक के साथ टोल नाकों पर लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार टोल को लेकर कर्मचारियों और श्रद्धालुओं के बीच विवाद की स्थिति भी बनती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सांसद ने टोल माफी की मांग उठाई थी, जिसे टोल प्रशासन ने स्वीकार कर लिया।

मुंबई : रेलवे ने किया 4 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान, इस रूट के यात्रियों को होगा फायदा
मुंबई : कोंकण के प्रसिद्ध आंगनेवाड़ी मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई और मडगांव के बीच चार विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस और मडगांव के बीच चलाई जाएंगी, जिससे कोकण और गोवा जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

ट्रेन संख्या 01003 और 01004 का शेड्यूल
मुंबई एलटीटी-मडगांव विशेष ट्रेन संख्या 01003 8 फरवरी और 10 फरवरी को सुबह 7.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और उसी दिन रात 10 बजे मडगांव पहुंचेगी। वहीं मडगांव-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन संख्या 01004 7 फरवरी और 9 फरवरी को शाम 4.30 बजे मडगांव से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 5.50 बजे मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

इन विशेष ट्रेनों में 20 स्लीपर कोच और 2 लगेज-कम-गार्ड ब्रेक वैन होंगे। ट्रेन का ठहराव ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर होगा।

टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी
इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग आज से विशेष शुल्क पर शुरू हो गई है। यात्री सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों के साथ-साथ IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर टिकट बुक कर सकेंगे।

इन विशेष ट्रेनों की विस्तृत समय-सारिणी और ठहराव से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेल की पूछताछ वेबसाइट या NTES मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं।