on Saturday - Rokthok Lekhani News

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को लगा १० किलोमीटर लंबा जाम
मुंबई, कामकाज की भागदौड़ से परेशान मुंबईकरों को एकमुश्त दो तीन दिनों की छुट्टी मुश्किल से ही मिलती है, लेकिन जब मौका मिलता है तो घुमकक्ड़ी के शौकीन लोग उसका लाभ उठाने से चूकते नहीं हैं। शनिवार, रविवार और सोमवार को महाराष्ट्र दिवस, इस तरह से मिली तीन दिन की छुट्टी का मजा लूटने के लिए निकली घुमकक्ड़ों की सवारी के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को १० किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की लंबी कतार और लोग जाम में घंटों परेशान होते दिखे।

बता दें कि वीकेंड पर बड़ी संख्या में लोग गोवा, लोनावला, महाबलेश्वर और तपोला जैसे कुछ पर्यटन स्थलों की ओर निकले थे। मुंबई और लोनावला के बीच यातायात की आवाजाही सबसे अधिक प्रभावित हुई। इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे के घाट खंड और लोनावला में भी १० किलोमीटर तक फैली वाहनों की लंबी कतारें देखी गर्इं। एक रिपोर्ट के अनुसार, कोल्हापुर और पुणे के बीच पुणे-बंगलुरु राजमार्ग पर खेड़-शिवपुर टोल प्लाजा, वेले फाटा, वाई फाटा, मलकापुर नाका और कराड नाका पर भारी ट्रैफिक दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि खंडाला घाट सेक्शन को पार करने में लोगों को करीब दो घंटे का समय लगा। हाई-वे सेफ्टी पेट्रोल (एचएसपी), पुणे के अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई और नई मुंबई के कई मोटर चालक लोनावला-खंडाला और महाबलेश्वर पहुंचने के लिए एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करते हैं। इससे एक्सप्रेस-वे पर सुबह ८ बजे के बाद वाहनों की आवाजाही चरम पर थी, जब बड़ी संख्या में कारें, एसयूवी और मिनी बसें सड़क पर आ गईं , जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस अधीक्षक, एचएसपी, लता फड़ ने मीडिया से कहा कि यह एक लंबा वीकेंड है और लोग लोनावला, खंडाला और महाबलेश्वर जैसे पर्यटन स्थलों पर छुट्टियों का आनंद लेना चाहते हैं। एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियां कछुआ गति से चल रही हैं। हालांकि मुंबई कॉरिडोर (पुणे से मुंबई की ओर जाने वाली लेन) खाली था।’ उन्होंने कहा कि वीकेंड की भीड़ के कारण घाट खंड में ट्रैफिक जाम देखा गया। जाम को हटाने के लिए खंडाला और लोनावला में अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई थी और यह जाम शाम तक लगा रहा।

बीजेपी के सीनियर लीडर व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया
अरुण जेटली का परिचय यूं दिया जाए, एक वकील से राजनेता बने तो यह बिल्कुल वैसे ही होगा जैसे सुनील गावस्कर के लिए यह कहना क्रिकेटर से कमेंटेटर बने। शानदार रणनीतिकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक, जेटली एक कुशल वकील से बहुत अधिक हैं और राजनीति में अपने कई समकालीनों से कहीं ऊपर। शनिवार को लंबी बीमारी के बाद उनका एम्स में निधन हो गया। एक धारदार कानूनी दिमाग और श्रेष्ठ राजनैतिक कौशल के साथ, जेटली ने अपने विरोधियों को बौद्धिक कौशल से परास्त कर डाला, फिर भी एक गरिमापूर्ण व श्रेष्ठता का भाव बनाए रखा, जिसने उन्हें उनका भी प्रशंसा पात्र बनाया जो कभी उनके निशाने पर रहे। वे एक पूर्ण राजनीतिज्ञ के रूप में खिल रहे थे। जेटली ने खुद को कानूनी हलकों में एक चमकदार सितारे के रूप में स्थापित किया था। देश के शीर्ष वकीलों में से एक बनने के बावजूद, राजनीति उनके स्वभाव में थी।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के गलियारों से शास्त्री भवन तक बदलाव का सफर सुगमता से तय किया। पहले वाजपेयी सरकार में कनिष्ठ मंत्री के रूप में सूचना और प्रसारण मंत्रालय और विनिवेश का कार्यभार संभाला और फिर जुलाई 2000 में कैबिनेट मंत्री के रूप में कानून, न्याय और कंपनी मामलों व जहाजरानी मंत्रालय का संचालन किया। हालांकि, जेटली कैबिनेट की तुलना में संसद में अधिक फले-फूले। 2004 के बाद जब वाजपेयी सरकार की अप्रत्याशित हार के बाद जेटली उच्च सदन में विपक्ष की आवाज बनकर उभरे। जून 2009 में वे राज्यसभा में विपक्ष के नेता बने और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के खिलाफ कई ताबड़तोड़ हमलों की अगुवाई की। उनके तीखे भाषणों की गूंज राज्य सभा की ऊंची छतों पर गूंज उठी, क्योंकि उन्होंने सरकार को भ्रष्टाचार, घोटालों और जिसे वह पॉलिसि पैरालिसिस कहकर पुकारते थे पर जमकर घेरा।