to death - Rokthok Lekhani

पालघर : व्यक्ति ने 15 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने 15 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना आदिवासी बहुल जव्हार तालुका के पिंपलशेत गांव में हुई। पुलिस उप-निरीक्षक अनिल दिघोले ने बताया कि शरद भोये (40) बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम (बेस्ट) में परिचालक के पद पर कार्यरत था और उसे निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि शरद पिछले तीन महीने से निलंबित था जिसके कारण वह अवसाद में था। उन्होंने बताया कि भोये ने अपने बेटे भावेश की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी।

प्राथमिक जांच के अनुसार, शरद ने बुधवार दोपहर को स्कूल से लौटे अपने बेटे का गला घोंट दिया और उसके शरीर को जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शरद ने घर के एक अन्य कमरे में छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि भोये के पिता ने दोनों के शव देखे और तत्काल अधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

चोर बाजार में लगी भीषण आग में 50 वर्षीय व्यक्ति की जलने से मौत
मुंबई। दक्षिण मुंबई के भीड़भाड़ वाले चोर बाजार इलाके में एक लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। बीएमसी के आपदा नियंत्रण कक्ष ने शुक्रवार को कहा कि गोदाम के बगल की इमारत में रहने वाले लोगों को भी बाहर निकलना पड़ा। बीएमसी ने कहा कि गुरुवार रात करीब 2 बजे कमाठीपुरा के आसपास 7,000-8,000 वर्ग फुट में फैले लकड़ी के गोदाम, अन्य दुकानों और होटलों में आग लगने की सूचना मिली।

मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और बड़े पैमाने पर अग्निशमन अभियान चलाया, जिसमें 16 से अधिक फायर टेंडर तैनात थे। आग लकड़ी के स्टॉक, बिजली के तारों और रसायनों के कुछ स्टॉक में फैल गई थी, जिसने आग में घी डाल दिया। आग तेजी से फैल गई और आसपास की लगभग 400-500 अन्य दुकानें, रेस्तरां और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान प्रभावित हो गए, जिससे शुरुआती घंटों में स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

अधिकारियों ने एहतियाती कदम उठाते हुए प्लैटिनम मॉल और लकड़ी के गोदाम से सटे एक गगनचुंबी इमारत में रहने वाले लोगों को खाली करा लिया, क्योंकि आग की लपटें लगातार फैल रही थीं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि कई लोगों को अपने रात के कपड़ों में अंधेरे में जल्दी-जल्दी बाहर निकलते देखा गया, कुछ अपने बच्चों के साथ और कुछ बड़ों की मदद करते देखे गए।

सुबह के आसपास बचाव दल ने एक व्यक्ति का पूरी तरह से जला हुआ शव बरामद किया, जिसकी पहचान बाद में घनश्याम प्रजापति के रूप में हुई, जो आग की लपटों और जहरीले धुएं से बचने की कोशिश करते समय गोदाम परिसर में एक बाथरूम में फंस गया था। पास के सर जे.जे.अस्पताल पहुंचने पर घनश्याम को मृत घोषित कर दिया गया। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। आग बुझाने में 10 घंटे से ज्‍यादा समय लगे और अब ठंडा करने का काम चल रहा है।