footage - Rokthok Lekhani News

मुंबई :POCSO मामले में लगातार 10 दिन तक सीसीटीवी फुटेज और खबरी नेटवर्क की मदद से आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : पुलिस की अपराध प्रकटीकरण टीम ने सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में दर्ज एक POCSO मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने लगातार 10 दिन तक सीसीटीवी फुटेज और खबरी नेटवर्क की मदद से आरोपी की तलाश की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया. यह मामला 16 सितंबर 2025 की रात विले पार्ले पश्चिम इलाके का है. 52 वर्षीय शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उनकी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी मेडिकल स्टोर और जनरल स्टोर से सामान लेकर घर लौट रही थी. उसी दौरान सेंट ब्रान्झ रोड, विले पार्ले गावठाण के पास एक अनजान युवक ने अचानक पीछे से आकर उसका चेहरा ढक दिया और छेड़छाड़ कर फरार हो गया. पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपनी मां को बताई और फिर परिवार पुलिस स्टेशन पहुंचा.

FIR दर्ज कर जांच की शुरू
शिकायत के आधार पर सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ BNS की धारा 74, 78 बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 8, 12 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की. असिस्टेन्ट पुलिस निरीक्षक तुषार सावंत और असिस्टेंट पुलिस निरीक्षक संजय कल्हाटकर की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की तस्वीरें आसपास के पुलिस स्टेशनों जुहू, वाकोला और विले पार्ले पुलिस स्टेशन के पेट्रोलिंग टीम को भेजीं.

पूछताछ में कर लिया अपराध कबूल
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की स्पष्ट पहचान हुई और पता चला कि वह नेहरू नगर, जुहू पुलिस थाना क्षेत्र में आता-जाता है. स्थानीय खबरी और निगरानी के ज़रिए पुलिस ने संदिग्ध युवक को चिन्हित किया और उसे जुहू के नेहरू नगर इलाके से हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया.

आरोपी करता है मजदूरी
गिरफ्तार आरोपी का नाम पप्पू जागील नायक है जिसकी उम्र 20 साल है, जो विले पार्ले पश्चिम के मिठीभाई कॉलेज के पीछे इलाके में मजदूरी करता है. उसका पैतृक गांव बोरमपुर, जिला गंजम, ओडिशा है. सांताक्रूज़ पुलिस ने आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जारी है.

मुंबई : मोबाइल चोरी करते हुए प्रोफेसर को रंगे हाथों सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा; चोरी का मामला दर्ज
मुंबई : जिंदगी के उतार-चढ़ाव कैसे इंसान को बदल सकते हैं, इसका ताजा उदाहरण बोरिवली में देखने को मिला। कभी कॉलेज में अंग्रेज़ी पढ़ाने वाला एक शख्स आज चोरी करने पर मजबूर हो गया। हालांकि, आरोपी का दावा है कि उसने पहली बार चोरी किया है, जिसकी जांच जारी है। लेकिन, रेलवे सुरक्षा बल ने बोरीवली स्टेशन पर मोबाइल चोरी करते हुए जब आरोपी को रंगे हाथों सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा तो उससे हुई पूछताछ के बाद जो जानकारी सामने आई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गए क्योंकि, आरोपी ने खुद को बेहद पढ़ा-लिखा बताया और इसका बाकायदा उसने प्रमाण पत्र भी दिखाया।

सीसीटीवी में कैद चोरी
एक जांच अधिकारी ने बताया कि बोरीवली स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म एक पर सो रहे एक यात्री का मोबाइल चोरी हो गया। उसने शिकायत दर्ज कराई। जांच में सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जिसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान 54 वर्षीय शुभ्रसवीर के रूप में हुई।

बच्चों का पढ़ाता था अंग्रेजी
उसने विरार स्थित एक नामचीन संस्थान से एम.ए. और बी.एड. किया है। इसके बाद उसकी कांदिवली स्थित एक जूनियर कॉलेज में नौकरी लगी और वह वहां अंग्रेजी पढ़ा रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी बीमार पड़ गई। काफी इलाज के बाद भी पत्नी ठीक नहीं हो पाई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। पत्नी के निधन होने तक आरोपी प्रफेसर की आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ गई।

आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज
पूछताछ में प्रफेसर ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह बेघर होकर मुंबई और आसपास अलग-अलग जगहों पर रहने लगा। उसके पास काम नहीं मिल रहा था। इसलिए उसने मजबूरी में चोरी का सहारा लिया। हालांकि यह उसका पहला प्रयास था जिसमें वह पकड़ा गया। फिलहाल बोरीवली रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह की वारदात में शामिल रहा है या यह उसका पहला अपराध है।

मुंबई : आगरा से लापता 16 वर्षीय गौरी को सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात व्यक्ति के साथ एलटीटी पर आते देखा गया
मुंबई : उत्तर प्रदेश के आगरा के हर्ष भाटिया नामक व्यक्ति ने कुछ लोगों के साथ मुंबई के एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी 16 वर्षीय बेटी गौरी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। भाटिया के अनुसार, गौरी 12 अप्रैल की शाम को लगभग 6:25 बजे आगरा स्थित उनके घर से लापता हो गई थी। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (2) के तहत आगरा पुलिस में मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है।

प्रारंभिक जानकारी के आधार पर, गौरी को अगले दिन लगभग 4:30 बजे आगरा से ट्रेन से यात्रा करके मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) पर आते देखा गया। सीसीटीवी फुटेज में उसे एक अज्ञात व्यक्ति के साथ स्टेशन से निकलते हुए देखा गया। चूंकि रेलवे पुलिस ने अतिरिक्त सीसीटीवी फुटेज तक पहुंच की अनुमति नहीं दी, इसलिए हर्ष भाटिया ने स्थानीय पुलिस से सहायता मांगी। अपराध जांच अधिकारी पीएसआई देशमुख और उनकी टीम को तुरंत सतर्क किया गया और मामले की जांच करने का काम सौंपा गया।

मुंबई: बस में छेड़छाड़ 30 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
मुंबई: मुंबई की एक 26 वर्षीय महिला के साथ चलती बेस्ट बस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. घटना के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना 10 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे हुई, जब पीड़िता बेस्ट बस (रूट नंबर 167) से प्रभादेवी से वर्ली के कुरने चौक की ओर यात्रा कर रही थी.

महिला की शिकायत पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
बस में पीड़िता के पीछे खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू की और प्राइवेट पार्ट्स को भी टच किया. घटना के बाद पीड़िता तुरंत पुलिस के पास नहीं जा सकीं, लेकिन 16 अप्रैल को उन्होंने वर्ली पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई. मुंबई पुलिस के डीसीपी (जोन 3) दत्तात्रय काम्बले ने बताया, "शिकायत मिलते ही हमने तत्काल FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी."

पुलिस ने खंगाली 30 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज
इस मामले में क्राइम ब्रांच की यूनिट 3 ने एक विशेष टीम गठित की, जिसने बस में चढ़ने, उतरने और उसके बाद आरोपी के रास्तों से जुड़े सभी स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली. बेस्ट बस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति पीड़िता के पीछे खड़ा दिखाई दिया.  पीड़िता ने फुटेज में दिख रहे व्यक्ति की पहचान छेड़छाड़ करने वाले के रूप में की. इसके बाद पुलिस ने वर्ली क्षेत्र में लगभग 25 स्थानों की सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पता चला कि आरोपी वर्ली की ग्रेट शिप कंपनी में काम करता हैय.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा. पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय इरफान हुसेन शेख के रूप में हुई, जो बांद्रा के खेरवाड़ी का निवासी है. मेडिकल जांच के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए वर्ली पुलिस स्टेशन भेज दिया गया. पुलिस ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए अपनी तकनीकी और जांच टीम की सराहना की. यह मामला शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठाता है, लेकिन पुलिस की तेजी से की गई कार्रवाई ने लोगों में भरोसा जगाया है.