Leave - Rokthok Lekhani News

मुंबई : मराठी सीखें या मुंबई छोड़ दें, ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स को MNS की धमकी, कांदिवली में लगाए चेतावनी बोर्ड
मुंबई : महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा की अनिवार्यता के बीच एक बार फिर मनसे का बयान आया है। इस बार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मुंबई के कांदिवली इलाके में बोर्ड लगाए हैं। ये चेतावनी बोर्ड्स हैं, इनमें लिखा है कि भाषा के नियम को लेकर यात्रियों को परेशान किया गया या उन्हें मजबूर किया गया तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने राज्य सरकार के इस नियम का समर्थन करते हुए कहा कि जिन ऑटो-रिक्शा चालकों को मराठी सीखने या बोलने में परेशानी है, वे महाराष्ट्र छोड़ सकते हैं।

राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे की यह टिप्पणी कांदिवली में चार ऑटो-रिक्शा चालकों द्वारा एक मराठी भाषी चालक के साथ कथित मारपीट के एक दिन बाद आई है। उस चालक ने भाषा संबंधी नियम के विरोध में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

कांदिवली में कई जगह लगे बोर्ड्स
कांदिवली की घटना के बाद स्थानीय स्तर पर मराठी भाषी लोगों और उत्तर भारत से आए चालकों के बीच तनाव पैदा हो गया। महानगर के चारकोप विधानसभा क्षेत्र मनसे के पदाधिकारी दिनेश सालवी ने कहा कि पार्टी ने कांदिवली में कई जगह बोर्ड लगाए हैं, जहां सोमवार को यह घटना हुई थी। सालवी ने कहा कि अगर ऑटो-रिक्शा चालकों को मराठी सीखने या बोलने में परेशानी है, तो वे महाराष्ट्र छोड़कर अपने-अपने राज्यों में वापस जा सकते हैं।

मराठी सिखा रहे ये संस्थान
महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने 20 अगस्त से पूरे राज्य में अभियान शुरू किया है, जिसके तहत गैर-मराठी टैक्सी और ऑटो-रिक्शा चालकों के मराठी भाषा के कामचलाऊ ज्ञान की जांच की जा रही है। कोंकण मराठी साहित्य परिषद और मुंबई मराठी साहित्य संघ की ओर से चलाए गए 105 दिवसीय ‘हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे मराठी भाषा अभियान’ में 165601 गैर-मराठी भाषी ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालक कामचलाऊ मराठी सीखने के लिए आगे आए। पिछले सप्ताह परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा था कि ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चलाने के लिए व्यावहारिक मराठी भाषा का ज्ञान महाराष्ट्र में 1989 से जरूरी है, लेकिन इसे सख्ती से लागू नहीं किया गया था।

मुंबई : 6 दिनों के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं मुंबई के मशहूर डब्बावाले, मुंबईकरों से संघ ने की ये भावुक अपील
मुंबई : मुंबईकरों की लाइफलाइन कहे जाने वाले डब्बावाले 6 दिनों की छुट्टी पर जा रहे हैं, जिससे आज से  मुंबईकरों के लिए मुश्किल शुरू होने वाली है. अगले 4 अप्रैल तक डब्बावाले ग्रामदेवता उत्सव की वार्षिक छुट्टी पर अपने घरों को जा रहे है. 30 अप्रैल से 4 अप्रैल तक वार्षिक उत्सव के लिए अपने घरों पर रहेंगे, जिससे मुंबईकरों को डब्बेवालों की सेवा नहीं मिले सकेगी और उन्हें विकल्प तलाशने होंगे.

ग्रामदेवता के वार्षिक उत्सवों में शामिल होने के लिए हर साल छुट्टी लेते हैं डब्बेवाले
गौरतलब है डब्बावाले हर साल चैत्र महीने में अपने पैतृक गांवों में होने वाले ग्रामदेवता के वार्षिक उत्सवों और मेलों में शामिल होने के लिए 6 दिन की छुट्टी लेते हैं. डब्बावालों की परंपरागत वार्षिक छुट्टी का हवाला देते हुए डब्बावाला एसोसिएशन ने सभी ग्राहकों और मुंबईकरों से अगले 6 दिन की छुट्टी के दौरान डब्बावालों की छुट्टी नहीं काटने की अपील की है.

6 दिनों की छुट्टी पर जाने से ठप पड़ जाएगा डब्बावालों पर निर्भर मुंबईकरों का जीवन
रिपोर्ट के मुताबिक डब्बावालों की 6 दिनों छुट्टी पर रहने से डब्बावालों की सर्विस पूरी तरह ठप पड़ जाएगी, इससे मुंबई के लगभग 80,000 से 2 लाख नौकरीपेशा लोगों पर जीवन पर असर गहरा पड़ना तय है. जो रोज़ाना घर के खाने के लिए डब्बावालों पर निर्भर करते हैं. डब्बावाले आगामी 5 अप्रैल 2026 से दोबारा अपनी नियमित सेवा शुरू करेंगे, तब उन्हें खुद घर से खाना लाना होगा या बाहर से खाना पड़ेगा.
6 दिनों तक लाखों मुंबईकरों को घर के खाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी
माना जा रहा है कि अगले 6 दिनों तक डब्बावाले के वार्षिक छुट्टी पर जाने से मुंबईकरों की दिनचर्या और सेहत दोनों बिगड़नी तय है. टिफिन सेवा का उपयोग करने वाले मुंबईकरों को अगले 6 दिनों के लिए बाहर के खाने पर निर्भर होना पड़ेगा अथवा घर के खाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी. सबसे अधिक उन्हें होगी, जो बीमार है और घर के खाने पर निर्भर करते हैं.

130 साल पुरानी डब्बावाला सेवा एलपीजी गैस के गंभीर संकट से भी जूझ रही है
उल्लेखनीय है 130 साल पुरानी डब्बावाला सेवा एलपीजी गैस के गंभीर संकट से भी जूझ रही है. हालात ऐसे हैं कि जो डब्बावाले हर रोज 80 हजार लोगों तक समय पर खाना पहुंचाते थे, उनके अपने किचन के चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं. कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत और इसकी ब्लैक मार्केटिंग ने संकट खड़ा किया है, आरोप है कि जो सिलेंडर सामान्य दाम पर मिलते थे, वे कुछ हिस्सों में अब 5 से 6 हजार रुपये में ब्लैक में बेचे जा रहे हैं.

डब्बावाला एसोसिएशन का कहना है कि 130 साल के इतिहास में हमने ऐसी किल्लत कभी नहीं देखी. हम इतनी महंगी गैस नहीं खरीद सकते. अगर सरकार ने दखल नहीं दिया, तो मुंबई की ये ऐतिहासिक सेवा ठप हो सकती है.

मुंबई : एमडी ड्रग फैक्ट्री संचालन के मास्टर माइंड आरोपी याकूब खान को लेकर पुलिस रवाना हुई
रतलाम : ग्राम चिकलाना में पकड़ी गई एमडी ड्रग फैक्ट्री संचालन के मास्टर माइंड आरोपी याकूब खान को लेकर पुलिस शुक्रवार देर शाम महाराष्ट्र के मुंबई के लिए रवाना हुई है। वहीं शुक्रवार को आरोपी दिलावर खान की पहली पत्नी फरीदा को सर्किल जेल से एक दिन के रिमांड पर पुलिस लेकर आई। फरीदा 17 जनवरी को न्यायालय मेंं पेश होने के दिन से ही जेल में बंद थी।

मामले में अब तक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने नौ से अधिक आरोपियों को चिन्हित किया है, जो भूमिगत हो गए हैं। पूछताछ में गुजरात और महाराष्ट्र से ड्रग कनेक्शन सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब 06 बजे दिलावर और फरीदा को पुलिस चिकलाना स्थित निवास पर लेकर पहुंची। दिलावर और फरीदा को घर में ले जाने के बाद पुलिस ने दरवाजा बंद कर दिया। करीब दो घंटे तक दोनों अंदर थे और पुलिस अपनी जांच कर रही थी। कुछ देर बाद एसपी अमित कुमार भी दिलावर के घर पहुंचे और करीब 20 मिनट अंदर रुके।

दिलावर के घर में स्थित लॉकर को खुलवाने के लिए दिलावर और उसकी पत्नी को लाया गया था। वहीं पुलिस का कहना है कि दिलावर ने पूछताछ में एक बंदूक के लाइसेंस होने की बात कही थी। लाइसेंस की तलाशी के लिए ही उसे चिकलाना लेकर पहुंचे थे, लेकिन लाइसेंस नहीं मिला।

लॉकर में दस्तावेज मिलने की संभावना
थाने के लॉकअप में आरोपी अयाज अपने पिता दिलावर के रात में पैर दबाता हुआ दिखाई दिया। दिलावर और दामाद याकूब की लॉकअप के अंदर आपस में बहस होने की भी बात सामने आई है। दिलावर के चिकलाना स्थित घर के अंदर एक लॉकर है, जिसका लाक नंबर दिलावर और उसकी पत्नी फरीदा को मालूम है। शुक्रवार दोपहर एसपी अमित कुमार ने दोपहर में थाना स्टेशन रोड पहुंचकर याकूब, अयाज और दिलावर से बारी बारी से पुराने कंट्रोल रुम में पूछताछ की। पुलिस फरीदा और दिलावर को लेकर चिकलाना पहुंची थी। हालांकि लाकर खुला या नहीं इसकी जानकारी पुलिस ने नहीं दी है। दिलावर के मकान के साथ पुलिस उसके भांजे हसन खां के मकान पर भी पहुंची थी।

निलंबित एसआई रउफ खान को भेजा नोटिस
दिलावर के घर से जिस निलंबित एसआई रउफ खान का आईडी कार्ड मिला है, उसे पुलिस ने नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही आर खान नाम लगी प्लेट की वर्दी के मामले में भी उससे जवाब तलब किया गया है। रउफ 2024 से निलंबित है और पुलिस मुख्यालय भोपाल में अटैच है। शुक्रवार को महू रोड स्थित एक निजी होटल के शुभारंभ के कार्यक्रम में रउफ खान के शामिल होने की जानकारी मिली है। ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि रउफ और दिलावर के बीच क्या संबंध है।

मुंबई : नगर निगम चुनावों में वोट देने के लिए कर्मचारियों को पेड लीव देने का आदेश
मुंबई : 15 जनवरी को होने वाले 29 नगर निगमों के चुनाव से पहले, राज्य सरकार ने मालिकों को चेतावनी दी है कि अगर कर्मचारियों को वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए छुट्टी नहीं दी गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को जारी एक सर्कुलर में, इंडस्ट्रीज़ और लेबर डिपार्टमेंट ने कंपनियों के लिए यह ज़रूरी कर दिया है कि वे वोटिंग वाले दिन कर्मचारियों को पूरे दिन की पेड छुट्टी दें। जहां काम की वजह से पूरे दिन की छुट्टी देना मुमकिन नहीं है, वहां कंपनियों को कर्मचारियों को वोट डालने के लिए कम से कम दो से तीन घंटे की छुट्टी देनी होगी। यह छूट खास तौर पर उन कर्मचारियों पर लागू होती है जो सेंसिटिव ड्यूटी या ज़रूरी पब्लिक सर्विस में लगे हैं, जहां पूरी तरह से बंद होने से कामकाज में रुकावट आ सकती है।

हालांकि, डिपार्टमेंट ने यह साफ़ कर दिया है कि कामकाज में होने वाली दिक्कतों को वोट देने के अधिकार से इनकार करने का कारण नहीं बताया जा सकता। सर्कुलर में यह भी बताया गया है कि जो कर्मचारी किसी खास नगर निगम में रजिस्टर्ड वोटर हैं, लेकिन उस सिविक बॉडी के अधिकार क्षेत्र से बाहर पोस्टेड हैं, उन्हें 15 जनवरी को वापस आकर वोट देने के लिए पेड छुट्टी दी जानी चाहिए।

यह निर्देश डिपार्टमेंट के नियमों के तहत आने वाली सभी कंपनियों पर लागू होता है। इस ऑर्डर के तहत आने वाली प्राइवेट जगहों में दुकानें, शॉपिंग सेंटर और मॉल, होटल और रेस्टोरेंट, खाने की जगहें, थिएटर, ट्रेड और बिज़नेस की जगहें, और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी फर्म शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस कदम का मकसद ज़्यादा से ज़्यादा वोटर पार्टिसिपेशन पक्का करना और वर्कप्लेस पर ऐसे तरीकों को रोकना है जो डेमोक्रेटिक अधिकारों को दबाते हैं।